धोने के बाद भी पालक के पत्तों में रह जाती है मिट्टी, इन तरीकों से करें क्लीन

How to remove mud from spinach: सर्दियों का मौसम आते ही मार्केट में हरी पत्तेदार सब्जियों की भरमार लग जाती है। खासकर इस मौसम में पालक, मेथी और सरसों का साग खूब मिलता है। ये साग खाने में जितने पौष्टिक और स्वादिष्ट होते हैं, इनकी सफाई करना उतना ही मुश्किल हो जाता है। इन्हें काटने के बाद पानी में कई बार धोना पड़ता है, वरना इसमें मिट्टी और गंदगी रह ही जाती है।
अगर साग से मिट्टी सही से साफ ना हो, तो आपकी घंटों की मेहनत बेकार हो सकती है। कई बार अच्छे से साफ करने के बाद भी पालक के साग को खाने पर उसमें किचकिच रह जाती है। अगर आपके साथ भी बार-बार यही समस्या होती है, तो आज हम आपको कुछ ऐसे आसान ट्रिक्स बताएंगे, जिनकी मदद से आप पालक की मिट्टी को अच्छे से क्लीन कर पाएंगे। आइए जानें पालक को साफ करने का आसान तरीका....
यह भी देखें- लाल साग को चुटकियों में ऐसे करें साफ, जानें काटने का तरीका भी
बेकिंग सोडा करेगा मदद

अगर कई बार पानी में धोने के बाद भी आपके पालक में मिट्टी रह जाती है, तो उसे आप बेकिंग सोडा की मदद से साफ कर सकते हैं। इसके लिए पालक को पहले पानी से अच्छे से साफ करें। इसके बाद इसे एक बड़े बर्तन में रखकर उस पर पानी डालें। साथ में इसमें 1 चम्मच बेकिंग सोडा मिलाकर इसे 10 मिनट के लिए छोड़ दें। इससे आपका पालक बहुत ही अच्छे से साफ हो जाएगा। 10 मिनट बाद इसे एक बार फिर से पानी से साफ कर लें।
नेचुरल वेजिटेबल क्लीनर से साफ करें

पालक में मौजूद गंदगी और मिट्टी को साफ करने के लिए आप बाजार में मिलने वाले नेचुरल वेजिटेबल क्लीनर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसकी मदद से आपका कीमती साग बहुत ही अच्छे से साफ हो जाएगा और बनने के बाद उसमें किसी तरह की किचकिच भी नहीं होगी। इसके लिए पानी में वेजिटेबल क्लीनर डालकर पालक डाल लें। 10 मिनट बाद इसे धोकर पका लें।
बिना काटे ही धोएं

अक्सर लोग मिट्टी से सनी हुई पालक लाकर उसे पहले काट लेते हैं और उसे फिर धोते हैं। इससे थोड़ी बहुत मिट्टी पालक में रह ही जाती है। ऐसे में ध्यान रहे हमेशा पालक को मार्केट से लाने के बाद उसे पहले ही पानी में धोएं। इसल प्रोसेस को 3 बार दोहराएं। इसके बाद ही इसकी छंटाई करके उसे छोटा-छोटा काटें। इसे काटने के बाद भी धोएं। इससे सारी मिट्टी और गंदगी आराम से निकल जाएगी।
यह भी देखें- इस तरह चंद मिनटों में मेथी से लेकर बथुआ साग की करें सफाई
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit: Meta AI/Her Zindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।