Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:03 AM IST

मिक्स दाल वड़ा है नाश्ते के लिए बेस्ट, बनाने के लिए देखें रेसिपी

मिक्स दाल वड़ा या पकौड़ा खाना तो सभी को पसंद है। जल्दी ही देश में मानसून दस्तक देने वाली है और ऐसे में चाय पकौड़ा या वड़ा का डिमांड बढ़ जाता है। <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2024-06-02, 08:00 IST
mix dal pakoda recipe,

जल्द ही भारत में मानसून का आगमन होने वाला है, इस सीजन में अक्सर लोगों को चटपटी, क्रिस्पी और टेस्टी चीजें खाने का मन करता है। ऐसे में आज हम आपको मिक्स दाल वड़ा या पकौड़े की एक खास रेसिपी बताएंगे। आप इस पकौड़े को बहुत आसानी से बना सकते हैं और यह खाने में बहुत स्वादिष्ट है। इस पकौड़ी को आपके घर में खाना को देख नखरे करने वाले बच्चे भी चट कर जाएंगे। मानसून के अलावा आप इस वीकेंड में भी बनाकर खा सकते हैं, तो चलिए बिना देर किए इस टेस्टी मिक्स दाल पकोड़े की रेसिपी के बारे में जान लें।

मिक्स दाल वड़ा रेसिपी Recipe Card

मिक्स दाल वड़ा रेसिपी

Vegetarian Recipe
Total Time: 30 min
Prep Time: 5 min
Cook Time: 25 min
Servings: 3
Level: Medium
Course: Snacks
Calories: 90
Cuisine: Indian
Author: Chanchal Singh Thakur

Ingredients

  • एक छोटी कटोरी मूंग दाल
  • एक छोटी कटोरी चना दाल
  • एक छोटी कटोरी मसूर दाल
  • एक छोटी कटोरी उड़द दाल
  • 3-4 हरी मिर्च
  • 8-10 लहसुन की कलियां
  • करी पत्ता
  • स्वादानुसार नमक
  • हींग
  • तलने के लिए तेल (सरसों या फिर रिफाइंड ऑयल)

Step

  1. Step 1:

    सबसे पहले उड़द, मूंग, मसूर और चना दाल को पानी में भिगोकर पीस लें।

  2. Step 2:

    स्वाद के लिए नमक, मिर्च, करी पत्ता और लहसुन को पीसकर मिक्स करें।

  3. Step 3:

    अब तेल गर्म करें और पकौड़ी या वड़ा के बैटर से बड़ा बनाएं, दोनों तरफ से कुरकुरा होने तक सेक लें।

  4. Step 4:

    पकोड़े तलने के बाद गरमा-गरम वड़ा या पकौड़ी को हरी चटनी के साथ सर्व करें।

कैसे बनाएं मिक्स दाल पकौड़ी 

mix dal vada recipe

  • मिक्स दाल पकौड़ी बनाने के तीन-चार घंटे पहले चना दाल, मूंग दाल, मसूर दाल और उड़द दाल को बराबर मात्रा में माप कर पानी में भिगो लें।
  • दाल भिग जाए तो उसे पानी में धोकर उसका छिलका निकाल लें, दाल को अच्छे से धोकर साफ करने के बाद उसे मिक्सी में पीस लें।
  • दाल को दरदरा पीसने के बाद आखिर में हरी मिर्च, स्वादानुसार नमक, लहसुन और करी पत्ते को अच्छे से पीसकर दाल के साथ मिक्स करें।
  • अब सरसों या फिर रिफाइंड ऑयल को कड़ाही में डालकर गर्म करें।
  • तेल में पकोड़े डालें और दोनों तरफ से अच्छे से सेंक लें।
  • सुनहरा होने के बाद पकौड़ी निकाल लें और हरी चटनी के साथ खाने के लिए सर्व करें।

इसे भी पढ़ें: गर्मियों में आपको कूल-कूल रखेंगी बंगाल की ये पॉपुलर ड्रिंक्स 

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit: Freepik

 

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।