सर्दियों में खाई जाती है राजस्थानी कच्ची हल्दी की सब्जी, जानिए इसकी आसान रेसिपी

राजस्थान में सर्दियों के मौसम में कच्ची हल्दी की सब्जी जरूर खायी जाती है। कच्ची हल्दी सेहत के लिए कितनी फायदेमंद है और इसे कैसे बनाते हैं ये भी जानिए।
Updated:- 2020-02-18, 13:53 IST
Kachchi Haldi Recipe rajsthan big ()

राजस्थान में सर्दियों के मौसम में कच्ची हल्दी की सब्जी जरूर खायी जाती है। कहते हैं सब्जी हो या फिर फल उसे खाने का असली स्वाद उस मौसम में ही है। सर्दियों में कच्ची हल्दी की सब्जी खाने की कई जरूरी वजह भी हैं। इसकी रेसिपी में जो मसाले डाले जाते हैं वो सर्दियों में ही खाए जाते हैं। कच्ची हल्दी गर्म होती है इसलिए इसे सर्दियों में ही बनाया जा सकता है। किसी और मौसम में कच्ची हल्दी की सब्जी खाने से आपकी सेहत पर भी असर पड़ सकता है। इसे खाने से कई तरह की बीमारियां भी ठीक होती हैं। अभी भी उत्तर भारत के कुछ इलाकों में सर्दियां हैं तो आप अगर उन इलाकों में रहती हैं तो जान लीजिए इस सब्जी के खास फायदे।

सर्दियों में होने वाली कई बीमारियां भी कच्ची हल्दी खाने से नहीं होती। ये आपके शरीर को सर्दियों में अंदर से गर्म रखने में फायदेमंद होती है। पहले आप इसकी सब्जी बनाने की आसान रेसिपी जान लीजिए फिर आपको इसके फायदों के बारे में भी बताते हैं। 

कच्ची हल्दी की सब्जी बनाने की सामग्री

  • कच्ची हल्दी - 250 ग्राम 
  • प्याज - 1 बारीक कटा हुआ 
  • अदरक - 100 ग्राम, कद्दूकस किया हुआ 
  • टमाटर - 4 कटे हुए 
  • लहसुन की कलियां - 6 पिसी हुई 
  • हरी मिर्च - 3 कटी हुई 
  • दही - 400 ग्राम 
  • जीरा - ½ छोटा चम्मच 
  • दानचीनी - 2 स्टिक्स 
  • लौंग - 5 
  • नमक - स्वादानुसार
  • हींग - 1 चुटकी 
  • गरम मसाला... पाउडर - ½ छोटा चम्मच 
  • लाल मिर्च पाउडर - 1 ½ छोटा चम्मच... 
  • सौंफ पाउडर - 1 छोटा चम्मच 
  • धनिया पाउडर - 2 छोटे चम्मच 
  • बड़ी इलायची - ½ छोटा चम्मच 
  • हरा धनिया - गार्निशिंग के लिए कालीमिर्च - 10 
  • घी - 200 ग्राम 

इसे जरूर पढ़ें- घी खाने और लगाने दोनों के फायदे हैं बेमिसाल

कच्ची हल्दी की सब्जी बनाने की विधि

  • कच्ची हल्दी की सब्जी बनाने के लिए आप एक पैन में घी गर्म करके कच्ची हल्दी को गोल्डन ब्राउन होने तक fry करें
  • जब कच्ची हल्दी fry हो जाए तब आप उसे एक प्लेट में निकालकर अलग से रख लें। 
  • अब आप तेल में प्यार को डालें और उसे भी भूनें। जब प्याज भी हल्का ब्राउन हो जाए तब आप इसे निकाल कर अलग से प्लेट में रख लें। 
  • एक बाउल लें और उसमें दही डालें इसके बाद आप इसमें मिर्च पाउडर, धनिया, नमक डालकर अच्छे से फैट लें।
  • गैस पर एक पैन में घी गर्म करें इसमें सबसे पहले सौंफ डालें। 
  • अब इसमें अदरक का पेस्ट डालें। 
  • जब अदरक थोड़ी भून जाए तब आप इसमें गरम मसाला, जीरा, पिसा हुआ लहसुन और हरी मिर्च के टुकड़े डालकर थोड़ी देर भूनें।
  • ये पेस्ट जब तेल में अच्छे से भून जाए तब आप इसमें दही वाला मिश्रण मिलाएं। 
  • अब इसे थोड़ी देर तक हल्की आंच पर भूनने दें और बीच-बीच में करछी हिलाते रहें। ताकि मसाला पैन में नीचे चिपके नहीं। 
  • अब इस मिश्रण में आप पहले से फ्राई किया हुआ प्याज डालें। 
  • प्याज को इस मिश्रण के साथ 1 मिनट तक पकने के बाद आप इसमें बारीक कटे हुए टमाटर डाले साथ ही इसमें हल्दी भी डालें और इसे थोड़ी देर तक भूनें। 
  • इसमें धनिया डालकर आप इसे 10 मिनट के लिए ढक कर रख दें। 
  • अब इसमें fry की हुई कच्ची हल्दी भी डालें और उसे 1 मिनट तक पकाने के बाद आप इसे गैस से उतार लें। आपकी कच्ची हल्दी की सब्जी तैयार है। 

 


इसे जरूर पढ़ें- Don't leave राजस्थान अगर ये 7 पकवान नहीं किए हैं ट्राई

Tips: अगर आप कच्ची हल्दी की सब्जी बनाने से पहले इसे तीन घंटे पहले छीलकर दूध में भिगो देंगी तो इसकी कड़वाहट कम हो जाएगी। कच्ची हल्दी का स्वाद और भी बढ़ जाएगा। अगर आप कच्ची हल्दी की सब्जी में मटर और गोभी भी मिलाकर बनाएंगी तो इसका स्वाद और भी अलग होगा। सर्दियों में कच्ची हल्दी की तरह मटर और गोभी भी लोग खूब खाते हैं। 

कच्ची हल्दी की सब्जी को आप कई दिनों तक रख सकती हैं। अगर आप इसमें ज्यादा तेल डालकर बनाती हैं तो ये ज्यादा दिनों तक खायी जा सकती है। 

 

कच्ची हल्दी के फायदे

  • कच्ची हल्दी अदरक की तरह ही होती है ये सर्दियों के मौसम में ही मिलती है। इसे खाने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन ठीक रहता है जिस वजह से BP पर control में रहता है। 
  • सर्दियों में कच्ची हल्दी का अचार बनाकर भी रख सकते हैं। ये सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है।
  • जिन लोगों को सर्दियों में सूजन की परेशानी रहती है उन्हे भी कच्ची हल्दी खाने से आराम मिलता है। 
  • जोड़ों के दर्द में भी कच्ची हल्दी खाना काफी फायदेमंद होता है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।