Gujiya बनाने में नहीं लगेंगे घंटों, बिना मशीन के कटोरी और चम्मच की मदद से मिनटों में बना लेंगी आप

गुजिया बनाने की प्लानिंग अभी से घरों में होने लगी है। कुछ लोग ये सोच रहे हैं कि गुजिया इस बार बनाना कैंसिल कर दें क्या? क्योंकि इसमें समय भी बहुत ज्यादा लगता है और गुजिया बनाने के लिए कई लोगों की मदद भी लगती है। गुजिया खाने में जितनी ज्यादा टेस्टी लगती है, उतना ही इसे बनाने में मेहनत भी लगती है। आटा गूंथना, भरावन तैयार करना, आकार देना और फिर सही तरीके से तलना - पूरी प्रक्रिया में बहुत समय लग जाता है। सबसे ज्यादा परेशानी वाली बात यह है कि यह बार-बार फटने भी लगता है। अगर आप भी होली पर गुजिया बनाने का मन बना रही हैं और कोई आसान तरीका ढूंढ रही हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको मिनटों में ढेर सारी गुजियां बनाने के टिप्स बताएंगे।
बिना मशीन के गुजिया बनाने का आसान तरीका
- इसके लिए सबसे पहले आप गुजिया का मसाला तैयार कर लें।
- अब आप गुजिया बनाने के लिए मैदे का आटा भी गूथ लें।
- सभी तैयारी होने के बाद आपको एक बड़ी थाली लेनी है, जिसपर आप रोटी बेलेंगी।
- एक बड़ी लोई लेकर आटे को रोटी की तरह बेल लें।
- इसके बाद आप गुजिया का मिक्सर चम्मच की मदद से रोटी के ऊपर थोड़ी-थोड़ी दूरी पर डालें।
- कोशिश करें की आप एक बड़ी रोटी बेलें, ताकि आप एक साथ कई गुजिया बना सके।
- रोटी के ऊपर थोड़ी-थोड़ी दूरी में मिक्सचर डालने के बाद इसे रोल कर लें।
- अब खुले हुए हिस्से को चिपकाने के लिए पानी लगाएं और चम्मच की मदद से चिपका दें।
- इस तरह आप एक साथ कई गुजियां बना लेंगी।
- गुजिया बनाने के बाद इसे तल लें।
- यह गुजिया बनाने का सबसे आसान तरीका है।
- बिना मशीन के आप गुजिया बना लेंगी।
इसे भी पढ़ें- Gehu ka Halwa: गेहूं से बनाएं यह स्पेशल हलवा, स्वाद ऐसा कि महंगी मिठाई जाएंगी भूल; आसान है रेसिपी
View this post on Instagram
बिना मशीन के गुजिया पर डिजाइन कैसे बनाएं?
- अगर आप गुजिया के अलग-अलग डिजाइन बनाना चाह रही हैं, तो इसे हाथों से रोल की तरह भी बना सकती हैं।
- इसके लिए आपको अलग-अलग छोटे आकार की पूरियां के आकार का आटा बेलना है।
- अब आप इसमें गुजिया का मिक्सचर डालने के बाद हाथों की मदद से दबाएं।
- अब आप इसके किनारों को रोल करते हुए घुमा लें।
- इस तरह आप घर में मौजूद अलग-अलग डिजाइन वाली चीजों से रोटी पर भी डिजाइन बना सकती हैं।
- इसके लिए पहले आटा बेलने के बाद इसपर चीजों के निशान छापें।
- इसके बाद आप इसमें मिक्सचर भरकर बंद कर लें।
- बच्चों को इस तरह की गुजिया ज्यादा पसंद आती है।
इसे भी पढ़ें- मीठा खाने का कर रहा है मन! बनाएं स्वादिष्ट दानेदार Makhandi Halwa, नोट करें रेसिपी
हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik, insta
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।