गर्मियों में खीरे का अचार पराठे के साथ करें ट्राई, जानिए बनाने का तरीका

अचार का नाम लेते ही सभी के मुंह में पानी आ जाता है। क्योंकि अचार एक ऐसा व्यंजन है, जिसे बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी लोग बड़ी शौक से खाते हैं। साथ ही आपको अचार में कई तरह की वैरायटी मिल जाएंगी जैसे- तीखा अचार, मीठा अचार, खट्टा-अचार आदि। लेकिन क्या आपको पता है कि आप खीरे की सहायता अचार बना सकती हैं।
जी हां, आपकी जानकारी के लिए बता दें कि खीरे का अचार बनाना न सिर्फ आसान है बल्कि यह अचार गर्मियों में खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ आपकी हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद है। इसलिए आज हम आपको रेसिपी ऑफ द डे में खीरे का अचार बनाने का तरीका बना रहे हैं।
खीरे का अचार Recipe Card
घर पर इस बार आप खीरे का अचार बनाएं और सर्व करें।
Ingredients
- 200 ग्राम- खीरा
- 50 ग्राम- मूंगफली
- 1 चम्मच- धनिया
- 1 चम्मच- चने की दाल
- 1 चम्मच- उड़द की दाल
- 1/2 चम्मच- राई
- 1/2 चम्मच सौंफ
- 1 चम्मच- जीरा
- 1 चम्मच- हल्दी पाउडर
- 1 चम्मच मेथी दाना
- चुटकी भर- हींग
- 3- साबुत सूखी लाल मिर्च
- 7- हरी मिर्च
- 1- लहसुन
- 5- कड़ी पत्ता
- 2 चम्मच- नींबू का रस
- स्वादानुसार-नमक
- 5 चम्मच- तेल
Step
- Step 1:
खीरे का अचार बनाने के लिए सबसे पहले आप खीरे को धो लें और फिर इसके छोटे-छोटे टुकड़े कर लें।
- Step 2:
अब एक पैन में तड़का लगाने के लिए सभी सामग्री को ब्राउन कर लें।
- Step 3:
अब इसमें अन्य सामान जैसे हरी मिर्च और लहसुन डालें और एक से दो मिनट तक धीमी आंच पर पका लें।
- Step 4:
फिर इसे एक बाउल में निकाल लें और मिक्सी में मोटा-मोटा पीस लें।
- Step 5:
अब खीरे के टुकड़ों में इस मिश्रण डाल दें और फिर स्वादानुसार नमक डाल कर अच्छी तरह से मिला लें।
- Step 6:
एक पैन में 1 से 3 चम्मच तेल डालें और गर्म कर लें। फिर इसमें तड़का लगाने के लिए सूखी लाल मिर्च और हींग डाल दें।
- Step 7:
अब गैस बंद कर दें और इस तड़के को खीरे के अचार में डाल दें। फिर इसमें नींबू का रस डालें और अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
- Step 8:
बस आपका चटपटा खीरे का अचार बनकर तैयार है। आप इसे जार में स्टोर करके रख सकती हैं।
विधि
- खीरे का अचार बनाने के लिए सबसे पहले आप खीरे को धो लें और फिर इसके छोटे-छोटे टुकड़े कर लें। (खीरे की रेसिपीज)
- अब एक पैन में तड़का लगाने के लिए मूंगफली, धनिया, मेथी दाना, जीरा और सौंफ डालें और धीमी आंच पर इन सभी सामग्री को ब्राउन कर लें।
- अब इसमें अन्य सामान जैसे हरी मिर्च और लहसुन डालें और एक से दो मिनट तक धीमी आंच पर पका लें।
- फिर इसे एक बाउल में निकाल लें और मिक्सी में मोटा-मोटा पीस लें।
- अब खीरे के टुकड़ों में इस मिश्रण डाल दें और फिर स्वादानुसार नमक डाल कर अच्छी तरह से मिला लें।
इसे ज़रूर पढ़ें- खीरे से सलाद और रायता ही नहीं बल्कि बनाएं ये 4 टेस्टी रेसिपी
- एक पैन में 1 से 3 चम्मच तेल डालें और गर्म कर लें। फिर इसमें तड़का लगाने के लिए राई, चना दाल,उड़द दाल,कड़ी पत्ता, सूखी लाल मिर्च और हींग डाल दें।
- फिर इसे अच्छी तरह से भुन लें। जब ये भुन जाए तो इसमें हल्दी पाउडर डाल दें और कुछ देर भुन लें।
- अब गैस बंद कर दें और इस तड़के को खीरे के अचार में डाल दें। फिर इसमें नींबू का रस डालें और अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
- बस आपका चटपटा खीरे का अचार बनकर तैयार है। आप इसे जार में स्टोर करके रख सकती हैं।
इसे ज़रूर पढ़ें- हरियाणा के ये 3 अचार देखते ही मुंह में आ जाएगा पानी, जानें रेसिपीज
Image Credit- (@Shuttterstock)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।