झटपट तैयार करें तिल की चटनी, जानें रेसिपी

आपने धनिया और पुदीने की चटनी तो जरूर खाई होगी। लेकिन क्या आपने कभी तिल की चटनी खाई है? शायद नहीं, तो आपको इस बार यह रेसिपी ट्राई करनी चाहिए। तिल की चटनी पहाड़ों में खूब बनाई जाती है। यह बेहद टेस्टी होती है। सबसे अच्छी बात यह है कि आप इसके साथ एक्सपेरिमेंट भी कर सकती हैं। आप इस चटनी को पराठे से लेकर पकौड़े तक के साथ खा सकती हैं। यह चटनी खट्टी-मीठी होती है। इसलिए इसका स्वाद दोगुना होता है। क्या आप जानना चाहती हैं इसे कैसे बनाते हैं? तो इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढ़ें।
तिल की चटनी Recipe Card
चलिए जानते हैं कैसे बनाते हैं तिल की चटनी।
Ingredients
- 6 बड़े चम्मच तिल
- 6 लहसुन की कलियां
- 6 बड़े चम्मच नींबू का रस
- 1 छोटा चम्मच चीनी
- 1 मुट्ठी भर हरा धनिया
- 4 हरी मिर्च
- स्वादानुसार नमक
Step
- Step 1:
सबसे पहले एक पैन में तेल गर्म करके तिल को हल्का सुनहरा होने तक भून लें।
- Step 2:
अब मिक्सी में भुने हुए तिल, धनिया के पत्ते, हरी मिर्च, लहसुन की कलियां और ऊपर से नींबू का रस निचोड़ लें।
- Step 3:
अब इन सभी चीजों को एक बार अच्छे से पीस लें।
- Step 4:
जब इसका स्मूद पेस्ट बन जाए तब इसमें स्वाद अनुसार चीनी और नमक मिलाएं।
- Step 5:
फिर दोबारा एक बार पीसें।
- Step 6:
लीजिए तैयार है आपकी तिल की चटनी।
- Step 7:
इसे आप पराठे और दाल-चावल के साथ खा सकती हैं।
विधि
- सबसे पहले लहसुन को छीलकर अलग रख दें।
- फिर धनिया के पत्ते और हरी मिर्च को धो लें।
- अब एक पैन में तेल गर्म करने के लिए रख दें।
- जब तेल गर्म हो जाए, तब इसमें 6 चम्मच तिल डालें।
- तिल को तब तक भूनते रहें, जब तक कि यह हल्के सुनहरे रंग के न हो जाए।
- लगातार स्पैटुला से इन्हें हिलाते रहें। अन्यथा तिल जल जाएंगे।
- इस बात का भी खास ध्यान रखें कि तिल जलने नहीं चाहिए। वरना चटनी नहीं बन पाएगी।
- अब मिक्सी में भुने हुए तिल, धनिया के पत्ते, हरी मिर्च और लहसुन की कलियां और ऊपर से नींबू का रस निचोड़ लें।
इसे भी पढ़ें: घर पर झटपट बनाएं अलसी के बीज की चटनी, जानें रेसिपीज
- अब इसका गाढ़ा पेस्ट बना लें। जब यह अच्छे से पीस जाए तब इसमें स्वाद अनुसार नमक और चीनी डालें।(कच्चे आम और पुदीना चटनी की रेसिपी)
- अब इसे दोबारा पीसें,ताकि सभी चीजें अच्छे से मिक्स हो जाएं।
- लीजिए तैयार है आपकी तिल की चटनी।
- इसे आप दाल-चावल और पराठे के साथ सर्व कर सकती हैं।
Image Credit: Shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।