Gujiya Recipe for Holi 2026: मावा गुजिया नहीं, इस होली ट्राई करें ये 5 नए फ्लेवर; स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे रेसिपी

Flavors Of Gujiya For Holi: होली का त्योहार नजदीक आ रहा है। होली देशभर में बड़े ही धूमधाम से मनाई जाती है। रंगों का त्योहार होली एकता का प्रतीक भी है। इस दिन लोग रंग खेलते हैं और सारे गिले शिकवे भूलकर एक दूसरे को गले लगाते हैं। होली पर सभी घरों में तरह-तरह के पकवान बनाए जाते हैं। गुजिया उन्हीं में से एक है। होली पर कुछ बने या न बने, लेकिन गुजिया जरूर बनाई जाती है। ये हर किसी को बहुत पसंद आती है।
आमतौर पर सभी घरों में मावा यानी खोवा वाली गुजिया बनाकर तैयार की जाती है, लेकिन हम आपको गुजिया के कुछ स्पेशल फ्लेवर्स बताने जा रहे हैं, जिसे आप इस बार होली पर ट्राई कर सकती हैं। खास बात तो ये है कि ये मेहमानों को जब आप सर्व करेंगी तो वो आपकी तारीफ करते नहीं थकेंगे। आइए जानते हैं-
-1772080005312.jpg)
ड्राई फ्रूट स्पेशल गुझिया
अगर आप रिच फ्लेवर चाहती चाहती हैं, तो कटे हुए बादाम, काजू, पिस्ता, किशमिश और थोड़ा सा खोपरा मिलाकर फिलिंग तैयार कर लीजिए। इसमें आप थोड़ा सा शहद या बूरा भी मिला सकती हैं। ये हेल्दी गुजिया तो है ही, साथ ही ये स्वाद से भी भरपूर है।
यह भी पढ़ें- Gujiya के बिना भी फीकी नहीं होगी होली, इस बार बनाएं ये 3 स्वीट रेसिपीज; हफ्तों तक चलेगी
गुलकंद वाली गुजिया
अगर आपको गुलाब का फ्लेवर पसंद है, तो आप इस बार होली पर गुलकंद वाली गुजिया जरूर बनाइएगा। इसके लिए भुना हुआ मावा या मिल्क पाउडर को ठंडा कर लीजिए और उसमें दो से तीन चम्मच गुलकंद एड कर दें। जरूरत हो तो आप थोड़ा गरी का बुरादा भी मिला सकती हैं। ये गुजिया खुशबूदार तो होती ही है, खाने में भी रसीली लगती है।
नारियल-चॉकलेट मिक्स गुझिया
नारियल और चॉकलेट का कॉम्बिनेशन तो सभी को खूब पसंद आता है। इसे बनाने के लिए आप कसे हुए नारियल में थोड़ा कंडेंस्ड मिल्क और चॉकलेट चिप्स मिलाकर फिलिंग तैयार कर लें। अब इसकी गुजिया बनाएं।
यह भी पढ़ें- How To Make Thandai Premix: होली पर घर में बना लें ये रेडीमेड पाउडर, 2 मिनट में बनकर तैयार हो जाएगी टेस्टी ठंडाई
तिल-गुड़ वाली गुजिया
ये भी एक हेल्दी गुजिया है। वजन कम करने वाले भी इसे खा सकते हैं। इसके लिए आप तिल को हल्का सा भून लें और दरदरा कूट लें। अब इसमें पिघला हुआ गुड़ मिलाएं। चाहें तो थोड़ा मूंगफली पाउडर भी डाल सकती हैं। आपकी फिलिंग तैयार है।
-1772079898042.jpg)
केसर चाशनी वाली गुजिया
केसर चाशनी वाली गुजिया भी खूब पसंद की जाती है। दसे बनाने के लिए पहले मावा में बारीक कटे काजू, बादाम और पिस्ता मिला लीजिए। अब थोड़ा बूरा और इलायची पाउडर डालें। केसर के धागे गुनगुने दूध में भिगोकर मिला दीजिए। गुजिया तलने के बाद हल्की गाढ़ी चाशनी में कुछ मिनट डुबोकर निकाल लें।
यह भी पढ़ें- Makhana Garlic Snacks: होली पर बनाएं मखाना और लहसुन से 3 तरह के स्नैक्स, भूल जाएंगी आलू-सूजी के पापड़
हर बार तो आप मावा वाली गुजिया बनाती हैं, लेकिन इस बार होली पर कुछ स्पेशल फ्लेवर्स भी एड कर सकती हैं। ये सभी को खूब पसंद भी आएंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।