Namkin Chawal ki Jalebi Recipe for Holi: मीठी नहीं नमकीन 'चावल की जलेबी' बनाना सीखें

होली के अवसर पर घर पर बनाएं नमकीन जलेबी। शाम की चाय के साथ इसे खाने का मजा ही कुछ और होता है। 
Updated:- 2023-03-06, 18:34 IST
jalebi recipe for holi hindi

आपने मीठी वाली रेसिपी तो खूब खाई होगी, मगर क्‍या कभी चावल की नमकीन जलेबी भी खाई है। अगर नहीं खाई तो आज हम आपको इसकी आसान रेसिपी बताएंगे, जो आप घर पर ही बना सकती हैं और वो भी बहुत कम सामग्री में। तो चलिए सीखते हैं होली के मौके पर घर पर ही नमकीन जलेबी बनाने की आसान रेसिपी।

chawal ki jalebi recipe for holi

विधि

  • सबसे पहले आप रातभर के लिए चावलों को पानी में भिगो कर रख लें। अगर आप ऐसा करना भूल गई हैं तो जिस दिन आपको चावल की जलेबी बनानी है, उस दिन सुबह के वक्‍त 3 घंटे के लिए गर्म पानी में चावालों को भिगो दें।
  • इसे बाद आप चावाल को खूब उबाल लें। जितने अच्‍छे से चावल गलेगा। जलेबी उतनी अच्‍छी बनेंगी।
  • अब आपको एक प्‍लास्टिक की कीप तैयार करनी है। आपको बाजार में भी बनी-बनाई प्‍लास्टिक की कीप मिल जाएगी।
  • चावल को अच्‍छी तरह से मैश करें और गाढ़ा घोल तैयार कर लें। पतले घोल से जलेबियां खराब हो सकती हैं।
  • इसके बाद चावल में जीरा और नमक आदि डालें और इसे अच्‍छे से मिक्‍स करें।
  • अब इस मिश्रण को कीप में भरें। प्‍लास्टिक को बिछा लें और उसमें हल्‍का सा तेल लगाएं।
  • बेस्‍ट होगा कि आप धूप निकलने से पूर्व ही प्‍लास्टिक को बिछाकर उसमें तेल लगा कर चावल की जलेबियां बना लें। इसके बाद आप इसे धूप में सूखने दें।
  • कम से कम 5 घंटे सूखने के बाद इसे छांव में ढक कर रखें और दूसरे दिन फिर से धूप दिखाएं। ऐसा कम से कम 2 दिन करें।
  • इसके बाद आप जलेबियों को तेल में तल कर गरम-गरम चाय के साथ परोस सकती हैं।

चावल की जलेबी की रेसिपी Recipe Card

घर पर इन आसान स्‍टेप्‍स को फॉलो करके सीखें चावल की जलेबी बनाना।

★★★★★
Vegetarian Recipe
Total Time: 30 min
Prep Time: 15 min
Cook Time: 15 min
Servings: 10
Level: Low
Course: Snacks
Calories: 125
Cuisine: Indian
Author: Anuradha Gupta

Ingredients

  • 1 किलो चावल
  • 1 बाउल पानी
  • 1 बड़ा चम्‍मच जीरा
  • स्‍वादानुसार नमक
  • इच्‍छानुसार फूड कलर
  • 2 मीटर की प्‍लस्टिक

Step

  1. Step 1:

    आपको सबसे पहले चावल को पानी में सारी रात भिगोकर रखना है।

  2. Step 2:

    दूसरे दिन चावल को अच्‍छी तरह से उबाल कर गाढ़ा घोल तैयार करें।

  3. Step 3:

    इस घोल में जीरा और नमक आदि मिक्‍स करें और फिर इसे प्‍लास्टिक की कीप में भरें।

  4. Step 4:

    जिस प्‍लास्टिक में आप जलेबियां बनाने जा रही हैं, उसमें पहले से ही तेल लगा लें।

  5. Step 5:

    अब इस प्‍लास्टिक को धूप में बिछा लें और फिर इस पर जलेबियां बनाएं।

  6. Step 6:

    5 घंटे धूप में सुखाएं और फिर दो दिन तक इसे धूप दिखाएं।

  7. Step 7:

    इसके बाद आप जलेबियों को तेल में तलकर गरम-गरम खा सकती हैं। यह रेसिपी पसंद आई हो तो इसे शेयर ओर लाइक करें। इसी तरह और भी रेसिपीज पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।