सर्दियों के मौसम में तरह-तरह के व्यंजन खाने का मजा ही कुछ और होता है। खासतौर पर इस मौसम में बाजार में आपको मेथी खूब मिला जाएगी। मेथी का साग, पराठे आदि तो आपने खूब खाए होंगे। मगर आज हम आपको एक नई रेसिपी बताने जा रहे हैं, जो आपको बाजार में तो कहीं नहीं मिलेगी मगर आप घर में इसे आसानी से बना सकती हैं।
तो चलिए आज हम आपको कॉर्न मेथी मलाई रेसिपी को बनाने की आसान विधि बताते हैं, जिसे आप घर में आसानी से तैयार कर सकती हैं।
विधि
- सबसे पहले मेथी की पत्तियों को छांट लें और उसे काट लें। फिर इसे 3 से 4 बार साफ पानी में वॉश करें।
- अब प्रेशर कुकर में कॉर्न डालें और 3 सीटी आने तक उसे पकाएं। साथ ही साथ काजू को पानी में भिगो कर रखें और 10 से 15 मिनट बाद आप उसे पीस कर पेस्ट बना लें।
- अब टमाटर को बारीक काट लें। अगर कॉर्न पक गए हों तो उन्हें कुकर से बाहर निकाल कर ठंडा कर लें।
- अब एक कढ़ाही में तेल गरम करें। इसमें हींगी जीरा डालें और फिर टमाटर पकने के लिए डाल दें। टमाटर जब पक जाएं तो उसमें मसाले डालें और उन्हें पकाएं।
- अब आपको इसमें कॉर्न डालना है और उसे कुछ देर के लिए पकने देना है। इसके साथ ही आप मेथी की पत्तियों को भी कढ़ाई में डाल दें।
- जब आपको सामग्री पकी हुई नजर आए तो आपको उसमें क्रीम डालनी है और कुछ देर के लिए उसे और चलाना है।
- फिर आप गरम-गरम रोटी के साथ उसे परोस सकती हैं।
कॉर्न मेथी मलाई Recipe Card
घर पर इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें और बनाएं टेस्टी कॉर्न मेथी मलाई।
- Total Time :
- 30 min
- Preparation Time :
- 15 min
- Cooking Time :
- 15 min
- Servings :
- 4
- Cooking Level :
- Low
- Course:
- Main Course
- Calories:
- 150
- Cuisine:
- Indian
- Author:
- Anuradha Gupta
सामग्री
- 2 कप हरी मटर
- 100 ग्राम मेथी की पत्ती
- 1 1/2 कप कॉर्न
- 250 ग्राम टमाटर
- 20 काजू
- 1 कप दूध की क्रीम
- 1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
- 1छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 1 छोटा चम्मच चीनी
- 1 छोटा चम्मच गरम मसाला पाउडर
- 1 बड़ा चम्मच तेल
विधि
- Step 1
- सबसे पहले मेथे को धो ले और बारीक काट लें। साथ ही कुकर में 3 सीटी आने तक आप कॉर्न को उबाल लें।
- Step 2
- इसके बाद आपको एक कढ़ाही में तेल गरम करना है और उसमें तेल गरम करके हींग जीरे का तड़का लगाना है।
- Step 3
- इसके बाद आप टमाटर डालें और सभी मसालों के साथ उसे पकाएं। इसके बाद आप कॉर्न और मेथी डालें और कुछ वक्त के लिए पकाएं।
- Step 4
- अंत में जब सब पक जाएं तब मलाई डालें। फिर इस गरम-गरम रोटी के साथ परोसें। यह रेसिपी अगर आपको पसंद आई हो तो आप इसे शेयर और लाइक करें। इसी तरह भी रेसिपी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।