क्रीमी-स्पाइसी ट्विस्ट के साथ बनाएं मलाई हरी मिर्च की सब्जी, जानें आसान तरीका

 क्रीमी स्पाइसी खाने का मन है, तो ऐसे में आप घर पर बनाएं मलाई हरी मिर्च की सब्जी। पराठे के साथ खाने में बहुत अच्छी लगती है। साथ ही, इसे बनाना भी काफी आसान होता है। आइए जानते हैं इसकी रेसिपी।
image

जब भी हमारे मुंह का टेस्ट खराब होता है, तो ऐसे में अक्सर हमें क्रीमी और स्पाइसी खाने का मन करता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे हमारे मुंह का टेस्ट अच्छा हो जाए। इसके लिए हम अक्सर सोचते हैं ऐसी कौन सी सब्जी को बनाएं, जिसे खाने के बाद हमारे मुंह का स्वाद अच्छा हो जाए। इस बार आप क्रीम और स्पाइसी ट्विस्ट के साछ मलाई हरी मिर्च की सब्जी को बनाएं। इस सब्जी को बनाना काफी आसान है। आर्टिकल में बताते हैं स्पाइसी सब्जी कैसे बनाएं।

क्रीमी स्पाइसी मलाई हरी मिर्च की सब्जी बनाने का तरीका

  • इसके लिए आपको सबसे पहले हरी मिर्ची को पानी से साफ करके सूखाना है।
  • इसे फिर बीच में से स्लिट करना है।
  • इसके बाद आपको इसमें नमक को डालना है।
  • फिर आपको एक कड़ाई लेनी है।
  • अब इसमें तेल डालना है। तेल आप कोई भी ले सकते हैं।
  • इसमें आपको जीरा डालना है।
  • इसके बाद इसमें आपको दही और क्रीम को मिक्स करके एक पेस्ट तैयार करना है।
  • इसमें लाल मिर्च, हल्दी, धनिया पाउडर, गर्म मसाला और मीट मसाला डालना है।
  • इसमें आपको नमक स्वादुनसार डालना है।
  • फिर इसे कड़ाई में डालना है और अच्छे से पकाना है।
  • इसके बाद इसमें थोड़ा सा पानी डालें।
  • इसे अच्छे से चलाएं और पकने दें।
  • अब इसमें हरी मिर्ची को डालें।
  • फिर इसे अच्छे से पकाएं।
  • अब इसे ढक्कर रख दें।
1 - 2025-08-18T104208.759

क्रीमी स्पाइसी मलाई हरी मिर्च की सब्जी कैसे करें सर्व?

  • इसके लिए आपको पहले से इसे पकने देना है।
  • फिर इसे हरे धनिया से गार्निश करना है।
  • अब इसे एक कटोरी में निकालकर रखना है।
  • फिर इसे कुरकुरे पराठे के साथ सर्व करना है।
  • इसे खाने के बाद आपका स्वाद और अच्छा हो जाएगा।
  • इसे आप कभी भी बनाकर अच्छे से खा सकते हैं।
1 - 2025-08-18T104208.759

इस तरह की हरी मिर्च को बनाकर आप भी अपने घरवालों को खिलाएं। इसे खाने के बाद आपके परिवारवालों को मजा आएगा। जब भी आप इसे बनाएंगे तो सब्जी को बनाने का मन नहीं करेगा। साथ ही, आपको तीखा और क्रीमी खाने को मिल जाएगा। जिसे टेस्ट करके आपको भी अच्छा लगेगा।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit- Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP

क्रीमी स्पाइसी मलाई हरी मिर्च की सब्जी Recipe Card

क्रीमी स्पाइसी मलाई हरी मिर्च की सब्जी बनाने का तरीका
Her ZindagiHer ZindagiHer Zindagi
  • Total Time :30 min
  • Preparation Time : 20 min
  • Cooking Time : 10 min
  • Servings : 4
  • Cooking Level : Medium
  • Course: Main Course
  • Calories: 100
  • Cuisine: Indian
  • Author: Mahima Bhatnagar

सामग्री

  • हरी मिर्च- आधा किलो
  • घर की बना हुई मलाई
  • दही- 2 चम्मच
  • जीरा- 1 चम्मच
  • तेल- थोड़ा सा
  • नमक- स्वादानुसार
  • लाल मिर्च
  • हल्दी
  • धनिया पाउडर
  • गर्म मसाला
  • मीट मसाला
  • हरा धनिया

विधि

  • Step 1 :

    इसके लिए आपको सबसे पहले हरी मिर्ची को पानी से साफ करके सूखाना है। इसे फिर बीच में से स्लिट करना है।

  • Step 2 :

    फिर आपको एक कड़ाई लेनी है। अब इसमें तेल डालना है। तेल आप कोई भी ले सकते हैं।

  • Step 3 :

    इसमें आपको जीरा डालना है। इसके बाद इसमें आपको दही और क्रीम को मिक्स करके एक पेस्ट तैयार करना है।

  • Step 4 :

    इसमें लाल मिर्च, हल्दी, धनिया पाउडर, गर्म मसाला और मीट मसाला डालना है। इसमें आपको नमक स्वादानुसार डालना है।

  • Step 5 :

    फिर इसे कड़ाई में डालना है और अच्छे से पकाना है। इसके बाद इसमें थोड़ा सा पानी डालें।

  • Step 6 :

    इसे अच्छे से चलाएं और पकने दें। अब इसमें हरी मिर्ची को डालें।

  • Step 7 :

    फिर इसे हरे धनिया से गार्निश करना है। अब इसे एक कटोरी में निकालकर रखना है।

  • Step 8 :

    फिर इसे कुरकुरे पराठे के साथ सर्व करना है।