Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:46 AM IST

होली की सुबह नाश्ते में बनाएं ब्रेड-सूजी के ये चटपटे स्नैक्स, मेहमान भी पूछेंगे रेसिपी क्या है?

होली की सुबह हर दिन की तरह आम दिनों जैसी नहीं होती। इस दिन घर में हलचल ज्यादा होती है, क्योंकि सुबह से ही लोग होली खेलने में व्यस्थ हो जाते हैं। इस दिन की शुरुआत परिवार और दोस्तों के साथ मिलकर होती है।
Updated:- 2026-02-26, 17:02 IST
crispy tikki chaat to roll holi breakfast ideas with bread and sooji

महिलाएं अभी से होली की सुबह नाश्ते में क्या बनाएं, इसके बारे में सोचकर परेशान हो रही हैं। ऐसा इसलिए, क्योंकि मेहमान से लेकर घर के बच्चे तक हर कोई इस दिन कुछ टेस्टी खाना चाहता है। होली पर नाश्ता सिर्फ पेट भरने का जरिया नहीं होता, बल्कि यह त्योहार के दिन की शुरुआत का पहला स्वाद भी होता है। सुबह की थाली में अगर कुछ खास और चटपटा हो, तो पूरे दिन मूड अच्छा रहता है। ऐसे में महिलाएं सोचती हैं कि क्या ऐसा बनाया जाए जो बच्चों को भी पसंद आए, बड़े भी खाने की तारीफ करें। आज के इस आर्टिकल में हम आपको ब्रेड और सूजी से टेस्सी नाश्ता बनाने की रेसिपी बताएंगे। इसे बनाने में ज्यादा मेहनत और समय भी नहीं लगेगा और खाने में भी टेस्टी होगा।

सूजी-ब्रेड कटलेट

अगर आप चाहती हैं कि इसमें आली नहीं डाला जाए, तो आप केवल सूजी और ब्रेड से भी कटलेट बना सकती हैं। इसके लिए आपको 1 कप सूजी, कटी हरी मिर्च, धनिया, नमक, गरम मसाला, थोड़ा पानी और तेल की जरूरत होगी।

  • कैसे बनाएं? - पहले आपको तेल में राई और और 1 कटी हुई मिर्च डालकर सूजी डालना है।
  • अब 1 कप सूजी डालें और इसके साथ 1 कप पानी डालकर इसे चलाएं।
  • आपको इसे तब तक चलाना है, जब तक यह कढ़ाई न छोड़ने लगे।
  • सॉफ्ट पेस्ट बनने के बाद इसमें नमक डालें।
  • अब 1 बारीक प्याज काटें और इसे सूजी के पेस्ट में मिला लें।
  • इसके बाद ब्रेड को पानी में डालें और दोनों हाथों की मदद से इसे सुखाएं।
  • ब्रेड से पानी सुखाने के बाद इसमें सूजी का पेस्ट डालकर रोल कर दें।
  • अब इसे तेल में तल दें, इस तरह सूजी-ब्रेड कटलेट तैयार हो जाएगा।

Suji bread snacks

इसे भी पढ़ें- Gujiya Recipe for Holi 2026: मावा गुजिया नहीं, इस होली ट्राई करें ये 5 नए फ्लेवर; स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे रेसिपी

ब्रेड- सूजी पकोड़ा

ब्रेड- सूजी पकोड़ा एक झटपट बनने वाला स्नैक है। यह बाहर से कुरकुरा और अंदर से सॉफ्ट होता है, इसलिए हर किसी को पसंद होता है। खास बात यह है कि इसे बनाने के लिए ज्यादा चीजों की भी जरूरत नहीं होती।

सामग्री- 6 ब्रेड स्लाइस, सूजी, दही, कटी प्याज, हरी मिर्च, हरा धनिया, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, नमक स्वादानुसार, पानी और तलने के लिए तेल की जरूरत होगी।

कैसे बनाएं?

  • इसे बनाने के लिए पहले एक बड़े बाउल में सूजी डालें।
  • अब इसमें हल्दी, प्याज, हरी मिर्च दही, नमक, लाल मिर्च और हरा धनिया डालें।
  • अब थोड़ा-थोड़ा पानी मिलाकर गाढ़ा घोल तैयार करें।
  • घोल न ज्यादा पतला हो और न ज्यादा गाढ़ा, इस बात का ध्यान रखें।
  • अब इसे कुछ देर के लिए ढककर छोड़ दें, ताकी सूजी अच्छे से फूल जाए।
  • अब ब्रेड स्लाइस के किनारे काट लें और उन्हें अपनी पसंद के अनुसार चौकोर काट लें।
  • कढ़ाही में तेल गरम करें।
  • इसके बाद ब्रेड के टुकड़ों को सूजी के घोल में डुबोएं ताकि ब्रेड के चारों तरफ अच्छी कोटिंग हो जाए।
  • गरम तेल में मध्यम आंच पर डालें और सुनहरा व कुरकुरा होने तक तलें।
  • दोनों तरफ करके अब इसे अच्छे से फ्रई करें और इस तरह रमा-गरम ब्रेड- सूजी पकोड़े तैयार हैं।

Crispy bread suji pakora

यह भी पढ़ें- Gujiya के बिना भी फीकी नहीं होगी होली, इस बार बनाएं ये 3 स्वीट रेसिपीज; हफ्तों तक चलेगी

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।