Hariyali Dum Aloo Recipe: सर्दियों में बनाएं हरे-भरे हरियाली दम आलू, नोट करें तरला दलाल की ये रेसिपी

सर्दियों का मौसम आते ही मार्केट में हरी-हरी सब्जियां देखकर मन ललचाने लगता है। वहीं इस मौसम में भूख भी ज्यादा लगती है। ऐसे में खाने के शौकीन लोगों के दिमाग में नई-नई डिशेज खोजकर उनको बनाकर खाने का मन भी करने लगता है। हरी सब्जियों में कई प्रकार के पोषक तत्व होते हैं। जिनका सेवन करने से हमारे शरीर को कई तरह से स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। जिसके चलते हमें किसी न किसी रूप में हरी सब्जियां जरूर खानी चाहिए।
आलू को सब्जियों का राज कहते हैं और कुछ लोगों को आलू खाना काफी पसंद होता है। हम लोग अक्सर एक ही तरह की सब्जियां खाकर बोर हो जाते हैं। ऐसे में कुकिंग में कुछ न्यू एक्सपेरिमेंट करके हम किसी भी चीज के स्वाद को दोगुना कर सकते हैं। आज हम इस लेख में आपको एक ऐसी ही नई डिश की रेसिपी शेयर करने जा रहे हैं। जिसको रोजाना यूज होने वाली सब्जी से एक नए तरीके से बनाया गया है। इस रेसिपी को फेमस शेफ तरला दलाल ने शेयर किया है। आज हम जिस सब्जी की रेसिपी शेयर करेंगे उसका नाम है हरियाली दम आलू। आइए जान लेते हैं इसको बनाने का तरीका।
हरियाली दम आलू की रेसिपी
हरियाली दम आलू एक ग्रेवी वाली सब्जी है। सर्दियों के लिए यह सब्जी बेस्ट ऑप्शन है। इसे आप मक्के और गेहूं की रोटी एक अलावा चावल के साथ भी खा सकती हैं।
सामग्री
- पालक - पिसा हुआ
- हरा धनिया - कटा हुआ
- लहसुन - बारीक कटा हुआ
- अदरक - बारीक कटा हुआ
- हरी मिर्च - बारीक कटा हुआ
- दही - एक कटोरी
- तेल - दो चम्मच
- छोटे आलू - 7 से 8
- हल्दी पाउडर - आधा चम्मच
- नमक - स्वादानुसार
- लाल मिर्च पाउडर - आधा चम्मच
- साबुत मसाले
- जीरा - एक चम्मच
- प्याज - एक कटोरी
- फ्रेश क्रीम - एक चम्मच
- कसूरी मेथी - गार्निश के लिए
ये भी पढ़ें : Different Style Aloo Sabji: आलू की बेसिक सब्जी को इन 2 तरह से बनाएं, स्वाद बढ़ाने के ये टिप्स आएंगे काम
बनाने की विधि
View this post on Instagram
- सबसे पहले आपको एक बाउल में उबला हुआ पालक, हरा धनिया, हरी मिर्च, लहसुन, अदरक कटा हुआ और दही डालकर इसका मिक्सी में पेस्ट बना लेना है।
- अब एक पैन में तेल गर्म करें और उसमें उबले हुए छोटे आलू डालकर गोल्डन ब्राउन होने तक भूनें।
- इसके बाद उसमें हल्दी और लाल मिर्च पाउडर डालकर अच्छी तरह चलाएं और फिर भूनें।
- इन आलू को किसी बर्तन में निकाल लें और फिर दुबारा पैन में तेल डालें।
- अब तेल में जीरा, तेजपत्ता, लौंग और दालचीनी डालकर चलाएं।
- साथ ही, इसमें चॉप किया हुआ प्याज डालकर 2-3 मिनट ब्राउन होने तक भूनें।
- प्याज भून जाने के बाद इसमें पालक और धनिया वाला पेस्ट डालें और अच्छी तरह मिक्स करें।
- ऊपर से फ्राई बेबी पोटैटो डालें और फिर एक बार चलाएं।
- अब इसमें फ्रेश क्रीम और कसूरी मेथी डालकर मिक्स करें
- आपके हरियाली दम आलू बनकर तैयार हैं।
- इनको ऊपर से फ्रेश क्रीम डालकर गर्मागर्म सर्व करें।
जरूरी टिप्स
हरियाली दम आलू बनाते समय हमें कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है। इसके लिए हमेशा छोटे आलू का ही इस्तेमाल करें। आलू को ज्यादा नहीं उबालना है। इसके साथ ही आलू को भून ही ग्रेवी में डालें। इससे सब्जी में स्वाद काफी अच्छा आएगा। आप फ्रेश क्रीम की जगह ताजी मलाई भी यूज कर सकती हैं। आलू में फोक की मदद से छेद करके उन्हें भूनें।
ये भी पढ़ें : डिनर को खास बनाएगी आलू की यह सब्जी, जानें बनाने का आसान तरीका
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।