Holi Special Dahi Vada: नहीं बन रहे गोल-गोल दही वड़े तो इस तरह से दें शेप, जानें आसान रेसिपी

Holi Ke Pakwan: होली का त्योहार खास व्यंजनों के लिए जाना जाता है।। यानी खूब सारी मिठाइयां और पकवान। इसी से ही हमारा त्योहार होता है पूरा। इस त्योहार में हर तरह के पकवानों को घर पर तैयार किया जाता है। इसका स्वाद भी अलग ही होता है। ऐसा ही एक खास चाट घर पर तैयार की जाती है। जिसे खाने का मजा हर किसी को आता है। दही वड़ा हर किसी को पसंद होता है। इसे खाने के लिए हम अक्सर बाजार जाते हैं।
लेकिन होली पर इसे घर पर ही तैयार किया जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसके बिना होली अधूरी मानी जाती है। ये आपको खाने को सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश के घरों में मिलेंगे। इसे उड़द की दाल से बनाते हैं। लेकिन कई बार ये गोल-गोल नहीं बन पाते हैं। इसलिए आप इस बार ट्राई करें चंदिया। ये भी खाने में दही वड़े जैसा होता है। चलिए आपको बताते हैं कि इसे कैसे बनाते हैं। साथ ही, इसकी चाट को कैसे तैयार करके आप लोगों को खिलाएं।
यूपी में बनाई जाती हैं चंदिया
चंदिया उत्तर प्रदेश की एक ट्रेडिशनल रेसिपी है, जिसे होली पर जरुर बनाया जाता है। मम्मी कहती हैं कि चंदिया खाने से आपका पेट अच्छा रहता है। इसे बनाने में राई का इस्तेमाल होता है। साथ ही, इसमें हींग का इस्तेमाल भी होता है। इसे बनाने भी काफी आसान होता है। चलिए आपको बताते हैं किस तरह के आप चंदिया को रेडी हो जाएगा।
चंदिया बनाने के लिए सामग्री
- उड़द की दाल- 250 ग्राम धुली और 100 ग्राम छिलका
- सरसों का तेल
- राई पीसी हुई- 50 ग्राम
- हरी मिर्च- 2
- अदरक- कटी हुई
- हींग- दो चुटकी
- नमक स्वादानुसार
- काली मिर्च
चंदिया बनाने का तरीका
- इसे बनाने के लिए आपको रातभर पानी में दाल को भिगोकर रखना है।
- फिर इसे अच्छे से पीस लेना है। इसके साथ आप मिर्ची और अदरक को भी पीसें।
- इसके बाद इसे बेकिंग पाउडर और हींग डालकर अच्छे से फेंटना है।
- अब इसे थोड़ी देर रेस्ट के लिए रख दें।
- इसके बाद इसमें सारे मसालों को मिक्स करें।
- कढ़ाई में तेल डालकर अच्छे से पकने दें।
इसे भी पढ़ें: Gujiya Recipes: गुजिया की ये वैरायटीज होली का जश्न करेंगी दोगुना, मावा के बिना आएगा स्वाद
इस तरह बनाएं चंदिया
- इसके लिए आपको एक पन्नी लेनी है।
- फिर इसपर चंदिया को घोल लेना है।
- इसे आपको कॉटन के कपड़े पर रखना है और पन्नी को ऊपर से ढक्कर अच्छे से टिक्की के शेप में फैलाना है।
- फिर इसे तेल में डालना है।
- इसके बाद इसे अच्छे से सेकना है। जब ये गुलाबी हो जाए तो इसे बाहर निकाल लें।
- कढ़ाई के साथ गैस पर गर्म पानी भी कर लें।
इस तरह करें चंदिया सर्व
- चंदिया जब बन जाएं तो इसे गर्म पानी में डालें और सॉफ्ट होने दें।
- इसके बाद इसे निकालें अच्छे से पानी को निचोड़ें और प्लेट में रखें।
- फिर इसमें ऊपर दही डालें, मीठी चटनी, हरी चटनी, थोड़ी सी लाल मिर्च और जीरा पाउडर डालें।
- इसके बाद अनार और अदरक के लच्छे डालकर इसे सर्व करें।
- इसे खाने के बाद आप दही वड़ों का स्वाद भूल जाएंगे। साथ ही, इसे घर पर जरूर ट्राई करें।
इसे भी पढ़ें: परफेक्ट दही भल्ला बनाने के टिप्स, बैटर बनाते वक्त आएंगे काम
इस तरह के आप जल्दी बनने वाली चंदिया को घर पर बना सकते हैं। इसे बनाने के बाद आपको किसी और चीज को खाने का मन नहीं करेगा। साथ ही, आपकी दही वड़े बनाने की प्रॉब्लम भी कम हो जाएगी।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit-Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।