Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:30 AM IST

फ्राइड लहसुन की चटनी बनाएं और बढ़ाएं खाने का स्वाद

अगर आपको फ्राइड चीजों का स्वाद लाजवाब लगता है तो आपको चटनी रेसिपी के साथ भी कुछ एक्सपेरिमेंट करना चाहिए। सिंपल के बजाय इस बार आपको फ्राइड लहसुन की चटनी ट्राई करनी चाहिए।
Updated:- 2023-02-13, 13:24 IST
how to make fried garlic chutney

क्या आपको लहसुन की खुशबू पसंद है? अगर हां तो यकीनन आप बिना लहसुन के छौंके वाला खाना नहीं खाती होंगी? लहसुन खाने के स्वाद को बढ़ाता है। इसलिए दाल से लेकर चिकन तक में इसका उपयोग किया जाता है। आपने लहसुन की चटनी तो खाई होगी, साथ ही राजस्थान में लहसुन की स्पेशन चटनी बनाई जाती है, जिसका स्वाद लाजवाब होता है। आप किसी भी चीज की चटनी बना सकते हैं।

अगर आपको खाना बनाने का शौक है तो आप कुछ न कुछ एक्सपेरिमेंट करती रहती होंगी? इसी तरह अगर आप लहसुन की चटनी को केवल पीसकर बनाती है तो इस बार हम आपके लिए फ्राइड लहसुन चटनी की रेसिपी लेकर आए हैं। इस रेसिपी को बनाने में आपको थोड़ा सा समय लग सकता है, लेकिन यकीन मानिए आपको यह चटनी का स्वाद जरूर पसंद आएगी।

फ्राइड लहसुन की चटनी

how to make fried garlic chutney in hindi ()

आवश्यक सामग्री

  • 1/4 कप घी
  • 1 चम्मच सरसों के बीज
  • 1 चम्मच उड़द दाल
  • चुटकी भर हींग
  • 2-3 लहसुन
  • 1/4 कप नारियल
  • 1 कटा हुआ टमाटर
  • 4 सूखी लाल मिर्च
  • 1 कप इमली का पानी
  • 1/4 चम्मच हल्दी
  • 3/4 चम्मच नमक
  • आधा चम्मच गुड़

कैसे बनाएं चटनी?

garlic chutney recipe

  • चटनी बनाने के लिए सबसे पहले आपको 2-3 लहसुन को छिलना होगा।
  • लहसुन छिलने के बाद 1 टमाटर को बारीक काट लें।
  • इमली को एक कप पानी में भिगोकर रख दें।
  • अब एक पैन को गैस पर गर्म होने के लिए रख दें।
  • जब तक तेल गर्म हो रहा है, इतनी देर में नारियल को कद्दूकस कर लें।
  • पैन में 1/4 कप घी डालकर पिघला लें।
  • घी में1 चम्मच सरसों के बीज, 1 चम्मच उड़द दाल और चुटकी भर हींग मिलाएं।
  • अब इस मिश्रण में कटा हुआ लहसुन डालें और गैस को लो फ्लेम पर कर दें।
  • लहसुन को तब तक फ्राई करें जब तक कि यह गोल्डन ब्राउन कलर के न हो जाए। (सौंठ की चटनी रेसिपी)
  • गैस बंद कर दें और इसे ठंडा होने के लिए अलग रख दें।

इसे भी पढ़ें:इन अलग-अलग तरीकों से बनाएं लहसुन की चटनी, जानें रेसिपी

  • अब आपको जरूरत पड़ेगी मिक्सी की। मिक्सी के जार में कद्दूकस किया हुआ नारियल डालें।
  • नारियल में 1 कटा हुआ टमाटर और 4 सूखी लाल मिर्च डालकर अच्छे से ब्लेंड कर लें।
  • दूसरी तरफ पैन में 1 कप इमली का पानी , 1/4 चम्मच हल्दी, 3/4 चम्मच नमक और आधा चम्मच गुड़ को 5 मिनट तक उबलने दें।
  • अब नारियल और टमाटर के पेस्ट को इस पानी में मिलाएं और ऊपर से फ्राई किया हुआ लहसुन डालें।
  • अब इसे अच्छे से 3 मिनट तक सॉटे कर लें।
  • इसे तब तक पकाएं जब तक की पेस्ट तेल न छोड़ने लगे।
  • लीजिए तैयार है आपकी फ्राइड लहसुन की चटनी
  • आप इस चटनी को दाल-चावल से लेकर स्नैक्स तक के साथ सर्व कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें:इन अलग-अलग तरीकों से बनाई जा सकती है पुदीना की चटनी, जानें रेसिपी

इन बातों का रखें ध्यान

cooking tips for chutney

  • चटनी के लिए ऐसे लहसुन का इस्तेमाल न करें जो अंकुरित हो। यह चटनी के स्वाद को खराब कर सकता है।
  • चटनी में लाल मिर्च पाउडर न डालें। इसके बजाय सूखी मिर्च का उपयोग करें, क्योंकि यह स्वाद को बढ़ाता है।
  • अगर चटनी ज्यादा गाढ़ी हो जाए तो आप इसे पीसते वक्त इसमें तेल डाल सकती हैं।

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ। Image Credit: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।