इस दिवाली बनाइए एप्पल की मीठी-मीठी जलेबी, घरवाले उंगलियां चाटते रह जाएंगे

दीपावली मिठाईयों का त्योहार माना जाता है। इस दिन के लिए घर में दो दिन पहले से ही खूब सारी मिठाईयां बनने लगती हैं और दीवाली के दिन पड़ोसी एक-दूसरे को खूब सारी मिठाईयां भी देते हैं। इस कारण ही घर में खूब मिठाईयां बनाई जाती हैं।
लेकिन, दीपावली में बनाई जाने वाली मिठाईयां फिक्स होती हैं। जैसे कि बूंदी के लड्डू और बालूशाही हर घर में बनाई जाती हैं। तो इसलिए इस बार आप इन मिठाईयों के अलावा सेब की जलेबी भी बनाइए। ये हेल्दी भी होती है और टेस्टी भी होती है। इसलिए इस दिवाली घर पर बनाएं सेब की मीठी-मीठी जलेबी और घर वालों को करें खुश। चिंता मत करिए... इसकी रेसिपी आसान है।
ऑब्जेक्टिव्स
- रेसिपी क्विज़ीन : इंडियन
- कितने लोगों के लिए : 2 - 4
- समय : 15 से 30 मिनट
- कैलोरी : 150
- मील टाइप : वेज
एप्पल जलेबी बनाने के लिए जरूरी चीजें

- 2 सेब ( छीले और पतले छल्लों में कटे हुए)
- 3 कप मैदा
- दो चम्मच चीनी
- दो बड़ा चम्मच तेल
- 1 कप पानी
- एक चौथाई चम्मच नींबू का रस
- एक चौथाई चम्मच इलायची पाउडर
सजावट के लिए
- 1/2 कटोरी कटे हुए काजू
- गुलाब की कुछ पत्तियां
एप्पल जलेबी बनाने की विधि
जलेबियां बनाने के लिए
- एक चौथाई गर्म पानी में चीनी डालकर घोल लें और इसे 5 मिनट के लिए अलग रख लें।
- अब एक बर्तन में मैदा, तेल की कुछ बूंदे और तैयार चीनी का घोल डालकर बैटर तैयार कर लें।
चाशनी के लिए
- चीनी और पानी को उबाल लें। एक उबाल आने पर आंच धीमी कर दें।
- अब इसमें नींबू का रस, इलायची पाउडर मिलाएं और 8 मिनट उबालें या एक तार की चाशनी बनने तक उबालें।
जलेबियां तलने के लिए
- एक गहरे पैन में तेल गर्म करें।
- सेब के टुकडों को तैयार मैदे के मिश्रण में डिप करें और तेल में डालें। धीमी आंच पर सुनहरा होने तक तलें।
- तली हुई जलेबियों को एक से दो मिनट के लिए चाशनी में डालकर निकल लें।
इस तरह से सजाएं
जलेबिया तैयार है। अब इसे प्लेट में निकालें और ऊपर से कटे काजू और गुलाब की पत्तियों डालें। अब गर्मागर्म एप्पल जलेबी सर्व करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।