दिल्ली के फेमस और लजीज पनीर काठी रोल घर पर बनाना है आसान, जानें इसकी रेसिपी

दिल्ली के स्ट्रीट फूड की बात करें तो आपको इतनी सारी लाजवाब चीजें खाने के लिए मिलेगी कि ऑप्शन्स देखकर ही थक जाएंगे। छोले भटूरे हों, खस्ता कचौरी, मटर कुलचे या पानी पुरी या फिर काठी रोल्स यहां हर तरह के ऑप्शन आपको मिलेंगे। अब बात काठी रोल्स की आई है, तो यह वैसे तो कोलकाता का फेमस फूड है, लेकिन कई शहरों में इसने अपनी अलग पहचान बना ली है।
पराठे के अंदर जूसी स्पाइसी नॉन-वेज या वेज के साथ तीखी चटनी, प्याज के साथ बना काठी रोल दिन बना देता है। मुगलई जायके से लबरेज काठी रोल भारत के सबसे लोकप्रिय स्ट्रीट फूड में से एक है, जिसे आप चाहे नाश्ते में, लंच में या स्नैक के रूप में खा सकते हैं। दिल्ली में तो इसके हर वर्जन को बहुत पसंद किया जाता है।
पनीर काठी रोल रेसिपी Recipe Card
घर पर यम्मी पनीर काठी रोल कैसे बनाना है, जानें।
Ingredients
- 250 ग्राम पनीर क्यूब्स में काटा हुआ
- 1 छोटा चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च
- 1/2 चम्मच हल्दी पाउडर
- 1/2 चम्मच गरम मसाला
- 1/2 छोटा चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट
- 1 छोटा चम्मच कसूरी मेथी
- नमक स्वादानुसार
- 1 चम्मच नींबू का रस
- 1 चम्मच मक्खन और दो चम्मच दही
- 2 प्याज
- 2 लाल-येलो शिमला मिर्च
- 1 चम्मच तेल
- हरी चटनी
- मेयोनेज
- टोमैटो सॉस
- 2 पराठा।
Step
- Step 1:
पनीर क्यूब्स को मैरीनेट करने के लिए सारे मसाले को मिक्स करें और उसमें पनीर डालर मैरीनेट करके 30 मिनट के लिए रखें।
- Step 2:
एक पैन में थोड़ा-सा तेल डालकर गरम करें और उसमें शिमला मिर्च और प्याज, नमक, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला और पनीर डालकर सौते करें।
- Step 3:
एक पराठा तैयार करें और इसमें हरी चटनी, तैयार पनीर, चटनी और सॉस डालें। इसके ऊपर प्याज के छल्ले डालकर रोल कर लें।
- Step 4:
तैयार पनीर काठी रोल को चटनी के साथ सर्व करें।
अगर आप इसे घर पर बनाना चाहें, तो वह भी बेहद आसान है। आज हम आपको बताएंगे कि पनीर काठी रोल जैसे लजीज स्ट्रीट फूड की रेसिपी क्या है, आइए जानें।
बनाने का तरीका

- पनीर काठी रोल के लिए, सबसे पहले पनीर को क्यूब्स में काटकर रख लें।
- अब पनीर को मैरीनेट करने के लिए एक कटोरे में कश्मीरी लाल मिर्च, हल्दी पाउडर, गरम मसाला, अदरक-लहसुन का पेस्ट, कसूरी मेथी, नमक, नींबू का रस, मक्खन और दो चम्मच दही डालकर मिला लें। अब इसमें पनीर डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें और पनीर को मैरिनेशन के लिए आधे घंटे के लिए अलग रख दें।
- इसके बाद एक पैन में थोड़ा-सा तेल डालकर गरम करें और उसमें शिमला मिर्च और प्याज डालकर सौते कर लेंगे। उसमें नमक, हल्दी पाउडर, मिर्च पाउडर डालकर, गरम मसाला डालकर 2-3 मिनट मिक्स करें।
- अब इसमें मैग्नेट किया हुआ पनीर डालकर 1-2 मिनट और चला लें।
इसे भी पढ़ें : चिकन टिक्का काठी रोल घर पर इस तरह बनाएं और परिवार के साथ टेस्टी डिश का मजा उठाएं
- अब पराठा बनाना है, तो इसके लिए पैन में एक पराठा बना लें और पराठे में हरी चटनी लगाएं फिर तैयार पनीर अच्छे से भरें और फिर अपने पसंद के सॉसेज जैसे मेयोनेज, टोमैटो सॉस और ग्रीन चटनी लगाएं।
- इसमें 1-2 कच्चे प्याज के छल्ले लगाएं और पराठा रोल कर लें। एक फॉयल पेपर या नैपकिन में पराठे को रैप कर लें।
इसे भी पढ़ें : घर में सिर्फ 10 मिनट में यम्मी पनीर चीज ब्रेड रोल बनाएं
- आपका टेस्टी काठी रोल तैयार है। इसे चटनी के साथ सर्व करें और ब्रंच में या स्नैक के तौर पर अपने बच्चों को खिलाएं। उन्हें यह बेहद पसंद आएगा।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।