एक बार जरूर ट्राई करें कारा चटनी की ये रेसिपी, खाने को मिलेगा लाजवाब स्वाद

भारत में कई तरह की चटनी बनाई जाती हैं। पुदीना से लेकर धनिया तक, हर चटनी का स्वाद लाजवाब होता है। खासतौर पर नारियल की चटनी या टमाटर की तीखी चटनी। ये खाने में बेहद स्वादिष्ट होती हैं, इसलिए ये इंडियन खाने का अहम हिस्सा हैं।
इडली, समोसा, मोमोज या पराठे के साथ चटनी तो चाहिए ही होती है। चटनी के बिना खाने में स्वाद ही नहीं आता.. हम एक ही लाइन बोलते हैं कि स्वाद कहां हैं....? ऐसे में अगर आप कुछ डिफरेंट ट्राई करना चाहते हैं, तो कारा चटनी की यह रेसिपी जरूर ट्राई करें।
कारा चटनी Recipe Card
इस तरह से बनाएं साउथ इंडियन स्टाइल कारा चटनी।
Ingredients
- तेल- 2 चम्मच
- चने की दाल- 1 चम्मच
- उड़द की दाल- 1 चम्मच
- प्याज- 1 (कटा हुआ)
- लहसुन की कलियां- 10
- सूखी लाल मिर्च- 3
- इमली- 2 चम्मच
- नमक- स्वादानुसार
- सरसों के बीज- 1 चम्मच
- करी पत्ता- 2 चम्मच
- टमाटर- 1
Step
- Step 1:
चटनी बनाने के लिए बाउल में सभी सामग्रियों को इकट्ठा कर लें।
- Step 2:
फिर पैन में सभी सामग्रियों को डालकर भुन लें।
- Step 3:
टमाटर को पकाने के बाद गैस को बंद कर दें और मिक्सर में डालकर पिस लें।
- Step 4:
अब दोबारा पैन में सरसों के बीज, करी पत्ता और पेस्ट डालें।
- Step 5:
बस आपकी कारा चटनी तैयार है, जिसे आप इडली के साथ सर्व कर सकते हैं।
यह चटनी हर खाने में स्वाद का तड़का लगाने का काम करती है। इसे बनाने में भी ज्यादा वक्त भी नहीं लगता है। बस आपको इस लेख में बताए गए टिप्स को फॉलो करना होगा।
विधि

- चटनी बनाने के लिए बाउल में सभी सामग्रियों को इकट्ठा कर लें। फिर एक पैन में 2 चम्मच तेल गर्म करने के लिए रखें।
- फिर 1 चम्मच चने की दाल (चना दाल के टेस्टी चिप्स) , 1 चम्मच उड़द की दाल, 3 सूखी मिर्च और 1 कटा हुआ प्याज डालकर भून लें।
इसे जरूर पढ़ें- Cooking Tips: ठेले वाली हरी चटनी बनाने के सीक्रेट टिप्स
- फिर बारीक कटा हुआ लहसुन डालकर अच्छी तरह से पका लें। जब प्याज हल्का ब्राउन होने लगे, तो 1 कटा हुआ टमाटर डालकर पका लें।
- टमाटर को पकाने के बाद गैस को बंद कर दें। ठंडा करने के बाद मिश्रण को जार में डालें और 2 चम्मच इमली और स्वादानुसार नमक डालकर तैयार कर लें।
इसे जरूर पढ़ें- टमाटर की चटपटी चटनी घर पर आसानी से बनाएं, शेफ कुणाल कपूर से जानें रेसिपी
- अब दोबारा पैन में 1 चम्मच तेल गर्म करें। फिर सरसों के बीज और करी पत्ता डालकर गर्म कर लें। इसके बाद पेस्ट को डालकर तड़का लगाकर चटनी बंद कर दें।
- बस आपकी कारा चटनी तैयार है, जिसे आप इडली के साथ सर्व कर सकते हैं।
Image Credit- (@Freepik)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।