Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:56 AM IST

सब्जी बनेगी टेस्टी, अगर डालेंगे उसमें चक्रफूल, होते हैं ये फायदे

आपने गौर किया होगा कि रेस्टोरेंट में डाले जाने वाले सब्जी में चक्र फूल डले रहते हैं। कभी आपने सोचा है कि इसे डालने के क्या फायदे होते हैं? 
Updated:- 2018-11-01, 12:26 IST
sabji making with star anise main

आप ने गौर किया होगा कि बाहर के रेस्टोरेंट में सर्व किए जाने वाले पुलाव और सब्जी काफी टेस्टी लगती है और इसमें अलग ही स्वाद आता है। यह अलग स्वाद आपको मालूम है कि किस चीज का होता होगा?

कभी गौर नहीं किया ना?

कोई नहीं, हम आपको बताते हैं। यह अलग सा टेस्ट चक्र फूल का होता है जो पुलाव और सब्जी में अलग सी सुगंध भी बिखेरता है। 

चक्र फूल का इस्तेमाल

sabji making with star anise inside

सब्जियों और पुलाव में डाला जाने वाला चक्र फूल एक तरह का गरम मसाला होता है जो खाने को टेस्टी और सुगंधित बनाता है। इसका इस्तेमाल एशिया और यूरेशिया में प्राचीन काल से किया जाता है। दक्षिण भारत में इसका यूज़ अधिक किया जाता है। चीन में हर कुजीन को बनाने में इसका इस्तेमाल किया जाता है। इसे बिना वहां कोई भी कुजीन पूरी नहीं होती है। दरअसल इसके कुछ फायदे भी होते हैं। इन फायदों के लिए ही यह हर तरह की सब्जियों और खाने में इस्तेमाल किया जाता है। 

होता है मुलेठी जैसा स्वाद

चक्र फूल में मुलेठी जैसा स्वाद होता है। इसके चक्र यानी की स्टार एनिस में एनेथॉल नाम का रसायन होता है जिसके कारण इससे खाना बहुत जल्दी पचता है। 

हड्डियां बनती हैं मजबूत

चावल में कैल्शियम नहीं होता है। लेकिन जब आप इसमें चक्रफूल डालकर पुलाव बनाती हैं तो इसमें कैल्शियम भी काफी मात्रा में आ जाता है। जिसके कारण इससे बने पुलाव को खाने से शरीर में कैल्शियम की कमी नहीं होती है। 

sabji making with star anise inside

कैल्शियम के अलावा इसमें फॉस्फोरस, विटामिन ए और विटामिन सी के साथ ही कई तरह के गुणकारी तत्व पाए जाते हैं। 

 

पेट की बीमारी को करता है खत्म

चक्र फूल खाने से पेट संबंधी बीमारियां नहीं होती हैं। इसलिए पेट की बीमारी से ग्रस्त व्यक्ति को सब्जी में चक्र फूल डालकर खाना चाहिए। इससे पेट में कीड़े भी नहीं होते हैं। इसके सेवन से स्वाइन फ्लू जैसी गंभीर बीमारी से बचा जा सकता है। यह शरीर रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ा देता है। चक्रफूल का इस्तेमाल जैम बनाने में किया जाता है

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।