गोवा स्टाइल रोस ऑमलेट बनाने का सबसे आसान तरीका

हमारा नाश्ते में जब भी कुछ अच्छा और हेल्दी खाने का मन करता है, तो हमारे दिमाग में सबसे पहले अंडा का ही ख्याल आता है खासतौर से आमलेट। आमतौर पर लोग अंडे की एक क्विक रेसिपी के रूप में ऑमलेट खाना पसंद करते हैं। कुछ लोग आमलेट नॉर्मल बनाकर खाते हैं, तो लोग ब्रेड ऑमलेट भी बनाते हैं।
प्रोटीन का रिच सोर्स माने जाने वाले अंडे को अगर आप ऑमलेट बनाकर खाते हैं, तो इससे आपको लंबे समय तक फिलिंग अहसास होता है। मगर क्या आपने गोवा स्टाइल अंडा का आमलेट बनाकर खाया है? अगर नहीं, तो इस बार ट्राई करें क्योंकि गोवा में रोस ऑमलेट के नाम से जाना जाता है।
रोस ऑमलेट Recipe Card
इन आसान स्टेप्स से बनाएं रोस ऑमलेट।
Ingredients
- अंडे- 5
- तेल- 3 चम्मच
- प्याज- 1 (कटी हुई)
- लहसुन की कलियां- 8
- अदरक- 1/2 इंच (कटी हुई)
- जीरा- 1 छोटा चम्मच
- साबुत धनिया- 1 चम्मच
- लौंग- 3
- दालचीनी स्टिक- 1/2 इंच
- ताजा नारियल- 1/2 कप
- सूखी लाल मिर्च- 3
- टमाटर- 1 (कटा हुआ)
- नमक- स्वादानुसार
- गार्निश के लिए- हरा धनिया
Step
- Step 1:
नॉन स्टिक पैन में तेल, प्याज, लहसुन की कलियां, अदरक डालकर अच्छी तरह से भून लें।
- Step 2:
जब प्याज हल्की ब्राउन को जाए तो जीरा, लाल सूखी मिर्च, धनिया, लौंग, दालचीनी डालकर अच्छी तरह से मिला लें।
- Step 3:
अब इसमें 1 बारीक पिसा हुआ टमाटर डाल दें और ऊपर से 1 चम्मच तेल डालकर अच्छी तरह से पका लें।
- Step 4:
फिर नमक, 3 कप पानी डालकर 5 मिनट तक पकने दें और हरा धनिया डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
- Step 5:
फिर अंडे के मिश्रण का एक भाग डालें और दोनों तरफ से पकने तक पका लें।
- Step 6:
परोसने के लिए थोड़ी-सी ग्रेवी एक सर्विंग बाउल में डालें और ऊपर ऑमलेट रखें।
विधि
- एक नॉन स्टिक पैन में 2 चम्मच तेल गर्म करें। फिर इसमें कटे हुए 1 कटी हुई प्याज, 8 कटी हुई लहसुन की कलियां, 1 इंच अदरक डालकर अच्छी तरह से भून लें। इस दौरान प्याज को लगातार चलाते रहें वर्ना यह जल जाएगी।
इसे ज़रूर पढ़ें- घर में 5 मिनट में टेस्टी मिक्स्ड ऑमलेट बनाएं, जानें आसान रेसिपी
- जब प्याज हल्की ब्राउन को जाए तो 1 छोटा चम्मच जीरा, 3लाल सूखी मिर्च, 1 चम्मच धनिया, 3 लौंग, आधा इंच दालचीनी डालकर अच्छी तरह से मिला लें। जब हल्का ब्राउन होने लगे, तो आंच हल्की कर दें।
- अब इसमें 1 बारीक पिसा हुआ टमाटर डाल दें और ऊपर से 1 चम्मच तेल डालकर अच्छी तरह से पका लें। ग्रेवी को हमें तब तक पकाना है जब तक ऊपर तेल नहीं ना आ जाए।
- फिर नमक, 3 कप पानी डालकर 5 मिनट तक पकने दें। इस दौरान हम अंडे को एक कटोरी में तोड़े और स्वादानुसार नमक, 1 मुठ्ठी हरा धनिया, डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
इसे ज़रूर पढ़ें- अंडे को दें नया ट्विस्ट और बनाएं चीज़ी वेजीटेबल आमलेट, जानें आसान रेसिपी
- ऑमलेट बनाने के लिए, एक दूसरे नॉन स्टिक पैन में बचा हुआ तेल गर्म करें। फिर अंडे के मिश्रण का एक भाग डालें और दोनों तरफ से पकने तक पका लें। इसे आंच से उतार लें और आधा काट लें।
- परोसने के लिए थोड़ी- सी ग्रेवी एक सर्विंग बाउल में डालें और ऊपर ऑमलेट रखें।(मिक्स्ड ऑमलेट बनाएं) फिर दोबारा बची हुई ग्रेवी, कटा हुआ हरा धनिया डालकर गर्मागर्म सर्व करें।
Image Credit- (@Freepik)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।