Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:24 PM IST

लोहे की कड़ाही और तवे पर चिपक जाता है खाना? मास्टरशेफ की इस ट्रिक से बर्तन को मिनटों में बनाएं Non-Stick

लोहे की कड़ाही में बना खाना काफी स्‍वाद‍िष्‍ट होता है, लेकिन एक समस्या लगभग हर घर में देखने को मिलती है और वो ये है क‍ि लोहे के बर्तन में खाना चिपकने लगता है। कभी सब्जी तले में लग जाती है तो कभी डोसा या चीला बनाते समय भी ये द‍िक्‍कत होती है। ऐसे में हम आपको मास्‍टर शेफ पंकज भदौर‍िया की एक ट्र‍िक बता रहे हैं, ज‍िसे अपनाकर आप लोहे की कड़ाही और तवे को भी नॉनस्‍ट‍िक जैसा बना सकती हैं।
Updated:- 2026-06-05, 16:42 IST
tips to make iron utensils like non stick

हमारे यहां भारतीय घरों में लोहे के बर्तनों का इस्‍तेमाल जरूर क‍िया जाता है। कड़ाही हो या तवा, सब पर कुछ न कुछ बनता ही है। सब्‍जी बनानी हो या फ‍िर चीला और डोसा, ये सभी चीजें हम लोहे के बर्तनों में ही बनाते हैं। हालांक‍ि, कई लोगों की श‍िकायत रहती है क‍ि कड़ाही में सब्‍जी बनाने और तवे पर चीला सेंकने पर ये बर्तन में च‍िपक जाते हैं। ऐसे में इनका टेक्‍सचर तो खराब होता ही है, साथ ही इसका स्‍वाद भी खराब हो जाता है।

आमताैर पर लोग इन बर्तनों में सीधे कुक‍िंग करने लगते हैं, लेक‍िन मास्‍टर शेफ पंकज भदौर‍िया ने एक ऐसा कमाल का तरीका बताया है जि‍ससे खाना ब‍िल्‍कुल भी च‍िपकेगा नहीं और आपको लगेगा क‍ि नॉन-स्ट‍िक बर्तन में खाना पका रही हैं। इस प्रॉसेस को सीजन‍िंग कहा जाता है। आइए जानते हैं इस ट्रि‍क के बारे में-

tips to make iron utensils like non stick (1)

क्या होती है सीजनिंग?

सबसे पहले तो ये जान लेते हैं क‍ि सीजन‍िंग क्‍या होती है? ये एक ऐसा प्रॉसेस है जिसमें लोहे के बर्तन की बेस पर तेल की एक पतली सी लेयर बनाई जाती है। इससे खाना भी कम च‍िपकता है और स्‍वाद भी बना रहता है।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by MasterChef Pankaj Bhadouria (@masterchefpankajbhadouria)

 

यह भी पढ़ें- Cooking Tips: स्पंज की तरह तेल सोखती हैं किचन की ये 5 चीजें, कुक‍िंग करते समय जरूर दें ध्‍यान

लोहे के बर्तन को नॉन‍स्‍ट‍िक जैसा बनाने का तरीका

  • सबसे पहले लोहे की कड़ाही या तवे को गैस पर रखें।
  • अब इसे हाई फ्लेम पर कुछ देर गर्म होने दें। ध्‍यान रहे पानी पूरी तरह से सूख जाए।
  • अच्छी तरह से बर्तन के गर्म होने पर फ्लेम कम कर दें।
  • अब उसमें 1 से 2 चम्मच खाना पकाने वाला तेल डालें।
  • इसके बाद टिश्यू पेपर या सूती कपड़े से तेल को पूरी कड़ाही या तवे पर फैला दें।
  • अब तेल लगी कड़ाही और तवे को फिर से तेज आंच पर रखें।
  • कुछ देर बाद जब थोड़ा धुआं निकलने लगे, तो समझ जाइए कि ये तरीका काम कर रहा है।
  • अब जब दोबारा कड़ाही और तवा अच्छी तरह से गर्म हो जाए, तो गैस बंद कर दें।
  • इसे कुछ देर ठंडा होने दें। इसके बाद साफ टिश्यू या कपड़े से एक्‍स्‍ट्रा तेल को पोछ लें।
  • आपकी लोहे की कड़ाही और तवा नॉनस्‍ट‍िक जैसा बन चुका है।
  • अब आप खाना बनाएंगी तो ये च‍िपकेगा नहीं।

यह भी पढ़ें- सब्जियों का बादीपन चुटकियों में कर सकती हैं दूर, बस खाना बनाते समय करें ये छोटा सा काम

 

tips to make iron utensils like non stick (2)

इन बातों का रखें ध्यान

  • गर्म कड़ाही या तवे को हाथ लगाने से बचें।
  • तेल फैलाते समय सावधानी बरतें।
  • सीजनिंग के बाद कड़ाही और तवे को पूरी तरह ड्राई होने दें।

यह भी पढ़ें- Iron Dosa Tawa: क्रिस्पी डोसा और चिला बनाने के लिए नॉन स्टिक सरफेस वाला प्री सीजन्ड तवा, लाइफटाइम वारण्टी के साथ

तो अगर आपके साथ भी तवे पर खाना चि‍पकने की द‍िक्‍कत होती है, तो आप ऊपर बताई गई ट्र‍िक से लोहे के बर्तन को नॉन स्‍ट‍िक जैसा बना सकती हैं।

यह भी पढ़ें- नॉनस्टिक पेन से नहीं हट रही चिकनाई, इस सफेद चीज से मिनटों में हो सकती है साफ

साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Cover Image Credit- Youtube/Freepik

inside image credit- Freepik And Adobe Stock

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।