उड़द की दाल से आप भी बनाएं ये 3 शानदार रेसिपीज

उड़द की दाल से आप भी बनाएं घर पर ये शानदार रेसिपीज, घर में सभी करेंगे पसंद।
Updated:- 2021-10-04, 17:58 IST
know easy recipe from urad dal

एक नहीं बल्कि कई दाल से आपने कई रेसिपीज को तैयार किया होगा लेकिन, क्या कभी आपने उड़द की दाल से अन्य रेसिपीज ट्राई किया है? अगर नहीं तो आज हम आपको उड़द की दाल से तैयार कुछ बेहतरीन रेसिपेज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप आसानी से घर पर बना सकती है। यक़ीनन इस रेसिपीज को एक बार ट्राई करने के बाद सप्ताह में दो से तीन बार ज़रूर बनाना चाहेंगी, तो आइए जानते हैं।

उड़द दाल के पकोड़े

easy recipe from urad dal Inside

सामग्री

उड़द की दाल- 2 कप भिगी हुई, नमक-स्वादानुसार, प्याज-2 बारीक़ कटा हुआ, बेसन- 2 चम्मच, हरी मिर्च- 2 बारीक़ कटी हुई

बनाने का तरीका

  • सबसे पहले आप भिगी हुई उड़द की दाल को मिक्सर में डालकर अच्छे से पीस लीजिए।
  • अब इसमें प्याज, नमक और हरी मिर्च को डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिए।
  • इसके बाद इसमें प्याज और बेसन को भी डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिए और कुछ देर के लिए रख दीजिए।
  • इधर आप एक कढ़ाही में तेल गर्म करें और मिश्रण में से पकोड़े के आकार में बनाकर अच्छे से फ्राई कर लीजिए।

इसे भी पढ़ें:बिना फ्रिज के इन 3 तरीकों से स्टोर किए जा सकते हैं पके हुए चावल

कचौड़ी बनाएं

easy recipe from urad dal Inside

सामग्री

उड़द की दाल- 2 कप भिगी हुई, आटा- 3 कप, नमक-चुटकी भर, तेल-2 कप, हींग-एक चुटकी

बनाने का तरीका

  • सबसे पहले उड़द की दाल को मिक्सर में डालकर अच्छे से पीस लीजिए।
  • अब आप आटे में नमक, पानी और हींग डालकर अच्छे से गूंथ लीजिए।
  • इसके बाद आटे में दाल का मिश्रण भी डालकर अच्छे से गूंथ लीजिए।
  • इधर आप एक कढ़ाही में तेल गर्म होने के लिए रख दीजिए।
  • जब तेल गर्म हो जाए तो आटे में से लेकर कचौड़ी के आकार में बेल लीजिए और तेल में डालकर अच्छे से तल लीजिए।

इसे भी पढ़ें:दाल से लेकर ओट्स की मदद से बनाएं यह हेल्दी और चटपटी चाट

उड़द और चना दाल का सूप

easy recipe from urad dal Inside

सामग्री

उड़द दाल- 1/2 कप, टमाटर- 1, लहसुन-अदरक पेस्ट-1/2 चम्मच, काली मिर्च-1/2 चम्मच, हरी मिर्च-1, चना दाल-1/2 कप, नमक-स्वादानुसार, तेल- 2 चम्मच

बनाने का तरीका

  • सबसे पहले आप कुकर में दाल, नमक, टमाटर औए एक कप पानी डालकर अच्छे से पका लें।
  • पकने के बाद कुछ देर ठंडा होने के बाद मिक्सर में डालकर अच्छे से पीस लीजिए।(वेजिटेबल क्लियर सूप)
  • इधर एक पैन में तेल डालकर अदरक-लहसुन और हरी मिर्च डालकर कुछ देर पका लीजिए।
  • कुछ देर बाद दाल पेस्ट और थोड़ा पानी डालकर कुछ देर पका लीजिए और ऊपर सर काली मिर्च डालकर गैस को बंद कर दीजिए।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit(@i.ytimg.com,m.media-amazon.com)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।