आटे-सूजी को भूल जाओ, सत्तू से बनाएं बच्चों के लिए स्वादिष्ट पंजीरी, 30 मिनट में तैयार हो जाएगी यह आसान रेसिपी

पंजीरी का नाम सुनते ही लोगों के मन में आटा और सूजी का ख्याल आता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि आटे और सूजी से तो हर कोई पंजीरी बनाता है, लेकिन आज हम आपको सत्तू से पंजीरी बनाने के टिप्स बताएंगे। वैसे तो इसे खास तौर पर प्रसाद के लिए बनाया जाता है, लेकिन कई लोग इसे बनाकर बच्चों के लिए स्टोर कर लेते हैं। बच्चों को मीठा खाना पसंद होता है। वह दिन भर खाने के लिए कुछ न कुछ मांगते रहते हैं। इसलिए आज के इस आर्टिकल में हम आपको सत्तू से पंजीरी बनाने के आसान टिप्स बताएंगे। यहां आप बनाने का पूरा स्टेप पढ़ सकती हैं।
सत्तू की पंजीरी कैसे बनाएं? Recipe Card
सत्तू की पंजीरी स्वाद में लाजवाब और सेहत के लिए बेहद पौष्टिक होती है।
Ingredients
- 1 कप सत्तू
- ½ कप देसी घी
- पिसा हुआ गुण आधा कप
- 5 से 7 टुकड़े काजू
- 5 से 7 बादाम
- 5 से 6 पिस्ता (इसे आप स्कीप भी कर सकती हैं)
- 10 दानें किशमिश
- ½ छोटी चम्मच इलायची पाउडर
Step
- Step 1:
इसे बनाने के लिए आपको सबसे पहले कढ़ाई में आधा कप घी डालकर हल्का गर्म करना है।
- Step 2:
इसके बाद घी में पहले ड्राई फ्रूट्स भूनकर निकाल लें।
- Step 3:
अब आप इसमें घी डालें, आप 1 कलछी घी ले सकती हैं।
- Step 4:
अब आप इसमें सत्तू डालें और धीमी आंच पर चलाएं। आपको इसे लगातार चलाते रहना है।
- Step 5:
लगभग 10 मिनट तक इसे भूनने के बाद, जब इसका रंग गहरा भूरा हो जाए और खुशबू आने लगे, तो इसमें आपको ड्राई फ्रूट्स डालने होंगे।
- Step 6:
भूने हुए ड्राई फ्रूट्स डालने के बाद इसमें इलायची पाउडर और पिसा हुआ गुण मिलाएं।
- Step 7:
अब इसे हल्का ठंडा हल्का होने दें और परोसें।
- Step 8:
बच्चों को यह पंजीरी बहुत पसंद आने वाली है। जब यह पूरी तरह से ठंडा हो जाए, तो इसे किसी डिब्बे में स्टोर कर लें।
सत्तू की पंजीरी कैसे बनाएं?
- अगर आप ज्यादा पंजीरी बनाकर स्टोर करना चाह रही हैं, तो आपको सबसे पहले एक गहरी कढ़ाई लेनी होगी। उसमें लगभग आधा कप देसी घी डालकर गर्म करें। घी गर्म करने के दौरान आपको आंच को मध्यम रखना है। ध्यान रखें कि गैस तेज न रखें वरना घी हवा में उड़ जाएगा।
- इसके बाद आप सबसे पहले घी में कटे हुए काजू, बादाम, पिस्ता और किशमिश डालकर निकाल लें। इसे आप 1–2 मिनट तक भून लें। इसके बाद आप इसे अलग करके ठंडा होने के लिए रख दें।
- अब उसी कढ़ाई में जो घी बच गया है, इसमें थोड़ा और घी मिलाएं और सत्तू डालकर अच्छे से भून लें। आप 3 कटोरी सत्तू ले सकती हैं। क्योंकि, इसे आप स्टोर करके रख सकती हैं।
- कुछ देर तक भूनने के बाद इसमें से आपको हल्की सी रोस्टेड खुशबू आने लगे, तो समझ लो की यह बस तैयार होने वाला है।
- इसमें गुण, ड्राई फ्रूट्स और सभी चीजें मिलाने के बाद 5 से 7 मिनट तक चलाएं। इस तरह सत्तू की पंजीरी तैयार है। आप इसे ठंडा करके स्टोर कर सकती हैं।
- यह टेस्टी पंजीरी रेसिपी खाने के बाद घर में हर कोई तारीफ करेगा।
इसे जरूर पढ़ें- परफेक्ट पंजीरी प्रसाद बनाने के आसान टिप्स, भगवान जी हो जाएंगे खुश
इसे जरूर पढ़ें- पूजा पर जरूर बनाएं ये 7 तरह की Sweet Recipes
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik, shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।