Fri Sep 11, 2026 | Updated 09:52 PM IST

Hacks: केवल पीने के लिए ही नहीं बल्कि यहां भी करें दूध का इस्‍तेमाल

केवल दूध पीने के लिए ही नहीं बल्कि घर के दूसरे जरूरी काम के लिए भी इस्‍तेमाल किया जा सकता है। जानें दूध से जुड़े कुछ रोचक हैक्‍स 
Updated:- 2021-05-19, 16:04 IST
image

दूध का इस्‍तेमाल हर घर में होता है। काई दूध सेहत बनाने के लिए पीता है तो कोई अपने चाय को शौक को पूरा करने के लिए दूध का सेवन करता है। इतना ही नहीं,  दूध से बहुत सारे व्‍यंजन भी बनते हैं। खासतौर पर दूध से  मिठाई, पनीर और घी आसानी से घर पर तैयार किया जा सकता है। मगर दूध का इस्‍तेमाल केवल खाने-पीने की जगह आप अन्‍य चीजों में भी कर सकती हैं। 

यह बात बहुत कम लोगों पता है, मगर दूध से जुड़े कई आसान और रोचक लाइफ हैक्‍स भी हैं। आप दूध का इस्‍तेमाल घर की कुछ दूसरी जरूरतों को पूरा करने के लिए भी कर सकती हैं और इससे फायदा उठा सकती हैं। 

चलिए आज हम आपको दूध से जुड़े कुछ आसान और बेहतरीन लाइफ हैक्‍स के बारे में बताते हैं, जिनके बारे में आपने पहले कभी भी नहीं सुना होगा।   

पेड़ों में डालें दूध 

अगर आपके बगीचे में लगे पेड़ पौधे सूख रहे हैं तो आप उनमें पानी के साथ-साथ दूध भी डाल सकती हैं। यदि आप पेड़ों में अधिक दूध नहीं डालना चाहती हैं तो आप पानी में दूध और विटामिन-सी की टेबलेट मिला कर स्‍प्रे तैयार कर सकती हैं और पेड़ की मुरझाई पत्तियों पर इस मिश्रण का छिड़काव कर सकती हैं। इससे पेड़ की पत्तियां दोबारा से हरीभरी हो जाएंगी।

 इसे जरूर पढ़ें: Hacks: बेबी पाउडर से करें घर की 5 मुश्किलें आसान

oil free paneer

सब्‍जी में करें दूध का इस्‍तेमाल 

अगर आप घर पर होटल जैसी स्‍वादिष्‍ट सब्‍जी बनाना चाहती हैं और उसकी ग्रेवी को घाड़ा करना चाहती हैं तो आपको दूध का इस्‍तेमाल जरूर करना चाहिए। दूध डालने से किसी भी सब्‍जी का स्‍वाद दो गुना बढ़ जाता है और सब्‍जी दिखने में भी बेहतर नजर आती है। बेस्‍ट बात तो यह है दुध में मौजूद सभी पोषक तत्‍व भी सब्‍जी में शामिल हो जाते हैं। 

 

स्किन और हेयर केयर में दूध का इस्‍तेमाल 

दूध में लैक्टिक एसिड होता है और यह त्‍वचा एवं बालों दोनों की देखभाल के लिए अच्‍छा होता है। आप दूध से कई तरह के हेयरपैक और फेस पैक बना सकती हैं। इतना ही नहीं, अगर आपको त्‍वचा से संबंधित कोई संक्रमण हो गया है तो आप वहां दूध को दवा के रूप में लगा सकती हैं। इसके अलावा आप दूध को पानी में मिला कर फेशियल स्‍टीम ले सकती हैं या फिर आंखों पर ठंडे दूध के कॉटन पैड्स रख कर आंखों की थकावट को दूर कर सकती हैं। 

इसे जरूर पढ़ें: Easy Kitchen Hacks: 3 आसान टिप्‍स आजमाएं दही को खट्टा होने से बचाएं

amazing milk hacks

कपड़े में लगे दाग मिटाने के लिए यूज करें दूध 

कपड़ों में अगर मिट्टी, वाइन या फिर तेल के दाग लग जाए तो आप दूध में नमक मिला कर उस इन जिद्दी दागों को साफ कर सकती हैं। इतना ही नहीं, कपड़ों के साथ-साथ दूध लेदर के फर्नीचर को साफ करने के लिए भी बहुत अच्‍छा होता है। लेदर के फर्नीचर को दूध से साफ करने से उसमें नई जैसी चमक आ जाती है और उसका खुरदरापन भी दूर होता है। वहीं चांदी के बर्तनों को भी आप दूध और सिरके के घोल से साफ कर सकती हैं। 

 

दूध से जुड़े यह हैक्‍स आपको अच्‍छे लगे हों तो इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें और साथ ही इसी तरह और भी आसान लाइफ हैक्‍स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। 

 Image Credit: freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।