इस आसान रेसिपी से बनाएं चावल का चीला और टेस्टी ब्रेकफास्ट का मज़ा उठाएं

ब्रेकफास्ट में रोज़ क्या नया बनाया जाए इस बात की कश्मकश हर एक महिला को रोज़ होती है। कुछ ऐसा जो हेल्दी होने के साथ टेस्टी भी हो और बच्चों को भी पसंद आए। ऐसी ही एक टेस्टी डिश है चावल का चीला, जिसे बिना किसी मेहनत के बहुत जल्दी और आसानी से मिनटों में तैयार किया जा सकता है। ये बड़ों के साथ बच्चों को भी बहुत स्वादिष्ट लगेगा। आइए जानें चावल के चीला की आसान रेसिपी।
आसान रेसिपी से बनाएं चावल का चीला Recipe Card
चावल के चीला की रेसिपी
Ingredients
- चावल - 1 कप (200 ग्राम)
- हरी मिर्च - 2 से 3
- बारीक कटा हुआ प्याज -1
- अदरक - ½ इंच
- उबले हुए आलू - 2
- गाजर - ½ कप
- शिमला मिर्च - ½ कप
- टमाटर - ½ कप
- पालक - ¼ कप
- हरा धनिया - 2-3 बड़ा चम्मच
- नमक - 1 छोटा चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - ½ छोटा चम्मच
- जीरा- ½ :छोटा चम्मच
- बेकिंग सोडा - ¼ छोटा चम्मच
- तेल - 3-4 बड़ा चम्मच
Step
- Step 1:
सबसे पहले 1 कप चावल को 3-4 घंटे के लिए भिगोकर रख दें। हरी मिर्च और अदरक के टुकड़े को मिक्सर में डालकर बारीक पीस लें।
- Step 2:
2 मीडियम साइज के उबले हुए आलू को कद्दूकस करके मिक्सर में डालकर पीस लें।
- Step 3:
इस बैटर को एक बाउल में निकाल कर उसमें सारी सब्जियां मिक्स कर लें।
- Step 4:
इस बैटर में थोड़ा बेकिंग सोडा मिलाएं और अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
- Step 5:
गैस पर एक पैन या नॉन स्टिक तवा रखें और तवा गरम होने पर उसमें 1 बड़ा चम्मच तेल डालकर बैटर को पैन में अच्छी तरह से बराबर फैला दें।
- Step 6:
चीला को ढक कर 2 से 3 मिनट तक गोल्डल ब्राउन होने तक पकने दें और दूसरी तरफ से भी पका लें।
- Step 7:
गैस की फ्लेम मध्यम रखें और एक एक करके सारे चीले ऐसे ही पका लें।
- Step 8:
इसे धनिया या पालक की पत्तियों से गार्निश करें और गरमा-गरम चटनी के साथ सर्व करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।