वीकेंड पर ब्रेकफास्ट में बनाएं यह अलग-अलग तरह की इडली, खाने में आ जाएगा मजा

वीकेंड पर हमेशा कुछ अच्छा खाने का मन करता है। लेकिन इसका अर्थ यह नहीं है कि इसके लिए सेहत के साथ समझौता किया जाए। अधिकतर लोग अच्छा खाने के चक्कर में कुछ तला-भुना व ऑयली खा लेते हैं, जिससे उनका स्वास्थ्य गड़बड़ा जाता है। अगर आप भी हमेशा कुछ अच्छा खाना चाहती हैं तो ऐसे में आप कई हेल्दी च्वॉइसेस भी है। मसलन, वीकेंड पर इडली बनाई जा सकती है। सांभर और चटनी के साथ इडली का स्वाद बेमिसाल होता है। वहीं इडली को स्टीम करके बनाया जाता है, इसलिए यह यकीनन एक अच्छा ऑप्शन है।
आमतौर पर, इडली को सूजी या चावल आदि की मदद से बनाया जाता है। लेकिन इडली बनाने का यही एक तरीका नहीं है। अगर आप हर बार एक ही तरह की इडली खाकर बोर हो गई हैं और अब एक अलग तरह से इडली बनाना व खाना चाहती हैं तो ऐसे में आप पालक से लेकर ब्राउन राइस आदि की मदद से इसे बना सकती हैं। यह इंग्रीडिएंट्स आपकी इडली को और भी अधिक हेल्दी बनाते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको अलग-अलग तरह की इडली बनाने की रेसिपी के बारे में बता रहे हैं, जो यकीनन आपको भी टेस्टी लगेंगी-
पालक इडली
पालक इडली बेहद ही लाइट व हेल्दी होती है और सुबह के नाश्ते से लेकर इवनिंग स्नैक्स के लिए अच्छा ऑप्शन है। इसे बनाना भी काफी आसान है।
पालक इडली की सामग्री-
- 2 कप इडली डोसा बैटर
- 2-3 कप पालक
- नमक स्वादअनुसार
- 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 1 चुटकी गरम मसाला पाउडर
- तेल
- 5-6 काजू
इसे भी पढ़ें:रोटी खाने में आनाकानी करता है बच्चा, तो बनाएं उसके लिए यह टेस्टी खिचड़ी
पालक इडली की विधि-
- हेल्दी पालक इडली बनाने के लिए सबसे पहले पालक को मोटा-मोटा काट लें और अच्छी तरह धो दें।
- अब, उन्हें 3 मिनट के लिए गर्म पानी में ब्लांच कर लें। ठंडा होने पर इन्हें मिक्सर या ब्लेंडर की मदद से प्यूरी बना लें।
- अब एक मिक्सिंग बाउल लें और इसमें इडली बैटर डालें और पालक की प्यूरी को भी बाउल में डालें।
- इसके बाद, आप इसमें नमक, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला डालें और अच्छी तरह मिलाएं।
- अब इडली के सांचे को तेल लगाकर चिकना कर लें।(हरी मटर की इडली)
- वहीं स्टीमर में थोड़ा पानी डालकर उसे गर्म होने दें।
- अब इडली के सांचे में एक चम्मच घोल डालें और बैटर के ऊपर काजू का एक टुकड़ा डालें।
- अब आप 10 से 12 मिनट तक या इडली पकने तक भाप लें।
- बीच में चाकू की मदद से इसे चेक करें।
- आपकी हेल्दी पालक इडली बनकर तैयार है।
ब्राउन राइस इडली
चूंकि इस इडली को बनाने के लिए सामान्य चावलों के स्थान पर ब्राउन राइस का इस्तेमाल किया जाता है, इसलिए इनमें फाइबर कंटेंट अधिक होता है। साथ ही यह अपेक्षाकृत अधिक हेल्दी होती हैं।
ब्राउन राइस इडली की सामग्री-
- ब्राउन राइस - 2.5 कप
- उड़द की दाल - 1/2 कप
- पोहा-1/4 कप
- मेथी बीज - 1/2 छोटा चम्मच
- नमक और पानी - आवश्यकता अनुसार
इसे भी पढ़ें:जब घर पर आसानी से अदरक पाउडर बना सकते हैं, तो बाज़ार से क्यों खरीदना
ब्राउन राइस इडली की विधि-
- सबसे पहले, ब्राउन राइस को अच्छी तरह 2-3 बार धो दें।
- अब चावल, उड़द की दाल, मेथी के बीज, पोहा को एक साथ 5 घंटे के लिए भिगो दें।
- अब पानी निथार लें और ग्राइंडर में नमक और पानी डालकर पीस लें।
- ध्यान रखें कि आप इसमें एक साथ पानी ना डालें। अन्यथा बैटर की कंसिस्टेंसी बिगड़ सकती है।
- अब आप बैटर निकाल कर 7-8 घंटे या रात भर के लिए रख दें ताकि खमीर उठ सके।
- अगले दिन, घोल को एक बार अच्छी तरह मिक्स करें।
- अब आप स्टीमर में पानी डालकर उसे उबलने दें।
- वहीं इडली के सांचे में ऑयल लगाकर ग्रीस करें और फिर तैयार बैटर को इसमें डालें।
- अब इसे पकाएं। इसे पकने में करीब 15-20 मिनट का समय लगता है।
- इडली को चटनी व सांभर के साथ गरमागरम परोसें।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- Pinterest, youtube
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।