होली का त्यौहार गुजिया की मिठास के बिना बिल्कुल अधूरा है.... बिल्कुल अधूरा। इसलिए होली पर कुछ हो या ना हो लेकिन गुजिया जरूर बनाई जाती है। हालांकि, वक्त के साथ-साथ गुजिया में भी कई तरह की वैरायटी आने लगी हैं, जिसे लोग अपनी पसंद के हिसाब से बनाना पसंद करते हैं।
आपने यकीनन मीठी गुजिया खाई होगी, लेकिन क्या आपने कभी गुजिया दही वड़ा खाया है? अगर नहीं, तो आज हम 'रेसिपी ऑफ द डे' आपके लिए गुजिया दही वड़ा की आसान रेसिपी लेकर आए हैं, जिसे आप होली के दिन बना सकती हैं। तो देर किस बात की आइए जानते हैं बनाने की आसान विधि-
बनाने का तरीका
- गुजिया दही वड़ा बनाने के लिए सबसे पहले उड़द की दाल को धोकर 6-7 घंटे के लिए भिगोकर रख दें। इसके बाद दाल को मिक्सर में डालकर पीस लेंगे। (उड़द की दाल से बनाएं शानदार रेसिपीज)
- पिसी हुई दाल में नमक और चुटकी भर हींग डाल कर अच्छी तरह फेंट लें ताकि दाल का पेस्ट थोड़ा हल्का हो जाए और इस्तेमाल करने में भी आसानी हो।
- एक बर्तन में नारियल, किशमिश, लाल मिर्च पाउडर, कटे हुए खजूर, काजू, हरी धनिया, हरी मिर्च, चाट मसाला और थोड़ा-सा काला डाल कर मिक्स करें।
- एक शीट पर थोड़ा-सा पानी लगाना होगा। फिर दाल का मिश्रण को शीट पर डालें और थोड़ा-सा पानी लगाकर एक चम्मच स्टाफिंग भर दें।
- स्टाफिंग भरने के बाद गुजिया को साइड से मोड़ कर बंद कर दें और सारी गुजिया बनाकर साइड में रख दें। इतने गैस पर एक कढ़ाही गर्म करने के लिए रख दें।
- जब तेल में से धुआं उठने लगे तो गुजिया को तेल में डालकर मीडियम आंच पर गोल्डन फ्राई होने तक तल लें। इससे आपकी गुजिया एकदम क्रिस्पी बनेगी।
- गुजिया फ्राई करने के बाद एक बाउल में थोड़ा पानी और 1/2 छोटा चम्मच नमक डालें और फिर तली हुई गुजिया डाल कर 10-15 मिनट के लिए रख दें।
- जब 10 मिनट हो जाएं तो एक प्लेट में निकाल लें और हथेलियों की मदद से थोड़ा-सा दबाकर बचा हुआ पानी भी निकाल लें और प्लेट में रख दें।
- अब ऊपर से दही, लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला, भुना जीरा पाउडर, काला नमक, हरी चटनी, इमली की मीठी चटनी डालें और अनार दाने डालकर गर्मागर्म सर्व करें।
Image Credit- (@Freepik)
गुजिया दही वड़ा Recipe Card
इन आसान स्टेप्स से बनाएं गुजिया दही वड़ा।
- Total Time :
- 25 min
- Preparation Time :
- 10 min
- Cooking Time :
- 15 min
- Servings :
- 4
- Cooking Level :
- Medium
- Course:
- Snacks
- Calories:
- 250
- Cuisine:
- Indian
- Author:
- Shadma Muskan
सामग्री
- 1 कप- धुली उड़द की दाल
- 1 कप- दही
- 1 कप- हरी चटनी
- 1 कप- इमली की मीठी चटनी
- 1 चम्मच- सूखा नारियल
- 1 चम्मच- किशमिश
- 1 चम्मच- चाट मसाला
- 1 छोटा चम्मच- काजू (बारीक कटे हुए)
- 1 चम्मच-हरी धनिया (बारीक कटी हुई)
- 1 चम्मच-काला नमक
- 1-2-हरी मिर्च (बारीक कटी)
- 2-खजूर (बारीक कटे हुए)
- 1 चम्मच- जीरा पाउडर
- 1 चम्मच- लाल मिर्च पाउडर
- चुटकी भर - हींग
- स्वादानुसार- नमक
- 1/4 कप- अनार के दाने
- 300 ग्राम-तेल (तलने के लिए)
- 2 कप- पानी
विधि
- Step 1
- सबसे पहले उड़द की दाल को धोकर 6-7 घंटे के लिए भिगोकर रख दें और फिर पीस लें।
- Step 2
- पिसी हुई दाल में नमक और चुटकी भर हींग डाल कर अच्छी तरह फेंट लें।
- Step 3
- एक बर्तन में नारियल, किशमिश, लाल मिर्च पाउडर, कटे हुए खजूर आदि डालकर मिक्स करें।
- Step 4
- एक शीट पर थोड़ा-सा पानी लगाना होगा। फिर दाल का मिश्रण को शीट पर डालें और थोड़ा-सा पानी लगाकर एक चम्मच स्टाफिंग भर दें।
- Step 5
- फिर गुजिया को तेल में डालकर मीडियम आंच पर गोल्डन फ्राई होने तक तल लें।
- Step 6
- गुजिया को नमक के पानी में 10 मिनट के लिए रखें। फिर दबाकर एक प्लेट में निकाल लें।
- Step 7
- अब ऊपर से दही, लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला, चटनी डालकर गर्मागर्म सर्व करें।