Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:29 AM IST

मटन से बनाएं टेस्टी मोमोज, जानें आसान रेसिपी

आपने चिकन के मोमोज जरूर खाए होंगे। मगर आज हम मटन कीमा के मोमोज बनाने की आसान रेसिपी लेकर आए हैं, जिसकी मदद से बिल्कुल बाजार जैसे चिकन मोमोज तैयार किए जा सकते हैं।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2023-04-16, 08:00 IST
easy mutton momos recipe

मोमोज एक ऐसा स्ट्रीट फूड है, जो लगभग सभी लोगों को पसंद आता है। जब भी हमारा स्नैक में कुछ अलग खाने का मन करता है, तो हमारे दिमाग में यकीनन सबसे पहले मोमोज का ही नाम आता है। यही वजह है कि हर गली कूचे में हमें मोमोज की दुकान जरूर मिल जाएगी।

आपने भी यकीनन दिल्ली की कई जगहों पर वेज या चिकन मोमोज खाने का लुत्फ उठाया होगा, लेकिन क्या मटन मोमोज खाए हैं? अगर नहीं, तो एक बार जरूर ट्राई करके देखें क्योंकि इसका स्वाद बहुत ही स्वादिष्ट होता है।

मटन मोमोज Recipe Card

इस तरह से घर पर बनाएं मटन मोमोज।

Vegetarian Recipe
Total Time: 30 min
Prep Time: 10 min
Cook Time: 20 min
Servings: 4
Level: Medium
Course: Snacks
Calories: 250
Cuisine: Indian
Author: Shadma Muskan

Ingredients

  • मटन कीमा- 200 ग्राम
  • प्याज- 2 (बारीक कटी हुई)
  • हरी मिर्च- 2 (बारीक कटी हुई)
  • धनिया के पत्ते- 1 कप
  • अदरक का पेस्ट- 1 चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार
  • काली मिर्च- 1 छोटा चम्मच
  • सोया सॉस- 1 चम्मच
  • मैदा- 1 कप
  • आटा- 1 कप
  • चटनी बनाने के लिए
  • टमाटर-1
  • लाल मिर्च- 1 चम्मच
  • लहसुन की कलियां- 2
  • नमक- आधा छोटा चम्मच

Step

  1. Step 1:

    मटन कीमा को मिक्सर में डालकर बारीक पीस लें, ताकि मोमोज फाटे नहीं। 

  2. Step 2:

    एक बाउल में कीमा निकालें और प्याज-टमाटर, सभी मसाले डालकर रख दें।

  3. Step 3:

    अब एक बाउल में आटा, मैदा, नमक और पानी डालकर आटा गूंथ लें। 

  4. Step 4:

    इतने एक मिक्सर में टमाटर, लहसुन की कलियां, नमक, लाल मिर्च पाउडर डालकर चटनी बना लें।

  5. Step 5:

    अब आटे की लोई में कीमे का मिश्रण डालें और मोमोज का आकार देकर किनारे बंद कर दें।

  6. Step 6:

    जाली में तेल लगाकर मोमोज रखें और ढक्कन लगाकर 30 मिनट तक पकने दें।

  7. Step 7:

    अगर मटन पक गया है तो गैस बंद कर दें और गरमा-गरम मटन मोमोज को लाल चटनी के साथ सर्व करें। 

विधि

mutton momos

  • सबसे पहले मटन कीमा को धोकर साफ कर लें और फिर मिक्सर में डालकर बारीक पीस लें, ताकि मोमोज फाटे नहीं। (मटन कीमा धोने के आसान हैक्स)
  • एक बाउल में कीमा निकालें और फिर इसमें स्वादानुसार नमक, 2 कटी हुई प्याज, 1 छोटा चम्मच काली मिर्च, 2 कटी हुई हरी मिर्च, 1 कप हरा धनिया, 1 चम्मच अदरक का पेस्ट मिलाकर रख दें।

इसे ज़रूर पढ़ें- हरी मटर से बनाएं टेस्टी मोमोज, जानें आसान रेसिपी

  • इस दौरान हम आटा तैयार कर लेंगे। इसके एक बाउल में 1 कप आटा और 1 कप मैदा डालकर मिलाएं और चुटकी भर नमक और जरूरत के हिसाब से पानी डालकर आटा गूंथ लें।
  • फिर आटे को 20 मिनट के लिए रेस्ट करने रखें। इतने हम चटनी बना लेते हैं। इसके लिए एक मिक्सर में 1 टमाटर, 2 लहसुन की कलियां, आधा छोटा चम्मच नमक, 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर डालकर पीस लें।
  • चटनी को एक बाउल में निकालकर रख दें। आटा सेट हो जाए तो छोटी-छोटी लोइयां बनाकर पूरी की तरह बेल लें।
  • अब इसमें कीमे का मिश्रण डालें और मोमोज का आकार देकर किनारे बंद कर दें। अब स्टीमर में पानी डाल कर गैस पर गर्म होने के लिए रखें।

इसे ज़रूर पढ़ें- इन 3 वेज मोमोज को घर वाले करेंगे खूब पसंद, जानें रेसिपीज

  • साथ ही साथ ऊपर जाली में तेल लगाकर मोमोज रखें और ढक्कन लगाकर 30 मिनट तक पकने दें। 30 मिनट बाद मोमोज को चेक करें।
  • अगर मटन पक गया है तो गैस बंद कर दें और गरमा-गरम मटन मोमोज को लाल चटनी के साथ सर्व करें।

Image Credit- (@Freepik)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।