Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:34 AM IST

सिर्फ 15 मिनट में तैयार करें शानदार तंदूरी टमाटर की चटनी, जानें रेसिपी 

अगर आप खाने के साथ चटनी सर्व करती हैं, तो इस बार तंदूरी चटनी ट्राई करके देखें यकीनन सबको पसंद आएगी। 
Updated:- 2022-09-15, 14:01 IST
teekhi tandoori tomato chutney

खाने की थाली को जायकेदार और लजीज बनाने के लिए लोग कई तरह की चीजें शामिल करते हैं। मगर भारत में खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए चटनी सबसे ज्यादा मशहूर है। जी हां, चटनी एक ऐसा व्यंजन है, जिसे लगभग हर फूड के साथ खाया जाता है। यह बेस्वाद खाने को भी तड़का लगाने का काम करती है।

मजे की बात तो यह है कि चटनी खाने में जितनी स्वादिष्ट होती है, बनाने में भी उतनी ही आसान है। हालांकि, चटनी कई तरह की होती हैं जैसे- हरी चटनी, लाल चटनी आदि। मगर क्या आपने तीखी तंदूरी टमाटर की चटनी खाई है? अगर नहीं, तो आज हम आपको घर पर तंदूरी टमाटर की चटनी बनाने की आसान विधि के बारे में बता रहे हैं, जिसे आप समोसे, पकौड़े आदि के साथ सर्व कर सकती हैं।

तंदूरी टमाटर की चटनी Recipe Card

इन आसान स्टेप्स से बनाएं तंदूरी टमाटर की चटनी।

Vegetarian Recipe
Total Time: 15 min
Prep Time: 5 min
Cook Time: 10 min
Servings: 4
Level: Medium
Course: Others
Calories: 175
Cuisine: Indian
Author: Shadma Muskan

Ingredients

  • 2 बड़े चम्मच- तेल
  • 2 बड़े- टमाटर (मोटे कटे हुए)
  • 6-7- लहसुन की कलियां
  • 4- सूखी लाल मिर्च
  • स्वादानुसार- नमक
  • 2- करी पत्ते
  • 1 चम्मच- जीरा
  • 1 छोटा चम्मच- राई
  • 1 चम्मच- लहसुन- अदरक का पेस्ट
  • 1 छोटा- प्याज

Step

  1. Step 1:

    इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले आप 2 बड़े टमाटर को अच्छी तरह से धो लें और हल्की आंच पर पका लें। 

  2. Step 2:

    जब इसके छिलके मुलायम हो जाए तो इसे एक बाउल में निकाल लें और मैश कर लें। 

  3. Step 3:

    अब पैन में तेल गर्म करें और फिर जीरा, राई और करी पत्ता डालकर थोड़ा भून लें। 

  4. Step 4:

    अब इसमें लहसुन, अदरक आदि मिलाकर तब तक फ्राई करें जब तक ये सुनहरा नहीं हो जाता, इसे जलने ना दें। 

  5. Step 5:

    अब इसमें हरी मिर्च, प्याज आदि मिलाकर दो मिनट तक सॉफ्ट होने तक पका लें। 

  6. Step 6:

    इसमें इसके ऊपर से आपको टमाटर, नमक आदि ऐड करके 2-3 मिनट तक पकाना है। 

  7. Step 7:

    बस आपको तंदूरी तीखी टमाटर की चटनी तैयार है और इसे चावल, रोटी या किसी भी डिश के साथ सर्व करें। 

बनाने का तरीका

Tandoori tomato chutney recipe in hindi

  • ये साउथ इंडियन स्टाइल चटनी है जिसमें पहले टमाटर को गैस पर पकाया जाता है और फिर इस्तेमाल किया जाता है।
  • इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले आप 2 बड़े टमाटर को अच्छी तरह से धो लें और हल्की आंच पर पका लें।

इसे ज़रूर पढ़ें- टमाटर की ये चटनी बढ़ा देगी आपके खाने का स्वाद, जानें रेसिपी

  • जब इसके छिलके मुलायम हो जाए तो इसे एक बाउल में निकाल लें और मैश कर लें।
  • अब पैन में तेल गर्म करें और फिर जीरा, राई और करी पत्ता डालकर थोड़ा भून लें।
  • अब इसमें लहसुन, अदरक आदि मिलाकर तब तक फ्राई करें जब तक ये सुनहरा नहीं हो जाता, इसे जलने ना दें।
  • अब इसमें हरी मिर्च, प्याज आदि मिलाकर दो मिनट तक सॉफ्ट होने तक पका लें। (तिल की चटनी रेसिपी)
  • इसमें इसके ऊपर से आपको टमाटर, नमक आदि ऐड करके 2-3 मिनट तक पकाना है।

इसे ज़रूर पढ़ें- टमाटर की चटपटी चटनी घर पर आसानी से बनाएं, शेफ कुणाल कपूर से जानें रेसिपी

  • अब ऊपर से लाल मिर्च मिलाकर हाई हीट पर एक मिनट के लिए पका लें और फिर गैस धीमी करके तब तक इसे पकाएं जब तक टमाटर सॉफ्ट ना हो जाए।
  • बस आपको तंदूरी तीखी टमाटर की चटनी तैयार है और इसे चावल, रोटी या किसी भी डिश के साथ सर्व करें।

Image Credit- (@Freepik and Shutterstock)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।