Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:47 AM IST

क्या आपका भी मूंग दाल का चीला बनाते समय फट जाता है? जानें बैटर बनाते समय कहां गलती कर रही हैं आप

हेल्दी डिश की बात करें, तो मूंग दाल का चीला, जिसे स्वाद और सेहत दोनों के लिहाज अच्छा माना जाता है। यह दाल प्रोटीन, फाइबर, आयरन और कई जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होती है। इसे आप ब्रेकफास्ट में खा सकती हैं।
Updated:- 2026-02-17, 15:14 IST
easy tips to make perfect moong dal cheela without bursting

मूंग दाल का चीला अगर फट रहा है, तो इसकी सबसे बड़ी वजह बैटर का सही नहीं होना हो सकता है। पहली बार चीला बना रहे लोग, अक्सर वीडियो देखकर या किसी से पूछकर बनाते हैं। ऐसे में उन्हें सही से आइडिया नहीं लग पाता कि बैटर कैसा होना चाहिए। अगर आप बार-बार चीला का बैटर तैयार कर रही हैं, फिर भी चीला फट रहा है, तो आपको कुछ टिप्स फॉलो करना चाहिए। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे, जिसकी मदद से अगर आप चीला बनाएंगी, तो यह कभी नहीं फटेगा। 

मूंग दाल का चीला बनाते समय क्यों फटता है?

इसका सबसे बड़ा कारण बैटर का पतला होना हो सकता है। अगर चीले का घोल ज्यादा पतला हो गया है, तो यह तवे पर रुकेगा नहीं। अगर यह रुक भी गया, तो पलटते समय फट जाएगा, क्योंकि यह तवे पर जम नहीं पाएगा।

दाल का मोटापन

कई बार लोग मिक्सी में दाल को पूरी तरह से पीसते नहीं। ऐसे में अगर दाल बहुत ज्यादा दरदरी होगी, तो यह जमेगा नहीं। ऐसे में मोटी पिसी दाल से चीला बनाना मुश्किल हो जाता है। यह खाने में भी उतना स्वाद नहीं देता। इसलिए, कोशिश करें कि दाल को अच्छे से पीस लें। इससे चीला अच्छा बनता है।

इसे भी पढे़ं- पराठे नहीं बनेंगे सख्त और ड्राई, आटा गूंथने से लेकर सेंकने के ये ट्रिक्स आएंगे काम

easy tips to make perfect moong dal cheela without burstings

दाल सही समय पर न भीगाना

कई लोग दाल को 2 से 3 घंटे भिगोकर ही पीसने लग जाते हैं। इस तरह आप कभी चीला नहीं बना पाएंगी। कच्ची दाल सेहत के लिए भी अच्छी नहीं होती। इसे अगर आप पूरी रात पानी में भिगोकर रखेंगी और सुबह तवे पर फैलाएंगी, तो इससे चीला बनाना आसान होता है। दाल अगर अच्छी तरह भीगी नहीं होगी, तो वह ठीक से पीसेगी नहीं और चीला कमजोर रहेगा।

तवा सही तरह से गरम न होना

चीला के फटने का कारण तवा भी हो सकता है। अगर तवा सही से गर्म नहीं होगा, तो बहुत ठंडे या बहुत ज्यादा गरम तवे पर चीला डालने से चिपक जाता है। ऐसे में अगर आप इसी तवे पर बार-बार चीला बनाने की कोशिश करती रहेंगी, तो यह फटता ही रहेगा। 

तवे पर तेल और पानी न लगाना

अगर आप चाहती हैं कि चीला फटे नहीं, तो आपको तवे पर तेल की कुछ बूंदे डालने के बाद इस पर पानी डालकर कपड़े से साफ करना चाहिए। इसके बाद तवे पर चीला का बैटर डालेंगी, तो यह सही से फैलेगा और फटेगा नहीं। इससे बनाने का फायदा यह है कि नॉन-स्टिक तवे का उपयोग करती हैं, तो तेल भी ज्यादा नहीं लगेगा। इसलिए यह हेल्दी होता है। 

इसे भी पढ़ें: सॉफ्ट और फूली-फूली नहीं बनती रोटियां तो अपनाएं ये टिप्स

easy tips to make perfect moong dal cheela without burstingdf

पलटने में जल्दबाजी करना

एक कारण चीला को पलटना भी हो सकता है। अगर सब कुछ अच्छे से तैयार किया है और इसके बाद भी चीला फट रहा है, तो इसका कारण चीला को जल्दी पलटना हो सकता है। अगर एक तरफ से चीला टाइट नहीं हुआ है, तो यह पलटते ही फट जाएगा।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।