दिव्यांका त्रिपाठी को खाने में पसंद है घुघनी, इस तरह बनाएं घर पर

दिव्यांका त्रिपाठी को खाने में घुघनी बहुत पसंद है। इन्हें घुघनी इतना अधिक पसंद है कि यह स्ट्रीट पर मिलने वाले घुघनी को भी खाना नहीं छोड़ती हैं। इनका मानना है कि घुघनी एक हेल्दी नाश्ता है जो डाइटिंग में खाया जा सकता है। इससे पेट बहुत जल्दी भरता है और भूख भी जल्दी नहीं लगती है। एक्सरसाइज के दौरान दिव्यांका घुघनी खाना ही पसंद करती हैं। तो आप भी इसे खाकर डाइटिंग कर सकती हैं।
मटर की घुघनी
इसलिए आज हम मटर की घुघनी बनाना सीखेंगे। यह एक वेज़ इंडियन डिश है जो लोग नाश्ते में खाना पसंद करते हैं। डाइंटिग के दैरान इसे खाया जा सकता है। क्योंकि छोले से बादी होती है और उससे पेट में गैस नहीं बनती है। वहीं मटर घुघनी खाने से पेट ठीक रहता है और इससे पेट भी जल्दी भर जाता है। यह कई सारी चीजों के साथ भी खाया जा सकता है और प्याज व समोसे को इसमें मिलाकर चाट बनाया जा सकता है। आप इसे कचोरी के साथ भी खा सकती हैं। तो अगर घुघनी बनाना नहीं आता है तो आज ही सीखें और शाम के नाश्ते में बनाकर खाएं।

ऑब्जेक्टिव्स
- तैयारी का समय: 8-10 मिनट
- कितने लोगों के लिए: 3-4
जरूरी चीजें
- 1.5 कप सफेद मटर (रात भर पानी में भिगो दें)
- 2 कटा हुआ प्याज
- 2 कटा हुआ टमाटर
- 1 चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट
- 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 1/2 चम्मच हल्दी पाउडर
- 3 बड़े चम्मच सरसों का तेल
- नमक
- 1/2 चम्मच गर्म मसाला पाउडर
- 2 मध्यम आकार के आलू (कटे हुए)
- 2-3 हरी मिर्च
- 1/2 गुच्छा कटा हुआ हरा धनिया
- 3-4 कप पानी
इस तरह बनाएं
- रात भर सफेद मटर को पानी में भिगो दें। सुबह एक प्रेशर कुकर में भीगे हुए मटर, कटे हुए आलू, कटा हुआ प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, हल्दी पाउडर और नमक डालें।
- अब लाल मिर्च पाउडर, अदरक-लहसुन का पेस्ट और सरसों का तेल और पानी डाल दें।
- कुकर का ढक्कन बंद करें और तेज आंच पर एक सीटी लगने दें। जब एक सीटी आ जाये तो आंच धीमी कर 10 मिनट के लिए उसे पकायें। आंच बंद कर दें और कुकर का ढक्कन खोल के गर्म मसाला पाउडर डालें।
- ऊपर से कटा हुआ हरा धनिया डालें। स्वादिष्ट घुघनी तैयार हैं। अब इसे एक कटोरी में निकाल कर सर्व करें।
सर्व करने के दौरान ऊपर से कटे हुए प्याज और नींबू का रस निचोड़ दें। इससे घुघनी का स्वाद दोगुना हो जाएगा।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।