त्योहार के मौके पर घर पर बनाएं गुड़ का खाजा, जानें रेसिपी

भारत एक ऐसा देश है जहां आपको हर राज्य की अपनी अलग संस्कृति और खान-पान देखने को मिल जाएगा। यही कारण है कि यहां का हर उत्सव बड़ी शान से सेलिब्रेट किया जाता है और कई पारंपरिक व्यंजन बनाए जाते हैं। हालांकि, त्योहार के मौके पर सभी के घरों में मिठाइयां बनने लगती हैं। ज्यादातर घरों में महिलाएं लड्डू बनाना पसंद करती हैं।
लेकिन अगर आप इस बार जन्माष्टमी के मौके पर स्वीट्स में कुछ डिफरेंट बनाने की सोच रही हैं, तो आप आंध्र प्रदेश की फेमस मिठाई खाजा ट्राई कर सकती हैं। जी हां, आप इसे मैदा और गुड़ की मदद से तैयार कर सकती हैं। बता दें कि खाजा डेजर्ट न सिर्फ बिहार में बल्कि आंध्र प्रदेश में भी काफी फेमस है। आप इसे बहुत ही आसानी से बना सकती हैं, कैसे? आइए जानते हैं।
गुड़ का खाजा Recipe Card
आप घर पर इन आसान स्टेप्स से गुड़ का खाजा तैयार कर सकती हैं, कैसे आइए जानते हैं।
Ingredients
- मैदा- 500 ग्राम
- बेकिंग पाउडर- 1 छोटा चम्मच
- घी- 3 चम्मच
- दूध- 500 मिली
- इलायची पाउडर- 1 छोटा चम्मच
- नारियल- 1 कप (कटा हुआ)
- तेल या घी- तलने के लिए
- गुड़- 500 ग्राम
- पानी- आवश्यकतानुसार
Step
- Step 1:
सबसे पहले एक बाउल में सभी सामग्रियों जैसे मैदा, बेकिंग पाउडर, घी आदि डालकर आटा गूंथ लें।
- Step 2:
जब आटा अच्छी तरह से सेट हो जाए, तो आटे की बराबर मात्रा में लोइयां बना लें।
- Step 3:
अब सारी लोइयों को रोटी की तरह पतला-पतला बेलकर साइड में रख लें।
- Step 4:
फिर आप एक प्लेट में रोटी रखें और उसके ऊपर मैदा, घी लगा लें।
- Step 5:
अब इन रोटियों को फोल्ड करके एक रोल बना लें और इसे साइड से काट लें।
- Step 6:
अब धीमी आंच पर कढ़ाही में तेल गर्म कर लें और खाजा को डीप फ्राई कर लें।
- Step 7:
गुड़ की चाशनी बनाने के लिए आप एक बर्तन में गुड़ और पानी डालें और चाशनी तैयार कर लें।
- Step 8:
अब तले हुए खाजा को एक एक करके चाशनी में डाल दें और कुछ देर इसे ही छोड़ दें।
- Step 9:
कुछ देर बाद चाशनी से खाजा निकल लें और अपने मेहमानों को सर्व करें।
बनाने का तरीका
- गुड़ का खाजा बनाने के लिए सबसे पहले आपको एक बाउल में मैदा को छान लें और इसे अच्छी तरह से मिलाकर साइड में रख दें।
- अब इसमें आप सभी सामग्री जैसे- बेकिंग पाउडर, घी, गुड़ का पाउडर आदि डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
- अब आप इसमें दूध और पानी डालें और आटा गूंथ लें। फिर इसे आप 20 मिनट के लिए अलग रख दें।
- जब आटा सेट हो जाए तो आप इसकी बराबर मात्रा में लोइयां बना लें। (खस्ता गुड़ की नानखटाई)
- फिर सारी लोइयों को रोटी की तरह पतला-पतला बेल लें और साइड में बेल कर रख दें।
- अब आपको आटे का खाजा बनाना होगा, इसके लिए आप एक प्लेट में रोटी रखें।
इसे ज़रूर पढ़ें- बिना स्टैंड के सिर्फ 20 मिनट में तैयार करें जालीदार क्रिस्पी मैदा घेवर, जानें रेसिपी
- फिर उसके ऊपर मैदा, घी आदि लगा लें और उसके ऊपर दूसरी रोटी रखें और रोटियों की परत बना लें।
- परत बनाने के बाद आप इन रोटियों को फोल्ड करें और इसका रोल बना लें। फिर इस रोल को आप खाजा के शेप में काटकर बेल लें।
- अब आप गैस पर कढ़ाही में तेल गर्म करें और खाजा को डीप फ्राई कर लें। (3 डेजर्ट रेसिपी)
- अब आपको गुड़ की चाशनी बनानी है, इसके लिए आप एक बर्तन में गुड़ और पानी डालें और चाशनी तैयार कर लें।
इसे ज़रूर पढ़ें- Janmashtami Special: कान्हा को करना है प्रसन्न तो जन्माष्टमी में बनाएं 3 तरह की पंजीरी
- अब तले हुए खाजा को इस चाशनी में डाल दें और कुछ देर इसे ही छोड़ दें।
- फिर कुछ देर बाद चाशनी से खाजा निकल लें और अपने मेहमानों को सर्व करें।
Image Credit- (@Freepik)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।