Kitchen Hacks: लाख कोशिशों के बाद भी सिंक से आती है सड़न जैसी बदबू? इन आसान ट्रिक्स से पाएं छुटकारा

किचन सिंक से बदबू आने का एक कारण घंटों तक बर्तनों को छोड़ना भी है। कई बार लोग पूरी रात जूठे बर्तनों को सिंक में ही रहने देते हैं, जिसकी वजह से सिंक में से सफाई के बाद भी गंदी बदबू जाती नहीं।
Updated:- 2026-05-19, 18:04 IST
why does my kitchen sink always smell know reasons

किचन की सिंक की बदबू सफाई के बाद भी नहीं जा रही है, तो इसके कई कारण हो सकते हैं। कई बार किचन की पाइप में खाना फंसा होता है, जो सड़ता रहता है और गंदी बदबू का कारण बनता है। हालांकि, कइ बार अच्छे से सफाई करने के बाद भी सिंक से बदबू जाती नहीं। अगर आप भी घर की किचन की सिंक की बदबू से परेशान हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आने वाला है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको किचन सिंक में आ रही बदबू के कई कारण बताएंगे, जिसकी मदद से आप आसानी से किचन सिंक की बदबू को दूर कर पाएंगी।

किचन सिंक की जाली में गंदगी

किचन सिंक की जाली अगर आप रोज साफ नहीं करेंगी, तो हर दिन इसमें खाना फंसता रहेगा। अक्सर महिलाएं ऊपर से सिंक की सफाई कर लेती हैं, लेकिन जाली को हटाकर साफ नहीं करती। ऐसे में गंदगी फंसती रहती है और फिर इसमें से बदबू आने लगती है। इसलिए, कोशिश करें कि हफ्ते में 2 बार किचन सिंक की जाली को जरूर साफ करें।

kitchen sink cleaning tips

सिंक पर परत जमना

अक्सर महिलाएं बर्तन धोने के बाद सिंक को केवल पानी से धो देती हैं। ऐसे में सिंक पर एक गंदगी की मोटी परत जमा हो जाती है, जिसपर ध्यान कम जाता है। अगर आप इसकी सफाई नहीं करेंगी, तो यह परत और भी मोटी होती जाती है, जिससे यह बदबू का कारण बनती है। इसलिए जब भी बर्तन धोएं, तो सिंक को ब्रश की मदद से जरूर साफ करें। ऐसा करने से सिंक पहले जैसा चमकने लगेगी।

इसे भी पढ़ें- Kitchen Sink Cleaning Hack: किचन के गंदे सिंक को साफ करने का यह है सबसे सस्‍ता और अच्‍छा हैक, बिना ज्‍यादा मेहनत किए ही आ जाएगी चमक

bad kitchen smell

बर्तनों को घंटों तक छोड़ देना

अधिकतर घरों में लोग रात में खाना खाने के बाद बर्तन नहीं धोते, वह इसे सुबह के लिए छोड़ देते हैं। हर दिन अगर यही आदत रहेगी, तो किचन सिंक में अजीब सी बदबू जमा हो जाती है, जो जल्दी जाती नहीं। ऐसे हालात में लोगों को किचन में परफ्यूम मारना पड़ता है। इसलिए, कोशिश करें कि हर दिन किचन सिंक में बर्तनों को घंटों तक न छोड़ें।

यह भी पढ़ें- ब‍िना गैस जलाए घर पर बनाएं Condensed Milk, भूल जाएंगी बाहर वाला स्‍वाद

how to get rid of kitchen sink smell

किचन सिंक में बदबू नाली की वजह से भी आ सकती है। ऐसी स्थिति में आप चाहे कितना भी सिंक को साफ कर लें, लेकिन स्मेल जाती नहीं। ऐसी स्थिति में आपको सिंक में हर दिन बर्तन धोने के बाद एक रुपये का शैंपू का पाउच डाल सकती हैं। इससे आपको बदबू से राहत मिल सकती है।

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- Magnific

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।