Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:32 AM IST

खीरे के सलाद में लगाएं गुड़ का तड़का, खाते ही कहेंगे वाह क्या स्वाद है

अगर आप सलाद खाने का शौक रखते हैं तो आपको इस लेख में बताई गई रेसिपी जरूर ट्राई करें। बता दें कि यह रेसिपी न सिर्फ आसान है बल्कि यूनिक भी है, जिसे आप सिर्फ 10 मिनट में तैयार किया जा सकता है।&nbsp; &nbsp; <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2023-02-25, 07:00 IST
cucumber salad recipe by chef kunal kapur in hindi

पेट के लिए ठंडा और हल्का होने के कारण खीरा गर्मियों में ज्यादा खाया जाता है। इसलिए हर कोई खीरा खाना पसंद करता है, लेकिन आमतौर पर लोग खीरे को नमक डालकर खाना पसंद करते हैं। कई लोग खीरे का सलाद बनाकर खाते हैं, लेकिन हर बार एक ही तरह का सलाद खाकर न सिर्फ हम बोर हो जाते हैं बल्कि खाने में भी मजा नहीं आता।

View this post on Instagram

A post shared by Kunal Kapur (@chefkunal)

खीरे का सलाद Recipe Card

आप गुड़ का तडका लगाकर खीरे का सलाद तैयार कर सकती हैं।

Vegetarian Recipe
Total Time: 15 min
Prep Time: 5 min
Cook Time: 10 min
Servings: 2
Level: Medium
Course: Salads
Calories: 175
Cuisine: Indian
Author: Shadma Muskan

Ingredients

  • 3 खीरा
  • 3 बड़े चम्मच गुड़
  • स्वादानुसार- नमक
  • 5 बड़े चम्मच- नींबू का रस
  • 1 इंच अदरक का टुकड़ा
  • 3 बड़े चम्मच हल्का सोया सॉस
  • 1 बड़ा चम्मच- तिल का तेल
  • 1 बड़ा चम्मच तिल (भुने हुए)
  • 1 कटी हुई शिमला मिर्च

Step

  1. Step 1:

    खीरे का सलाद बनाने के लिए सबसे पहले खीरे धोकर, छीलकर, पतली स्लाइस में काट लें।

  2. Step 2:

     ड्रेसिंग के लिए एक कटोरी में थोड़ा-सा गुड़ डालें और अगर गुड़ न हो तो आप इसमें शहद या चीनी भी डाल सकते हैं।

  3. Step 3:

    तमाम चीजों को अच्छी तरह से मिलाएं और अदरक,सोया सॉस, तिल का तेल मिक्स करें।

  4. Step 4:

    अब इस ड्रेसिंग में कटी हुई लाल शिमला मिर्च और खीरे डाल दें। इस मिश्रण को अच्छी तरह से मिलाएं और सर्व करें। 

इसलिए आज हम आपके लिए खीरे के सलाद ही नई रेसिपी लेकर आए हैं। इसका स्वाद काफी यूनिक है, जिसे कुणाल ने गुड़ का तड़का लगाकर बनाया है। हालांकि, यह सुनने में आपको थोड़ा अजीब लग सकता है, लेकिन यकीनन मानिए आपको बहुत पसंद आएगा।

बनाने का तरीका

cucumber salad

  • खीरे का सलाद बनाने के लिए सबसे पहले खीरे धोकर, छीलकर, पतली स्लाइस में काट लें। आप छिलके के साथ भी खीरे को इस्तेमाल कर सकते हैं। (एक नहीं बल्कि कई तरह का होता है गुड़)
  • ड्रेसिंग के लिए एक कटोरी में थोड़ा-सा गुड़ डालें और अगर गुड़ न हो तो आप इसमें शहद या चीनी भी डाल सकते हैं। चीनी डालने के बाद थोड़े से नींबू के रस के साथ नमक भी डाल दें।

इसे ज़रूर पढ़ें- खाने का लेना है मज़ा तो इस आसान रेसिपी से मिनटों में बनाएं किमची सलाद

  • तमाम चीजों को अच्छी तरह से मिलाएं और अदरक को कद्दूकस कर लें और हल्का-सा सोया सॉस डाल दें। अब इस मिश्रण में थोड़ा-सा तिल का तेल मिक्स करें।
  • आप तिल के तेल की जगह जैतून के तेल का भी उपयोग कर सकते हैं। जैतून का तेल भी हेल्थ के लिए भी फायदेमंद होता है।
  • अब बारी आती है भुने हुए तिल डालने की। तिल डालने के बाद इसे तब तक अच्छी तरह मिलाएं जब तक गुड़ पूरी तरह से घुल न जाए।
  • मिश्रण को चखें और अगर कुछ कम लग रहा है तो नमक या फिर अन्य भी मसाले मिक्स कर लें। बस आपकी ड्रेसिंग तैयार है।

इसे ज़रूर पढ़ें- चिकन खाना पसंद है तो घर पर बनाएं चिकन चीज़ सलाद

  • अब इस ड्रेसिंग में कटी हुई लाल शिमला मिर्च और खीरे डाल दें। इस मिश्रण को अच्छी तरह से मिलाएं और सर्व करें।

Image Credit- (@Freepik)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।