Gujiya के बिना भी फीकी नहीं होगी होली, इस बार बनाएं ये 3 स्वीट रेसिपीज; हफ्तों तक चलेगी

गुजिया बनान आसान नहीं होता, क्योंकि इसे बनाने में मेहनत और समय दोनों लगता है। आटा गूंथने से लेकर भरावन तैयार करने तक, सभी चीजें ध्यान से बनानी पड़ती है, क्योंकि किनारे बंद करते समय यह फटने लग जाते हैं और तेल में बिखर जाता है। यही कारण है कि कई लोग इस बार होली पर गुजिया नहीं बनाना चाह रहे हैं। वह कुछ ऐसा ट्राई करना चाह रहे हैं, जिसे बनाना भी आसान हो और यह गुजिया की तरह हफ्तों तक चलाया जा सके। आप भी अगर कोई ऐसी स्वीट डिश सर्च कर रही हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको गुजिया के अलावा अच्छी रेसिपीज के बारे में विस्तार से बताएंगे।
मीठी मठरी करें तैयार
- मीठी मठरी ऐसा स्नैक है, जो गुजिया की तरह ही स्टोर किया जा सकता है, क्योंकि यह जल्दी खराब नहीं होता। इसे आफ 2 से 3 हफ्ते के लिए डिब्बे में स्टोर कर सकती हैं।
- सामग्री- मैदा, रिफाइंड या घी, चीनी, इलायची पाउडर, दूथ और तलने के लिए तेल।
- कैसे बनाएं- इसके लिए आपको सबसे पहले एक बड़े बर्तन में मैदा लेकर हाथों से मसलते हुए घी, सौंफ, चीनी, इलायची और दूध डालकर आटा गूंथना है।
- ध्यान रखें कि थोड़ा-थोड़ा दूध डालते हुए सख्त आटा गूंध लेना है।
- इसके बाद आप इसे ढककर 15 से 20 मिनट के लिए छोड़ दें।
- अब इसे रोटी की तरह बेलें और फिर काट लें।
- इसे आप अलग-अलग डिजाइन में काट सकती हैं।
- इसके बाद आप इसे तेल में तल लें।
- भूरा होने तक इसे पकाते रहें।
- इसके बाद तेल से निकालने के बाद इसे ठंडा होने के बाद डिब्बे में बंद कर लें।
इसे भी पढ़ें- Holi Special Drinks: होली पर भांग-ठंडाई छोड़कर बनाएं ये 2 स्पेशल ड्रिंक, खुश हो जाएंगे मेहमान
नारियल के लड्डू
- इसे भी अगर आप अच्छे से स्टोर करती हैं, तो 1 से 2 हफ्ते तक बिना खराब हुए रख सकती हैं। यह कम समय में बन जाते हैं और इसे बनाने में ज्यादा मेहनत भी नहीं लगती।
- सामग्री- सूखा कद्दूकस किया हुआ नारियल, दूध, इलायची पाउडर, घी और ड्राई फ्रूट।
- कैसे बनाएं-
- इसके लिए सबसे पहले नारियल को अच्छे से भून लेना है।
- अब एक पैन में घी गरम करें और उसमें कद्दूकस किया हुआ नारियल डालें
- इसके बाद इसे 2से 3 मिनट के लिए हल्का भूनते रहें।
- ध्यान रखें कि इसे भूनते हुए नारियल का रंग बदलना नहीं चाहिए।
- जब आपको हल्की खुशबू आने लगे, तो गैस बंद कर दें।
- अब इसमें थोड़ी सी मात्रा में दूध मिलाएं और लगातार चलाते रहें।
- जब तक मिश्रण गाढ़ा नहीं होता, तब तक आपको चलाते रहना है।
- अब इलायची पाउडर और ड्राई फ्रूट डालें।
- इसे कढ़ाई में हिलाते रहे, जब तक मिश्रण पैन न छोड़ने लगे।
- इसके बाद गैस बंद करें और मिश्रण को थोड़ा ठंडा होने के लिए किसी बर्तन में निकाल लें।
- इसे आपको बहुत ज्यादा ठंडा नहीं करना है, क्योंकि लड्डू बनाना मुश्किल हो जाएगा।
- अब हाथों में थोड़ा घी लगाकर छोटे-छोटे गोल लड्डू बनाएं।
- लड्डू बनने के बाद ऊपर से सूखे नारियल का रोल लगा दें।
- पूरी तरह ठंडा होने के बाद एयरटाइट कंटेनर में रखें, इस तरह लड्ड बनकर तैयार है।
इसे भी पढ़ें- Gujiya बनाने में नहीं लगेंगे घंटों, बिना मशीन के कटोरी और चम्मच की मदद से मिनटों में बना लेंगी आप
बेसन की बर्फी
- अगर आप गुजिया क जगह कोई आसान मिठाई ऑप्शन खोज रही हैं, तो आप बेसन की बर्फी भी बना सकती हैं। बेसन की मिठाई 2 हफ्ते तक भी खराब नहीं होगी, इसलिए यह आपके लिए बेस्ट रेसिपी है।
- सामग्री- बेसन, देसी घी, चीनी, पानी, इलायची पाउडर और बादाम-पिस्ता (गार्निश के लिए)
- कैसे बनाएं- पहले आपको बेसन भून लेना है।
- घी गरम करें और बेसन डालकर भूनें
- मध्यम से धीमी आंच पर इसे भूनना है। भूनते हुए इसे लगातार चलाते रहें।
- जब बेसन का रंग हल्का सुनहरा हो जाए और खुशबू आने लगे, तो गैस बंद करें।
- अब चाशनी तैयार करें और चीनी और पानी डालकर उबालें।
- अब गरम चाश्नी को भुने हुए बेसन में डालें और लगातार इसे चलाते रहें।
- इसके बाद इलायची पाउडर डालें और मिश्रण को अच्छे से मिलाकर गैस पर पकने दें।
- जब यह गाढ़ा होकर पैन छोड़ने लगे तो गैस बंद कर दें।
- एक थाली या ट्रे में घी लगाकर मिश्रण फैलाएं।
- इसके बाद ऊपर से बादाम-पिस्ता डालकर हल्का दबाएं।
- अब इसके ठंडा होने का इंतजार करें, जब थोड़ा ठंडा हो जाए, तब मनचाहे आकार में काट लें।
हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।