Kitchen Hacks: घी निकालने के बाद बची हुई खुरचन को फेंकें नहीं, इस जुगाड़ से निकालें 1 कप एक्स्ट्रा घी

How To Make Ghee From Malai: दूध को उबालने के बाद उसे फ्रिज में रखकर मम्मियां उस पर जमी मलाई निकालती हैं। ढेर सारी मलाई इकट्ठा होने के बाद उसकी मदद से घी बनाया जाता है। घी बनाने के बाद बचे हुए जली हुई मलाई यानी खुरचन को फेंक देते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि अधिकतर महिलाएं इसे बेकार समझती हैं, लेकिन असल में खुरचन बड़े काम की चीज है।
अगर आप थोड़ा सा स्मार्ट किचन हैक या जुगाड़ अपनाएं, तो आप इस बची हुई सामग्री से लगभग 1 कप तक एक्स्ट्रा घी निकाल सकती हैं। नीचे लेख में जानिए वह आसान तरीका जिससे आप खुरचन से भी घी की आखिरी बूंद तक निचोड़ सकती हैं।
बचे हुए खुरचन से घी कैसे बनाएं?

इसे भी पढ़ें- मलाई से सीधे घी बनाने की न करें गलती, जानें पहले क्यों मक्खन निकालना है जरूरी?
- घी छानने के बाद बचे हुए खुरचन को फेंकने के बजाय उसी पैन या बर्तन में एक से दो गिलास पानी डालें।
- इसके बाद गैस जलाएं और इस मिश्रण में उबाल आने तक रुकें। उबाल आने पर खुरचन में छिपा हुआ सारा घी पिघलकर पानी के ऊपर तैरने लगेगा।
- जब पानी अच्छे से उबल जाए, तो गैस बंद कर दें और इस मिश्रण को एक स्टील के बर्तन या कटोरे में छान लें।
- अब खुरचन को चम्मच से दबाकर सारा पानी निकाल लें।
- इस छने हुए पानी को कमरे के तापमान पर आने दें और फिर इसे 3-4 घंटे के लिए या पूरी रात के लिए फ्रिज में रख दें।
- फ्रिज की ठंडक से पानी के ऊपर तैर रहा घी जम जाएगा और एक लेयर बन जाएगी।
- अगले दिन आप देखेंगी कि कटोरे में ऊपर सफेद या हल्के पीले रंग की घी की एक मोटी परत जम गई है।
- चाकू की मदद से इस परत को धीरे से निकाल लें।
- इसके बाद जमी हुई परत को एक छोटे पैन में डालकर धीमी आंच पर 2 मिनट के लिए गरम करें।
- इससे बचा हुआ पानी जल जाएगा और आपको एकदम साफ और दानेदार घी मिल जाएगा।
बची हुई खुरचन से क्या-क्या रेसिपी बना सकते हैं?

- खुरचन का सबसे लोकप्रिय इस्तेमाल मिठाई बनाना है। इसमें थोड़ा दूध, चीनी और इलायची पाउडर मिलाकर धीमी आंच पर पकाएं। इसके बाद इससे आप मिल्क केक या कलाकंद बना सकती हैं।
- घी निकालने के बाद जो खुरचन को आटे में डालकर गूंथें और खस्ता पराठे बनाएं।
- अगर खुरचन ज्यादा जली नहीं है, तो इसमें भुना हुआ बेसन या आटा, सूखे मेवे और शक्कर मिलाकर लड्डू तैयार कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें- Paneer Frying Tips: फ्राई करते समय क्या कड़ाही से चिपक जाता है पनीर, तो आप भी कर रही हैं ये गलतियां? जानें सही तरीका
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image credit-Freepik, Shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।