Kitchen Hacks: 45 डिग्री टेंपरेचर में भी बिल्कुल खट्टी नहीं होगी दही, बस जमाते समय दूध में डाल दें ये 1 चीज

गर्मियां शुरू होते ही हम सभी डाइट में वो चीजें शामिल करते हैं, जिससे शरीर को ठंडक मिले। खीरा, तरबूज, ककड़ी, खरबूज जैसी कई सारी चीजें हम खरीदकर लाते हैं। वहीं दही भी शरीर को ठंडक पहुंचाने का काम करती है। इसे खाने से सेहत को कई फायदे मिलते हैं। कुछ लोग दही खरीदकर लाते हैं तो कुछ लोग घर पर ही जमाना पसंद करते हैं, लेकिन कई लोगों की शिकायत रहती है कि भीषण गर्मी में जब तापमान 45 डिग्री पार कर जाता है तो दही का स्वाद खट्टा हो जाता है।
कई बार तो रात में जमाई गई दही सुबह तक इतनी ज्यादा खट्टी हो जाती है कि उसका स्वाद खराब लगने लगता है। दरअसल, गर्मी में टेंपरेचर बढ़ने की वजह से दही में बैक्टीरिया तेजी से एक्टिव हो जाते हैं, जिससे वो जल्दी खट्टी हो जाती है। ऐसे में अगर दही जमाते समय एक छोटी सी ट्रिक अपना ली जाए तो उसका स्वाद लंबे समय तक सही रहेगा। हम आपको वो ट्रिक बता रहे हैं।
दही जमाते समय दूध में डाल दें ये 1 चीज
मेरी मम्मी जब दही जमाती हैं तो दूध में थोड़ी सी चीनी मिला देती हैं। इससे दही जल्दी खट्टी नहीं होती है। इसके लिए आप करीब आधा या 1 छोटा चम्मच चीनी गुनगुने दूध में मिला सकती हैं। इसके बाद आप नॉर्मल तरीके से जामन डालकर दही जमा लें।
यह भी पढ़ें- दही-चीनी खाने की परंपरा कब और कैसे शुरू हुई? जानें इतिहास
कैसे काम करती है ये ट्रिक?
आपको बता दें कि गर्मी में दही बहुत तेजी से सेट हो जाती है। ऐसे में कई बार उसका फर्मेंटेशन ज्यादा हो जाता है, जिससे स्वाद खट्टा हो जाता है। ऐसे में थोड़ी सी चीनी मिलाने से स्वाद बैलेंस हो जाता है।
दही जमाने के लिए दूध बहुत गर्म न रखें
कई लोग बहुत तेज गर्म दूध में ही जामन डाल देते हैं, जिससे दही का टेक्सचर खराब हो जाता है। ऐसे में दही जमाने के लिए हमेशा गुनगुनू दूध का ही इस्तेमाल करें।
यह भी पढ़ें- Kitchen Hacks: इस 1 ट्रिक से मिनटों में मलाई सा गाढ़ा हो जाएगा पानी जैसा पतला दही
मिट्टी के बर्तन में जमाएं दही
बहुत से घरों में आज भी दही मिट्टी के बर्तन में जमाई जाती है। माना जाता है कि मिट्टी का बर्तन एक्स्ट्रा पानी सोखने में मदद करता है, जिससे दही अच्छी और गाढ़ी जमती है। इससे स्वाद भी दही का काफी अच्छा रहता है।
यह भी पढ़ें- क्या रखे-रखे खट्टी हो गई है दही? फेंकने के बजाय करें ये 3 काम, बेकार नहीं जाएगी मेहनत
ये ट्रिक भी आएगी काम
अगर बहुत ज्यादा गर्मी हो रही है, तो जैसी ही दही जम जाए, उसे फ्रिज में उठाकर रख दें। बस दही जमाते समय ध्यान रहे कि बहुत पुरानी दही का जामन न लें। क्योंकि इससे भी खट्टापन बढ़ सकता है।
यह भी पढ़ें- Tips And Tricks: खट्टी दही खाने का मजा कर रही है खराब, इन घरेलू जुगाड़ से पाएं मीठा स्वाद
तो अगर आपके साथ भी ऐसा होता है कि गर्मियों में दही जल्दी खट्टी हो जाती है तो आप ऊपर बताया गया तरीका आजमा सकती हैं। इससे दही का स्वाद बना रहेगा। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।