बनाना है बच्चों के लिए कुछ हेल्दी और चटपटा तो बनाएं दही-पकौड़ा

बच्चों को चटपटा खाना बहुत पसंद होता है। लेकिन चटपटी चीज हेल्दी नहीं होती है और जो हेल्दी होती है वह चटपटी नहीं होती है, जैसे-करेला। लेकिन बच्चे करेला तो खाएंगे नहीं। इस पर बात कभी और करेंगे। पहले बच्चों के लिए कुछ हेल्दी सी चटपटी चीज बनाते हैं जिसे खाने के लिए वे बिल्कुल भी मना नहीं करेंगे।
ऐसी चीज है- दही पकौड़ा।
दही-पकौड़ा एक आसान रेसिपी है और आप इसे किटी पार्टी के लिए भी बना सकती हैँ। ये रही इसकी रेसिपी।
ऑब्जेक्टिव्स
- कितने लोगों के लिए: 4
- तैयारी का समय: 15 मिनट
- पकने का समय: 30 मिनट
- कुल समय: 45 मिनट
- कठिनाई: मीडियम
दही- पकौड़ी बनाने के लिए जरूरी चीजें
पकौड़ी की सामग्री
- एक कप धुली हुई मूंग दाल जिसे 5 घंटे पानी में भिगाएं
- तेल (read More: बासी पोहे से घर पर बनाएं ये 3 रेसिपीज)
चटपटी दही की सामग्री
- 1 कप दही (फेंटा हुआ)
- 1 टी स्पून काला नमक
- 1 टी स्पून जीरा पाउडर
- 1/4 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर
- 1/2 कप हरा धनिया
- 1/4 टी स्पून काली मिर्च
- 1 टी स्पून साबुत धनिया
दही- पकौड़ी बनाने की विधि
पकौड़ी के लिए:
- भीगी हुई मूंग दाल में से पानी निकालकर पेस्ट बना लें। फिर इसमें नमक, धनिए के दाने और हरा धनिया डालें।
- अब इन सारी चीजों को अच्छी तरह से मिलाएं। (Read More: हेल्दी ब्रेकफास्ट के लिए 5 मिनट में बनाकर खाएं मूंगफली चाट)
- अब एक पैन में तेल गर्म करें और दाल के पेस्ट से पकौड़ी को तेल में डालकर डीप फ्राई करें।
- इसी तरह से पूरे पेस्ट के पकौड़ी बना लें। फिर इन पकौड़ियों को 2 से 3 मिनट के लिए पानी में भिगोएं।
दही के लिए:
- दही में नमक, काला नमक, जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और काली मिर्च पाउडर दही वाले बाउल में डालें।
- इसे अच्छे से मिलाएं। फिर इस मिश्रण में पकौड़ी डालें।
- पकौड़ियों को दही के साथ अच्छे से मिलाएं और इन्हें सर्विंग डिश में लगाएं।
बचे हुए मसालों और हरे धनिए से इसे गार्निश करें। दही-पकौड़ी तैयार है। इसे ऐसे ही सर्व करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।