Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:42 PM IST

सावन के महीने में बनाएं काजू पुलाव, बच्चे हो जाएंगे खुश

अगर बच्चों का कुछ स्पेशल खाने मन कर रहा है तो उन्हें काजू पुलाव बनाकर खिलाएं। काजू पुलाव टेस्टी भी होते हैं और हेल्दी भी होते हैं। 
Updated:- 2018-10-31, 19:40 IST
kaju pulao recipe main

काजू पुलाव एक इंडियन डिश है जो खाने में काफी टेस्टी होता है। इनकी सबसे अच्छी बात है कि यह हेल्दी भी होते हैं इसलिए आप इसे जब चाहे घर पर बना सकती हैं। अगर बच्चे कुछ स्पेशल खाने की डिमांड करते हैं तो काजू चावल एक टेस्टी डिश है। इसकी सबसे अच्छी बात है कि इसे बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता है। 

ऑब्जेक्टिव्स

  • कितने लोगों के लिए : 4 - 6
  • समय : 30 मिनट से 1 घंटा
  • मील टाइप : वेज

kaju pulao recipe inside

जरूरी चीजें

kaju pulao recipe inside

इस तरह से बनाएं

  • सबसे पहले चावल को भिगोकर 30 मिनट के लिए रख दें। (Read More: सेवई के पुलाव बनाने की ये आसान रेसिपी जानिए)
  • इसके बाद प्रेशर कूकर को गैस पर गरम करने के लिए रखें। फिर उसमें दो चम्मच घी डालें। 
  • गरम घी में हरी इलायची, लौंग, दालचीनी, चक्री फूल डालकर भुनें।
  • जब सारे मसाले भु जाएं तो उसमें लहसुन और प्याज डालें। 
  • जब प्याज और लहसुन भी सुनहरे हो जाए तो उसमें काजू, चावल और नमक डाल दें। 
  • फिर डेढ़ गिलास पानी डालकर कूकर का ढक्कन बंद करके एक सीटी लगा लें।
  • सीटी आने के बाद आंच बंद कर दें। कूकर प्रेशर खत्म होने के बाद ढक्कन खोलें।

 

अब इस काजू पुलाव को प्लेट में निकालकर रायते के साथ सर्व करें। बच्चे खुश हो जाएंगे। 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।