लजीज हांडी मटन का स्वाद चखना है तो दिल्ली की इन जगहों पर पहुंचे

अगर आप भी लजीज हांडी मटन खाने का शौक रखते हैं तो दिल्ली की इन जगहों पर एक बार ज़रूर पहुंचे।
Updated:- 2022-03-31, 11:45 IST
famous places to eat handi mutton in delhi

बिहार में कुल 38 जिले हैं। इन 38 जिलों का कुछ न कुछ व्यंजन समूचे बिहार में ज़रूर फेमस है। लेकिन, एक जिला ऐसा भी है जहां की हांडी मटन रेसिपी सिर्फ बिहार में ही नहीं बल्कि भारत के लगभग हर राज्य में फेमस है। जी हां, जिस जिले के बारे में हम बात कर रहे हैं उसका नाम है 'पश्चिम चंपारण'। चंपारण जिले से निकला हांडी मटन आज अन्य शहरों की तरह देश की राजधानी दिल्ली में भी बेहद पसंद किया जाता है।

ऐसे में अगर आप भी दिल्ली में लजीज हांडी मटन खाने की जगह तलाश कर रहे हैं तो फिर आपको इस लेख को ज़रूर पढ़ना चाहिए। क्योंकि इस लेख में हम आपको दिल्ली की उन जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां आप बेहतरीन हांड़ी मटन का स्वाद चखा सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इन जगहों पर हांडी मटन खाने के लिए दूर-दूर से लोग परिवार, दोस्त या पार्टनर के साथ पहुंचते हैं। आइए इन जगहों के बारे में जानते हैं।

चंपारण मीट हाउस

best places to eat handi mutton in delhi inside

अक्सर हम और आप किसी छोटी सी जगह या दुकान को देखकर वहां इसलिए नहीं जाते हैं कि यहां खाने के लिए कुछ अच्छा नहीं मिलेगा। लेकिन, आपको बता दें कि दिल्ली में मौजूद ये छोटी सी दुकान ईस्ट दिल्ली में ही नहीं बल्कि साउथ, वेस्ट और नॉर्थ दिल्ली में भी फेमस है। यहां हांडी मटन खाने के लिए वीकेंड में हजारों लोग पहुंचते हैं। देशी स्टाइल में तैयार हांडी मटन रुमाली रोटी, चावल या बटर नान आदि के साथ सर्व किया जाता है। यहां मटन का 8 पीस लगभग 6 रूपये में खाने के लिए मिलता है।

पत्ता-1/3, वीर सावरकर ब्लॉक, ललिता पार्क, लक्ष्मी नगर, दिल्ली-110092

इसे भी पढ़ें:घर पर तंदूरी मसाला का पाउडर बनाने के लिए आसान टिप्स एंड हैक्स

राजू चंपारण मीट हाउस

best places to eat handi mutton in delhi inside

साउथ-वेस्ट दिल्ली में ऐसी कई दुकान है जहां हांडी मटन का स्वाद आप चख सकते हैं। लेकिन राजू चंपारण मीट हाउस का स्वाद एक बार चखने के बाद आप यहां बार-बार जाना पसंद करेंगे। कहा जाता है कि इस दुकान में बिहार के कुछ लोग काम करते हैं जो सिर्फ हांड़ी मटन ही बनाने के लिए रखें गए हैं। लजीज हांडी मटन को जिस अंदाज में थाली में परोसा जाता है उसे सिर्फ देखकर ही आपके मुंह में पानी आ सकता है। यहां भी हांडी मटन का 8 पीस लगभग 6 रूपये में ही मिलता है।

पत्ता-दुकान संख्या जी, 1 ए, जनकपुरी-110058


हांडी मसाला रेस्टोरेंट

best places to eat handi mutton in delhi inside

साउथ दिल्ली में मौजूद हौज खास को भला कौन नहीं जाता है। यह स्थान साउथ दिल्ली का दिल माना जाता है। यहां एतिहासिक जगह से लेकर खाने पीने की जगहों का भरमार है। लेकिन अगर आपको यहां चम्परण हांडी मटन का स्वाद चखना है तो फिर आपको हांड़ी मसाला रेस्टोरेंट पहुंचना होगा। कहा जाता है कि यहां का हांडी मटन खाने के लिए दिल्ली के कोने-कोने से लोग पहुंचते हैं। कई लोग यहां पूरे परिवार के साथ भी पहुंचते हैं। यहां हांड़ी मटन और बटर नान खाने एक अलग ही मज़ा है।

पत्ता-दुकान नंबर 101, डीडीए शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, मेट्रो स्टेशन के पास, दिल्ली-110017

जैसवाल मटन हांडी

द्वारका का लगभग हर चौक किसी न किसी व्यंजन के लिए फेमस ज़रूर है। ऐसे में अगर आप द्वारका के आसपास रहते हैं तो फिर आपको बेहतरीन हांडी मटन खाने के लिए रामफल चौक ज़रूर पहुंचा चाहिए। कहा जाता है कि यहां अगर आपको हांड़ी मटन का स्वाद चखना है तो तक़रीबन एक घंटा पहले पहुंचना होता है क्योंकि यहां खाने वालों की भीड़ हमेशा लगी रहती है।(दिल्ली में राजमा-चावल खाने की जगह)

पत्ता-वर्धमान स्टार सिटी मॉल, जी21, रामफल चौक रोड, सेक्टर 7 द्वारका, दिल्ली-110075


इसे भी पढ़ें:अगर आप वेजिटेरियन हैं और आपको बिरयानी पसंद है तो ट्राई करें ये डिफरेंट रेसिपीज

इन जगहों पर भी पहुंचे

best places to eat handi mutton in delhi inside

चंपारण मीट हाउस, हांड़ी मसाला रेस्टोरेंट, राजू चंपारण मीट हाउस और जैसवाल मटन हांड़ी के अलावा दिल्ली में ऐसी कई और भी जगहें हैं जहां आप बेहतरीन हांडी मटन का स्वाद चख सकते हैं। पीएम हांड़ी मीट हाउस-लक्ष्मी नगर, टेस्ट ऑफ़ चंपारण-उत्तम नगर, नजीर हाउस-चांदनी चौक आदि जगहों पर लजीज चंपारण हांडी मटन का स्वाद चख सकते हैं।

यक़ीनन इस लेख को पढ़ने के बाद आने वाले वीकेंड हांडी मटन खाने के लिए दिल्ली की इन जगहों पर आप भी ज़रूर जाना चाहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit:(@handijunction)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।