Fri Sep 11, 2026 | Updated 06:43 PM IST

Kitchen Hacks: प्रेशर कुकर की काली और चिपचिपी सीटी मिनटों में चमकेगी, बस अपनाएं यह आसान ट्रिक

हमारे यहां रसोई में कई बर्तनों का इस्‍तेमाल होता है। उन्‍हीं में से एक प्रेशर कुकर भी है। लगातार इस्तेमाल होने के कारण कुकर की सीटी पर गंदगी जमा हो जाती है। कई बार तो रगड़ने के बाद भी ये साफ नहीं होती है। ऐसे में हम इसे साफ करने का आसान तरीका बता रहे हैं।
Updated:- 2026-06-07, 14:26 IST
cooker whistle cleaning tips

हमारे यहां भारतीय घरों में सबसे ज्‍यादा इस्‍तेमाल होने वाली जगह रसाेई ही है। यहां कई सारे बर्तनों का इस्‍तेमाल होता है। उन्‍हीं में से एक कुकर है। हम इसमें दावल, चावल, सब्‍जी से लेकर कई सारी चीजें बनाते हैं। ऐसे में रोजाना इसका इस्‍तेमाल होने से सीटी पर तेल, धुआं, मसालों की भाप और गंदगी जम जाती है। धीरे-धीरे ये इतनी काली हो जाती है क‍ि साफ होने का नाम नहीं लेती।

ऐसे में हम आपको इसे साफ करने का एक आसान तरीका बता रहे हैं ज‍िससे कुकर की सीटी म‍िनटों में चमक जाएगी। हालांक‍ि, इस तरीके को इस्‍तेमाल करने पर आपको कुछ सावधानी भी बरतनी होगी। आइए जानते हैं-

cooker whistle cleaning tips (1)

इस ए‍क चीज से साफ करें सीटी

हम आपको कुकर की सीटी साफ करने के ल‍िए थ‍िनर वाला यून‍िक तरीका बता रहे हैं। दरअसल, कई लोग जिद्दी ग्रीस और तेल के दाग हटाने के लिए पेंट थिनर का इस्तेमाल करते हैं। इसके लिए एक सूती कपड़े या कॉटन पर बहुत थोड़ी मात्रा में थिनर लें और सीटी की बाहरी ह‍िस्‍से पर इसे लगाकर साफ करें। इससे कुछ ही मिनटों में जमी हुई चिकनाई और गंदगी साफ होने लगती है और कालापन भी साफ हो सकता है।

यह भी पढ़ें- Instant Thick Curd At Home: सिर्फ 20 मिनट में जमाएं एकदम गाढ़ा दही, नोट करें यह आसान ट्रिक

स‍िर्फ बाहरी ह‍िस्‍सा साफ करें

थिनर का इस्तेमाल केवल सीटी काे बाहर से ही साफ करने के ल‍िए करें। इसे कुकर के अंदर ब‍िल्‍कुल भी इस्‍तेमाल न करें। जब आप सीटी को साफ कर लें तो बाद में उसे गर्म पानी और डिशवॉश लिक्विड से अच्छी तरह से धुल जरूर लें।

यह भी पढ़ें- Pressure Cooker Uses: दाल-चावल ही नहीं, घर के इन कामों में भी कमाल दिखाता है प्रेशर कुकर

cooker whistle cleaning tips (2)

थिनर का इस्तेमाल करते ध्‍यान रखें ये बातें

  • थिनर का इस्‍तेमानल गैस या आग के पास न करें।
  • हाथों में ग्‍लव्‍स पहनकर ही इस्तेमाल करें।
  • सफाई के बाद सीटी को अच्छी तरह से धोएं जरूर।

यह भी पढ़ें- LPG Cylinder नहीं म‍िलने पर आप भी इंडक्‍शन पर बना रही हैं खाना, तो भूल से भी न करें ये गलत‍ियां

ये तरीके भी आ सकते हैं काम

  • बेकिंग सोडा और नींबू के पेस्‍ट से भी सीटी साफ कर सकती हैं।
  • सिरका और गर्म पानी भी मददगार हो सकता है।
  • रोजाना खाना बनाने के बाद सीटी को साफ कर लें।

यह भी पढ़ें- प्रेशर कुकर और कढ़ाई के अंदर जम गया है पीलापन? नींबू के छिलके और नमक का यह घोल मिनटों में हटाएगा जिद्दी से जिद्दी दाग

तो अगर आप भी म‍िनटों में कुकर की सीटी को नया जैसा बनाना चाहती हैं तो ऊपर बताया गया नुस्‍खा आजमा सकती हैं। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।