Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:53 AM IST

बासी पोहे से घर पर बनाएं ये 3 रेसिपीज

अगर कभी आपके घर पोहा बना हुआ बच जाए तो उसे फेंके बल्कि घर पर ही बचे हुए पोहे से टेस्‍टी रेसिपीज तैयार करें।
Updated:- 2018-11-01, 12:00 IST
Homemade poha leftover recipes

घर में जब सुबह का नाश्‍ता बनने की बात आती है तो सबसे जल्‍दी और हैल्‍दी नाश्‍ते की लिस्‍ट में पोहे का नाम सबसे पहले आता है। इंट्रेस्टिंग बात तो यह है कि पोहा एक ऐसी ब्रेकफास्‍ट रेसिपी है जो नॉर्थ, ईस्‍ट, साउथ और वेस्‍ट हर जगह के लोगों की फेवरेट है। इसे बनाना भी बेहद आसान है। अगर आपको 10 मिनट में ब्रेकफास्‍ट तैयार करने के लिए कहा जाए तो पोहा से बेस्‍ट और कुछ भी नहीं है। मगर कभी-कभी ऐसा भी होता है कि पोहा बच जाता है। बचे हुए पोहे के साथ एक समस्‍या यह होती है कि उसे गरम भी कर लिया जाए तो वह खाने में अच्‍छा नहीं लगता है। ऐसा अगर कभी आपके साथ हो तो आप पोहा फेंकें नहीं बल्कि घर पर ही बचे हुए पोहे से टेस्‍टी रेसिपीज तैयार करें। 

Homemade poha leftover recipes

पोहा पराठा 

भारत में कई तरह के पराठे मिलते हैं। आलू पराठा, प्‍याज का पराठा, गोभी का पराठा और पनीर का पराठा लगभग आप सभी ने खाया होगा। मगर, आज हम आपको बताएंगे कि घर पर ही आप पोहा पराठा कैसे बना सकती हैं। चलिए जानते हैं कि यह पराठा कैसे बनता है। 

कैसे बनाएं

इसे बनाना बेहद आसान है। आप जिस तरह से आटा गूंथती हैं उसी तरह से आटा गूथें और उसमें बचा हुआ पोहा फिल कर दें। इसके बाद इसे उसी तरह से बेलें जैसे आप आलू या पनीर का पराठा बेलती हैं। बाद में इसे आप तवे पर सेकें और क्रिस्‍पी पोहा पराठा गरम-गरम परोसें। इसे आप अचार या चटनी के साथ सर्व कर सकती हैं। 

Homemade poha leftover recipes

पोहा टिक्‍की/कटलेट 

आपने आलू, पनीर और पालक के कटलेट या टिक्‍की जरूर खाई होगी मगर आज हम आपको पोहे की टिक्‍की बनाना सिखाएंगे। 

कैसे बनाएं 

अगर आपके घर पर पोहा बच गया हो तो आप उसे उबले हुए आलू, बारीक कटी सब्जियों और ब्रेड क्रंब्‍स के साथ मैश करें और गोल-गोल आकार की टिक्‍की बना कर देसी घी में सेक लें। इस टिक्‍की को आप चटनी के साथ किसी को भी सर्व कर सकती हैं। इसका स्‍वाद आपको इतना अच्छा लगेगा कि आपने कभी सोचा भी नहीं होगा। 

Homemade poha leftover recipes

पोहा पकोड़ा 

पकोड़े भी आपने कई तरह के खाए होंगे मगर पोहे का पकोड़ा आपने शायद ही सुना होगा। अगर आप से ज्‍यादा पोहा बन गया हो और आप उसे फेकने जा रही हों तो ऐसा करने की जगह आप बचे हुए पोहे से पकोड़े भी बना सकती हैं। 

 

कैसे बनाएं 

बचे हुए पोहे में प्‍याज और मसाले मिलाएं और फिर उसमें कॉर्न फ्लोर डोलें। इसके बाद इस मिश्रण की छोटी-छोटी बॉल्‍स बनाएं और फिर उसे गरम तेल में डीप फ्राई करें। इसके बाद आपके गरम-गरम पोहा पकोड़ा तैयार हो जाएंगे, जिसे आप टमाटर की चटनी के साथ परोस सकती हैं। 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।