खाने का लेना है मज़ा तो इस आसान रेसिपी से मिनटों में बनाएं किमची सलाद

खाने के साथ सलाद न हो तो खाने का मज़ा थोड़ा फीका सा लगता है। किसी भी खाने के स्वाद में चार चांद लगाने के लिए सलाद सबसे अच्छा विकल्प सलाद है। आमतौर पर लोग सलाद के रूप में खीरा, प्याज ,टमाटर खाते हैं।
लेकिन अगर हम आपको एक ऐसी सलाद की रेसिपी बताएं जिससे सलाद भी लाजवाब हो जाए तो बात ही क्या है। जी हां हम बात कर रहे हैं किमची सलाद की। इस सलाद का स्वाद तो लाजवाब है ही ये आपकी सेहत के लिए भी फायदेमंद है।
बनाने का तरीका
किमची सलाद रेसिपी Recipe Card
किमची सलाद की आसान रेसिपी
Ingredients
- प्याज -2 छोटे
- ब्रोकली-1 छोटा
- पत्तागोभी-1 छोटी
- धनिया पत्ती- 100 ग्राम
- नमक-स्वादानुसार
- सफ़ेद तिल -1 छोटा चम्मच
- शिमला मिर्च -1
- लाल मिर्च- 2 सुखी
- ऑलिव ऑयल - 2 छोटे चम्मच
- सोया सॉस -1 चम्मच
- सिरका -1 चम्मच
Step
- Step 1:
सारी सब्जियों को धोकर समान आकार में लगभग 1 इंच के टुकड़ों में काटें।
- Step 2:
कटी हुई सब्जियों में नमक मिलाकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
- Step 3:
एक पैन में तेल गरम करके उसमें सफ़ेद तिल, सोया सॉस, सिरका और लाल मिर्च डालें।
- Step 4:
2 मिनट तक भुनने के बाद इसमें सब्जियां मिला दें।
- Step 5:
सलाद तैयार है इसे सफ़ेद तिल और धनिया पत्तियों से गार्निश करें।
- सबसे पहले सारी सब्जियों को अच्छी तरह से धो लें और उन्हें लगभग 1 इंच के टुकड़ों में काट लें।
- यदि आप बड़ा प्याज ले रही हैं तो उसके 4 टुकड़े करें और यदि छोटा प्याज ले रही हैं तो 2 टुकड़े करें और प्याज की सतहें अलग कर दें।
- सारी सब्जियों को लगभग समान आकार में काटें और नमक मिलाकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
- एक पैन में तेल गरम करके उसमें सफ़ेद तिल, सोया सॉस, सिरका और लाल मिर्च डालें और 2 मिनट तक भुनने के बाद इसमें सब्जियां मिला दें।
- सलाद तैयार है इसमें सफ़ेद तिल डालें और हरी धनिया से गार्निश करें। इसका स्वाद बढ़ाने के लिए ऊपर से चाट मसाला डालें और इसका मज़ा लें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।