घर पर आसान स्‍टेप्‍स को फॉलो करें और बनाएं 'बन पिज्‍जा'

वीकेंड पर बच्चों को घर पर दें बन पिज्‍जा की ट्रीट। इस आर्टिकल को पढ़ें और सीखें बन पिज्‍जा बनाने की रेसिपी। 
Updated:- 2021-09-25, 11:10 IST
bun pizza recipe in hindi

वीकेंड आते ही बच्चों में उत्साह होता है कि आज मम्‍मी किचन में उनके लिए क्‍या स्‍पेशल बनाएंगी। मगर मम्मियों के साथ सबसे बड़ी समस्या यह है कि, वह हर वीकेंड एक नई डिश कहां से तलाशें और फिर उसे घर पर बनाएं। अब बच्‍चों की टेस्‍ट बड को चटपटी चीजें ही ज्‍यादा अच्‍छी लगती हैं लेकिन टेस्‍ट के साथ-साथ हेल्थ का ख्‍याल रखना भी बहुत जरूरी होता है। ऐसे में मम्मियों के लिए यह और भी चुनौतीपूर्ण होता है कि वह जो रेसिपी बना रही हैं, वह खाने में टेस्टी भी हो और हेल्दी भी।

बन पिज्‍जा रेसिपी Recipe Card

कम सामग्री और समय में बनने वाली इस रेसिपी को आसान स्‍टेप्‍स में बनाया जा सकता है।

★★★★★
Vegetarian Recipe
Total Time: 25 min
Prep Time: 15 min
Cook Time: 10 min
Servings: 2
Level: Medium
Course: Snacks
Calories: 200
Cuisine: Indian
Author: Anuradha Gupta

Ingredients

  • 4 बन
  • 3 बड़े चम्मच शिमला मिर्च बारीक कटी हुई
  • 3 बड़े चम्मच बारीक कटा हुआ प्याज
  • 1 कप कद्दूकस किया गया पनीर
  • 2 बड़ा कप कद्दूकस की हुई चीज
  • 2 बड़े चम्मच पिज्‍जा सॉस
  • बटर बन को सेकने के लिए
  • नमक स्वादानुसार
  • सीजनिंग जरूरत अनुसार

Step

  1. Step 1:

    सबसे पहले बन के बीच में चाकू की मदद से थोड़ा गहरा होल बना लें।

  2. Step 2:

    अब कटी हुई शिमला मिर्च और प्याज को पैन में थोड़ा सा बटर डाल कर फ्राई कर लें।

  3. Step 3:

    अब पनीर और चीज को कद्दूकस कर लें।

  4. Step 4:

    इसके बाद आपको पैन में हल्‍का सा बटर डाल कर बन को सेक लेना है।

  5. Step 5:

    फिर आप बन के होल में पिज्जा सॉस डालें। इसके बाद पनीर और फ्राई की हुई शिमला मिर्च और प्याज डालें।

  6. Step 6:

    आखिर में बन में कद्दूकस की हुई चीज डालें और फिर बन को पैन में रख कर ऊपर से लिड लगा दें और 10 मिनट तक मीडियम आंच में बेक होने दें।

  7. Step 7:

    इसके बाद आपका बन पिज्‍जा परोसने के लिए तैयार है। आप इसे टमाटर सॉस के साथ सर्व कर सकती हैं। अगर आपको यह रेसिपी पसंद आई हो, तो इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें। साथ ही इसी तरह और भी आर्टिकल्‍स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरंजिंदगी से।

तो चलिए आज हम आपकी कुछ मुश्किलों को आसान बना देते हैं और आपको एक ऐसी रेसिपी के बारे में बताते हैं, जिसका स्वाद आपके बच्‍चों को बहुत अच्छा लगेगा और यह डिश उनके लिए अनहेल्दी भी नहीं होगी। बेस्‍ट बात तो यह है कि आप इस रेसिपी को बहुत कम समय में ही घर पर बना लेंगी।

हम बात कर रहे हैं 'बन पिज्‍जा' की। बाजार में कई तरह के पिज्‍जा आते हैं, मगर आप घर पर एक बार बन पिज्‍जा बना कर देखें। बच्‍चों के साथ-साथ घर के बड़ों को भी आपकी यह रेसिपी बहुत अच्‍छी लगेगी।

इसे जरूर पढ़ें: घर पर कैसे बनाएं 3 तरह का पिज्जा

विधि

  • सबसे पहले बन को ऊपर की ओर से बीचों बीच थोड़ा गहरा कट कर लें। ऐसा करने पर बन में एक बड़ा सा होल नजर आएगा। इस होल में ही आपको सारी सामग्री फिल करनी होगी।
  • बन को कट करने के बाद शिमला मिर्च (शिमला मिर्च काटने का आसान तरीका सीखें) और प्याज को बारीक काट लें। साथ ही पनीर और चीज को अलग-अलग कद्दूकस कर लें।
  • इसके बाद आपको एक पैन में थोड़ा बटर डालकर प्याज और शिमला मिर्च को हल्‍का फ्राई कर लेना है।
  • अब पैन में बटर डालें और बन को थोड़ा सेक लें। इस बात का ध्यान रखें कि आपको बन को दबाना नहीं है और बहुत अधिक नहीं सेकना है।
  • इसके बाद बन में जो होल किया था उसमें पिज्‍जा सॉस डालें। फिर आपको कद्दूकस किया हुआ पनीर डालना है।
  • इसके बाद फ्राई की हुई प्याज और शिमला मिर्च बन के अंदर डाल लें और ऊपर से कद्दूकस की हुई चीज डालें।
  • अब आपको एक ग्‍लास लिड वाला पैन लेना है। इस पैन में थोड़ा सा बटर लगाएं और फिल किए हुए बन को उसके अंदर रख दें। ऊपर से लिड लगा दें।
  • मीडियम आंच में 10 मिनट के लिए बन को बेक होने दें। बस फिर क्‍या आपको बन पिज्जा (क्रंची डबल लेयर्ड पिज्जा रेसिपी) तैयार है, इसके ऊपर सीजनिंग डालें और टमाटर सॉस के साथ इसे सर्व करें।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।