किसी भी सब्जी का स्वाद बढ़ा देंगी ये 3 ग्रेवी, ट्राई करें ये रेसिपी

सब्जी में स्वादिष्ट और गाढ़ी ग्रेवी चाहती हैं तो इन 3 रेसिपीज को ट्राई करें। झटपट बनने के साथ-साथ बेहद आसान भी हैं।
Updated:- 2021-08-19, 17:32 IST
a gravy recipe

किसी भी सब्जी का स्वाद उसकी ग्रेवी से बढ़ जाता है। भारतीय सब्जी में ग्रेवी कई तरीके से बनाई जाती है। कई ऐसे पकवान होते हैं जो बिना ग्रेवी के अच्छे ही नहीं लगते, जैसे- छोले, पनीर की सब्जी, और आलू दम इत्यादि। आज हम तीन ऐसी ग्रेवी के बारे में बताने जा रहे हैं जो आप विभिन्न सब्जी रेसिपीज में ट्राई कर सकती हैं। हालांकि इस दौरान यह ध्यान रखना जरूरी है कि सब्जी में ग्रेवी किस तरह की रखनी है, यानि पतली या गाढ़ी। इस बात को ध्यान में रखते हुए अगर आप सब्जी की ग्रेवी बनाएंगी तो परिवार वाले उंगलियां चाटते हुए सब्जी के स्वाद का आनंद उठाएंगे। तो चलिए जानते हैं 3 ग्रेवी रेसिपी जिसे आप घर पर आसानी से ट्राई कर सकती हैं।

बिना प्याज और लहसुन की ग्रेवी

gravy

ग्रेवी के लिए कुछ चीजें बहुत जरूरी होती हैं, जैसे मसाले, प्याज, लहसुन, और टमाटर लेकिन हिन्दुस्तान के कई घरों में प्याज और लहसुन का इस्तेमाल नहीं किया जाता। बिना प्याज और लहसुन के भी स्वादिष्ट रेसिपी बना सकते हैं। बिना प्याज और लहसुन के ग्रेवी बनाने के लिए नारियल का टुकड़ा, खसखस के दाने, अदरक, हरी मिर्च, मूंगफली, टमाटर और थोड़ा सा पानी मिलाकर पेस्ट बना लें। जब भी बिना प्याज और लहसुन की सब्जी बना रहे हैं तो इस पेस्ट को मिलाकर ग्रेवी बनाएं। ये ग्रेवी गाढ़ी होने के साथ-साथ टेस्टी भी बनेगी।

इसे भी पढ़ें:उपमा की ये तीन रेसिपीज बच्चे भी शौक से खाएंगे, घर पर बनाना है बहुत आसान

टमाटर की ग्रेवी

tomato

टमाटर की ग्रेवी भारतीय घरों में खूब पसंद की जाती है। सिर्फ एक टमाटर को मिक्स कर आप ग्रेवी को स्वादिष्ट बना सकती हैं। हालांकि जब आप किसी सब्जी के लिए टमाटर की ग्रेवी बना रही हैं तो उसमें थोड़ी चीनी, दही और कसूरी मेथी का उपयोग जरूर करें। ग्रेवी बनाने के लिए मसालों में लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला, और हल्दी मिक्स करें। वहीं टमाटर की ग्रेवी बना रही हैं तो सबसे आखिर में ग्रेवी को थोड़ा थिक रखने के लिए ब्रेड का पाउडर मिक्स कर दें। अब इस ग्रेवी को सब्जी में इस्तेमाल करें।

इसे भी पढ़ें:Kitchen Hacks: दही घर पर ही जमेगा गाढ़ा और टेस्‍टी अगर अपनाएंगी ये 4 टिप्‍स

काजू और खसखस की ग्रेवी

khas khas gravy

काजू और खसखस की ग्रेवी मटर मशरूम, और मटर पनीर जैसी सब्जियों में खूब पसंद की जाती है। हालांकि ग्रेवी बनाने के लिए इसे हल्का दरदरा रखें, इससे खाने का आनंद और बढ़ जाता है। ग्रेवी बनाने के लिए काजू, खसखस, अदरक, लहसुन, हरी इलायची, बड़ी इलायची, और टमाटर को एक साथ पीस लें। अब सब्जी में जीरा, साबुत लाल मिर्च, और हींग से तड़का लगाएं। अब ग्रेवी को धीमी आंच पर कुछ देर भून लें। इस ग्रेवी में सब्जी चटपटी चाहते हैं तो आखिर में थोड़ा दही मिक्स कर लें। ग्रेवी में सब्जी को जितनी देर पकाएंगी, यह उतनी ही स्वादिष्ट बनेगी। वहीं ग्रेवी में हमेशा गर्म पानी का उपयोग करें, इससे सब्जी का स्वाद बढ़ जाता है।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।