Gujiya Making Tips: क्या तेल में डालते ही फट जाती है गुजिया? ट्राई करें ये ट्रिक, बनेगी एकदम परफेक्ट

Gujiya Cooking Tips: होली का त्योहार लगभग आ चुका है। आज होलिका दहन मनाई जा रही है। लोगों के घरों में स्वादिष्ट-स्वादिष्ट पकवान बनने लगे हैं। कोई रसगुल्ले बना रहा है तो कहीं से मठरी और नमकपारे की खुशबू आ रही है। होली (Holi 2026) पर गुजिया जरूर बनाई जाती है। लोग अलग-अलग तरीकों से गुजिया बनाते हैं। ये सभी को खूब पसंद भी आती है।
हालांकि, कई लोगों की शिकायत रहती है कि गुजिया तलने के लिए हम जब तेल में इसे डालते हैं, तो ये फट जाती है। इससे सारी मेहनत बेकार हो जाती है। साथ ही तेल तो गंदा होता ही है। मेरी मम्मी बताती हैं कि गुजिया फटने के पीछे छोटी-छोटी गलतियां जिम्मेदार होती हैं। ऐसे में अगर थोड़ी सावधानी बरती जाए तो गुजिया एकदम परफेक्ट बन सकती है। आइए कुछ आसान से ट्रिक जानते हैं-
-1772424294833.jpg)
स्टफिंग को ठंडा करें (Gujiya Stuffing Preparation Tips)
गुजिया की स्टफिंग ही उसकी शान होती है। कई बार लोग गरम स्टफिंग भरने की गलतियां कर बैठते हैं। यही सबसे बड़ी गलती भी है। इसके लिए पहले मावा को धीमी आंच पर हल्का सुनहरा होने तक भून लें। अब जब ये पूरी तरह ठंडा हो जाए तो इसमें चीनी का पाउडर मिलाएं। इससे स्टफिंग में नमी नहीं आएगी और गुजिया के फटने का डर भी नहीं रहेगा। इसके बाद आप ड्राई फ्रूट्स मिला सकती हैं।
यह भी पढ़ें- Gujiya Recipe for Holi 2026: मावा गुजिया नहीं, इस होली ट्राई करें ये 5 नए फ्लेवर; स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे रेसिपी
आटा सही गूंथना भी जरूरी (How To Kneed Gujiya Dough)
मेरी मम्मी बताती है कि गुजिया का आटा भी सही तरह से गूंथना जरूरी है। इसके लिए पहले मैदे में मोयन डालकर अच्छे से मिला लें। चेक कर लें कि आटा मुट्ठी में दबाने पर बंधने लगे। इसके बाद थोड़ा हल्के गुनगुने दूध से आटे को गूंथ लें। आप चाहें तो गुनगुने पानी से भी आटा लगा सकती हैं। ध्यान रहे कि आटा न ज्यादा सख्त हो और न ही बहुत ज्यादा नरम। अब इसे आधे घंटे के लिए सेट होने के लिए रख दें। इससे ये बेलते समय फटेगा नहीं।
यह भी पढ़ें- Gujiya बनाने में नहीं लगेंगे घंटों, बिना मशीन के कटोरी और चम्मच की मदद से मिनटों में बना लेंगी आप
किनारे अच्छे से चिपकाएं (Gujhiya Stuffing Tips)
अब लोइयों को बेल लें और उसमें स्टफिंग भरें। इस दौरान आप किनारों पर हल्का सा मैदा और पानी का गाढ़ा घोल जरूर लगाएं। इससे गुजिया पूरी तरह से चिपक जाएगा। गुजिया को सील करते समय ध्यान रखें कि अंदर ज्यादा हवा न रहे, वरना गुजिया फट जाएगा।
तेल का टेंपरेचर सही रखें (How To Fry Gujiya)
कई बार लोग तेल को बहुत ज्यादा गरम कर देते हैं या बहुत ठंडे तेल में ही गुजिया तलने लगते हैं। ऐसे में अगर तेल तेज गरम होगा तो गुजिया बाहर से तुरंत लाल हो जाएगी और अंदर से कच्ची रह सकती है। इससे गुजिया फट भी जाती है। वहीं बहुत धीमी आंच पर गुजिया तलने से ये तेल भी पी लेती है। ऐसे में मीडियम आंच पर ही गुजिया डालें और धीरे-धीरे पलटते हुए सुनहरा होने तक तलें।
यह भी पढ़ें- होली पर गुजिया बनाने के बाद इस तरह करें स्टोर, लंबे वक्त तक रहेंगी क्रिस्पी
-1772424303998.jpg)
इन बातों का भी रखें ध्यान
- स्टफिंग ज्यादा न भरें
- गुजिया बहुत पतली न बेलें
- तलते समय कड़ाही में ज्यादा गुजिया एक साथ न डालें
यह भी पढ़ें- क्या गुजिया और गुझिया होती हैं अलग-अलग? जानें दोनों में क्या है अंतर
तो अगर आप भी इन सब बातों का ध्यान रखेंगी तो गुजिया तलते समय फटेगी नहीं। आपकी गुजिया एकदम परफेक्ट बनेगी। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।