Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:24 AM IST

ईद के मौके पर टेस्‍टी केसर गुलाब फिरनी घर पर आसानी से बनाएं

आप भी ईद के मौके पर टेस्‍टी केसर गुलाब की फिरनी घर पर आसानी से बना सकती हैं।  
Updated:- 2022-05-03, 08:00 IST
saffron rose phirni recipe at home

आज रेसिपी ऑफ द डे में हम आपको गुलाब एसेंस, इलायची पाउडर और क्रंची नट्स से भरपूर एक स्वादिष्ट फिरनी रेसिपी के बारे में बताने जा रहे है। इस रेसिपी को आप ईद के मुबारक मौके पर घर पर आसानी से बना सकती हैं क्‍योंकि मीठे के बिना ईद के त्योहार का मजा बिल्कुल फीका होता है। यह एकदम सही मिठाई है जिसे आप किसी भी त्यौहार या विशेष अवसर के लिए घर पर बना सकते हैं।

फिरनी इंडियन राइस पुडिंग का एक रूप है जिसमें साबुत चावल के बजाय मोटे पिसे हुए चावल होते हैं। यह इसे थोड़ा अधिक मखमली और स्‍मूथ बनाता है। केसर और गुलाब के हल्के नोट इस स्वादिष्टता को अगले लेवल तक ले जाते हैं। अच्छी बात यह है कि इसमें ज्यादा समय नहीं लगता है। इसलिए, यदि आप अभी भी कुछ आखिरी मिनट की मिठाई बनाने की सोच रहे हैं और रसोई में ज्यादा समय नहीं बिताना चाहती हैं, तो यह आपके लिए सबसे अच्‍छी रेसिपी है।

टेस्‍टी केसर गुलाब फिरनी Recipe Card

घर पर मिनटों में बनाएं टेस्‍टी केसर गुलाब फिरनी

Vegetarian Recipe
Total Time: 20 min
Prep Time: 5 min
Cook Time: 15 min
Servings: 2
Level: Low
Course: Desserts
Calories: 200
Cuisine: Indian
Author: Pooja Sinha

Ingredients

  • बासमती चावल- 2 बड़े चम्मच
  • पानी- भिगोने के लिए
  • दूध (फुल क्रीम)- 1 लीटर
  • चीनी- 1/4 कप
  • इलायची पाउडर- 1/4 छोटा चम्मच
  • केसर का दूध- 2 चम्मच
  • सूखे मेवे कटे हुए- थोड़े से
  • गुलाब की ड्राई पंखुड़ियां- 15

Step

  1. Step 1:

    रेसिपी बनाने के लिए चावल को धोकर कुछ देर के लिए भिगो दें।

  2. Step 2:

    फिर पानी निकालकर दरदरा पीसकर एक तरफ रख दें।

  3. Step 3:

    इसके बाद एक कढ़ाही में दूध को कुछ देर के लिए उबालें और गाढ़ा होने के बाद चावल मिला लें।

  4. Step 4:

    फिर चावल को पका लें और इसमें चीनी और केसर का दूध मिलाएं।

  5. Step 5:

    अब इसमें इलायची पाउडर और गुलाब की पंखुड़ियां मिला लें।

  6. Step 6:

    अंत में कटे हुए मेवे से सजाकर और ठंडा करके सर्व करें।

इसे जरूर पढ़ें: ईद पर हलीम और बिरयानी जैसी स्पेशल डिशेज को बनाने के आसान तरीके जानिए

विधि

  • सबसे पहले बासमती चावल को अच्‍छी तरह से साफ करके पानी से धो ले और 30 मिनट के लिए भिगो दें। फिर पानी निकाल दें और चावल को दरदरा पीस लें। अब इसे एक तरफ रख दें।
  • अब एक बड़ी कढ़ाही में 1 लीटर दूध उबालें। इसे बीच-बीच में हिलाते रहें और कम से कम 10 मिनट तक उबालें। आंच धीमी या दूध के गाढ़ा होने तक रखें। अब इसमें तैयार मोटे चावल का पेस्ट डालें। लगातार 5 मिनट तक चलाएं। नहीं तो गांठ बन सकती है।
  • बीच-बीच में चलाते हुए 5 मिनट तक और उबालें। दूध को तब तक उबालें जब तक कि चावल पूरी तरह से पक न जाएं। इसके बाद, इसमें चीनी और केसर का दूध डालें। दूध के गाढ़ा होने और क्रीमी होने तक अच्छे से मिलाएं।
  • फिर इलायची पाउडर, गुलाब की पंखुड़ियां डालकर अच्छी तरह मिला लें। अंत में, कुछ कटे हुए मेवे और गुलाब की पंखुड़ियों से सजाकर फिरनी को फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें।
  • आपकी टेस्‍टी केसर गुलाब फिरनी तैयार है। इसे खुद भी खाएं और मेहमानों को भी परोसें।

इसे जरूर पढ़ें: Eid पर मेहमानों को सर्व करें खजूर से बने ये स्पेशल ड्रिंक्स, जानिए आसान रेसिपीज

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।