दही वाली भिंडी की ये रेसिपी है लाजवाब, एक बार खा ली तो बार-बार मांगेंगे

दही भिंडी की सब्जी के बारे में सभी को पता नहीं है, बता दें कि यह बहुत सरल और स्वादिष्ट रेसिपी है, जिसे आप बहुत कम समय में बनाकर परोस सकते हैं। वैसे तो आप सभी ने भरवां भिंडी और मसाले वाली भिंडी समते कई सारी भिंडी की रेसिपी खाई होगी। यह दोनों ही बहुत फेमस रेसिपी है, लेकिन भिंडी से बनने वाली दही भिंडी या भिंडी की कढ़ी के बारे में सभी को नहीं पता है। बता दें कि यह एक छत्तीसगढ़ी रेसिपी है, जिसे लोग अलग-अलग तरीके से बनाकर खाते हैं। ऐसे में आज हम आपके साथ भिंडी कढ़ी की ये लाजवाब रेसिपी शेयर करने वाले हैं, जो काफी टेस्टी और बनाने में सरल है। आप इसे 20 मिनट में बनाकर चावल या फिर रोटी के साथ परोस सकते हैं।
भिंडी कढ़ी रेसिपी Recipe Card
सिंपल दही वाली भिंडी रेसिपी
Ingredients
- 250 ग्राम दही
- नमक स्वादानुसार
- हल्दी आधा चम्मच मेथी के दाने
- 5-6 करी पत्ते
- हरी मिर्च 3-4
- 250 ग्राम भिंडी
- तेल एक कटोरी
- पानी एक कटोरी
Step
- Step 1:
दही भिंडी बनाने के लिए सबसे पहले भिंडी को साफ पानी से धोकर गोल-गोल छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
- Step 2:
अब एक कड़ाही में तेल गर्म करने के लिए रखें और उसमें भिंडी डालकर डीप फ्राई करें।
- Step 3:
भिंडी डीप फ्राई हो जाए तो एक प्लेट में निकाल लें और अब कड़ाही का तेल निकाल लें और करीब एक चम्मच तेल रहने दें।
- Step 4:
तेल में हरी मिर्च और करी पत्ता को काटकर डालें, साथ ही मेथी के दाने डालकर चटका लें। अब दही को अच्छे से मथने के बाद कड़ाही में डालें, साथ ही एक से दो कटोरी पानी डालें।
- Step 5:
दही में हल्दी, नमक और एक चुटकी लाल मिर्च डालकर मिक्स करें और एक उबाल आने के बाद दही में भिंडी डालकर अच्छे से पका लें।
- Step 6:
कुरकुरी भिंडी पक जाए तो आंच बंद करें और खाने के लिए सर्व करें।
भिंडी कढ़ी या दही भिंडी बनाने की रेसिपी (Dahi Bhindi Recipe)
- दही वाली भिंडी बनाने के लिए सबसे पहले भिंडी को साफ पानी में धोकर गोल गोल काट लें।
- अब भिंडी को तलने के लिए एक कड़ाही (कड़ाही साफ करने के टिप्स) में तेल गर्म करें और उसमें तेल डालकर गर्म होने दें।
- तेल गर्म हो जाए तो भिंडी को तलें और हल्का सुनहरा होने तक तलें।
- भिंडी अच्छे से तल जाए तो प्लेट में निकाल लें और एक तरफ रखें।
- कड़ाही से तेल निकाल लें और करीब एक चम्मच के आस-पास छोड़ दें।
- अब तेल में आधा चम्मच मेथी, हरी मिर्च बारीक कटी हुई और करी पत्ता डालकर चटका लें।
- अब मथी हुई दही डालें और एक कटोरी पानी डालकर मिक्स करें।
- कढ़ी में उबाल आ जाए तो भिंडी, नमक और हल्दी डालें और सभी को 5-7 मिनट के लिए पकाएं।
- सब्जी पक जाए तो आंच बंद करें और रोटी, पराठा या चावल के साथ इसे खाने के लिए सर्व करें।
इसे भी पढ़ें: आम और दही की ये दो रेसिपी हैं लाजवाब, वीकेंड में जरूर करें ट्राई
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit: hebbarskitchen, manjulaskitchen
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।