Diwali पर तिल और आटे की स्वादिष्ट बर्फी बनाने के टिप्स

दिवाली का त्यौहार पूरे भारत में बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। खासतौर पर इस पर्व पर हम ढेर सारी मिठाइयां खाते हैं। मार्केट से मिलने वाली महंगी बर्फी खरीदने से अच्छा है कि आप इस पर्व पर खुद घर पर मिठाई बनाएं। इस आर्टिकल में हम आपको तिल और आटे से बनने वाली स्वादिष्ट बर्फी के बारे में बताने वाले हैं जिन्हें खाकर आपका मन खुश हो जाएगा। चलिए जानते हैं इस स्वादिष्ट बर्फी की रेसिपी के बारे में।
बर्फी बनाने की सामग्री
- तिल
- आटा
- चीनी
- घी
- ड्राई फ्रूट्स
इसे भी पढ़ेंः Diwali पर झटपट बनाएं रूई जैसे मुलायम गुलाब जामुन
बर्फी बनाने की विधि

- तिल वाली बर्फी को आप घर पर बहुत आसानी से बना सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले एक पैन में घी या तेल गर्म कर लिजिए। अब घी में तिल को डालकर तब तक भूने जब तक की हल्का रंग चेंज ना हो। जब तिल का रंग हल्का सा चेंज को जाए उसे एक बॉउल में बाहर निकाल लें।
- अब एक कढ़ाई में घी डालें और आटा डालकर धीमी आंच पर भूने। इसके बाद आटे का हल्का ब्राउन होने तक भूने और फिर तिल की तरह एक बॉउल में बाहर निकाल लें। अब ड्राई फ्रूट्स को भी बारीक-बारीक काट लें।
- इसके बाद बारी आती है चाशनी की। पानी में चीनी और इलायची पाउडर डालकर चाशनी बना लें। चाशनी को तब तक पकाएं जब तक तार ना बनने लगे। जब चाशनी को छूने पर तार बनती है तभी चाशनी तैयार होती है।
- अब आटा, तिल और चाशनी को एक साथ मिलाकर एक डो तैयार कर लें। अब एक बड़ी सी प्लेट में डो को फैला लें और उसे अपनी मर्जी के आकार के हिसाब से काटे। सेट होने तक रख दें और फिर हल्के से तिल और बारीक कटे हुए ड्राई फ्रूट्स से गार्निश करें।
इसे भी पढ़ेंः Diwali Recipes: दिवाली के मौके पर बनाएं ये 3 स्वादिष्ट खीर, जानें रेसिपीज
बर्फी बनाने के टिप्स
- इस बर्फी में डालने वाली चाशनी को बहुत ध्यान से पकाएं क्योंकि चीनी की मात्रा ज्यादा होने से बर्फी को शेप देना मुश्किल हो जाता है।
- अगर आप स्वाद के साथ-साथ हेल्थ का भी ध्यान रखना चाहते हैं तो बर्फी में चीनी कती जगह गुड़ का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
- सफेद रंग की बर्फी को आकर्षित लुक देने के लिए आप रंग का इस्तेमाल कर सकते हैं।
तो ये थी शानदार आटे और तिल से बनने वाली बर्फी को बनाने के कुछ टिप्स। अगर आप इसके अलावा दिवाली पर कुछ और बनाना सीखना चाहते हैं तो कमेंट सेक्शन में जरूर सवाल करें।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Photo Credit: Zomato
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।