चिकन खाना पसंद है तो घर पर बनाएं चिकन चीज़ सलाद

अगर आपको सलाद खाना पसंद है या फिर आप फिटनेस फ्रीक हैं तो चिकन चीज़ सलाद आपके लिए बेस्ट रेसिपी है। चिकन और सब्जियों से बना यह सलाद पौष्टिक होता है। जिसके कारण आप इसे कभी भी खा सकते हैं। चिकन चीज़ सलाद के स्वाद को दोगुना करने के लिए इसमें चीज़ का इस्तेमाल किया जाता है। यही कारण है कि ज्यादातर लोगों को यह रेसिपी पसंद आती है। सबसे अच्छी बात यह है कि चिकन चीज़ सलाद को बनाना भी बेहद आसान है। क्या आप भी जानना चाहती हैं चिकन चीज़ सलाद की रेसिपी? तो इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढ़ें।
चिकन चीज़ सलाद Recipe Card
अगर आप भी चिकन चीज़ सलाद बनाना चाहती हैं तो जान लें इसे बनाने की रेसिपी।
Ingredients
- पका हुआ बोनलेस चिकन ब्रेस्ट
- प्याज
- चेरी टोमैटो
- 1 कप चीज़
- 1/4 काली मिर्च पाउडर
- 1 चम्मच नमक
- 1/2
- नींबू का रस
- ऑलिव ऑयल मेयोनीज सॉस
- हरी प्याज (गार्निशिंग के लिए)
- लेट्यूस
Step
- Step 1:
सबसे पहले चिकन को क्यूब्स में काटकर चिकन को गरम पानी में उबाल लें।
- Step 2:
इसके बाद चिकन ब्रेस्ट को गरम तेल में सुनहरा होने तक पकाएं।
- Step 3:
अब एक बाउल में प्याज, चेरी टोमैटो, लेट्यूस, 1/4 ऑलिव ऑयल और नींबू का रस डालकर सभी चीजों को मिला लें।
- Step 4:
अब इसमें पका हुआ चिकन ब्रेस्ट, नमक और काला नमक डालें।
- Step 5:
अब चीज़ को ओवन में पिघला लें और फिर चिकन सलाद के ऊपर मेयोनीज सॉस और चीज़ डालें।
- Step 6:
दोबारा सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें। हरी प्याज से सलाद को गार्निश कर लें।
- Step 7:
लीजिए तैयार है आपका चिकन चीज़ सलाद। इसी तरह की अन्य रेसिपी जानने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
विधि
- बाजार में आपको बोनलेस चिकन ब्रेस्ट मिल जाएगा।
- आप चाहें तो बाजार से ही पीस कटवा कर ला सकती हैं या फिर घर पर चिकन को क्यू्ब्स में काट लें।
- इसके बाद एक पतीले में पानी और थोड़ा सा नमक डालें और इसमें चिकन को उबालने के लिए रख दें।
- करीब 305 मिनट तक चिकन को अच्छे से उबलने दें। आप चिकन के पीस को तोड़कर भी यह देख सकती हैं कि क्या चिकन अब पक गया है।
- अब एक कहाड़ी में तेल को गरम करने के लिए रख दें। फिर गरम तेल में उबला हुआ चिकन ब्रेस्ट डालें।
- चिकन को गोल्डन ब्राउन होने तक अच्छे से पका लें। जब चिकन पक जाए तब इसे एक प्लेट में निकाल लें।
- अब एक बाउल लें और उसमें प्याज, चेरी टोमैटो, लेट्यूस, 1/4 ऑलिव ऑयल और नींबू का रस डालकर सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें। (किमची सलाद की रेसिपी जानें)
इसे भी पढ़ें: गर्मी में मिलने वाले इन सीजनल फलों से बनाएं यमी सलाद
- अब इसमें ग्रिल किया हुआ चिकन डालें। अब स्वादानुसार नमक और काला नमक डालें।
- अब चीज़ को ओवन में पिघला लें और फिर चिकन सलाद के ऊपर मेयोनीज सॉस और चीज़ डालें।
- आखिर में गार्निशिंग के लिए सलाद के ऊपर हरी प्याज डालें।
- लीजिए तैयार है आपका चिकन चीज़ सलाद।
Image Credit: Google.Com
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।