Fri Sep 11, 2026 | Updated 10:37 PM IST

Different Types Of Poha: एक नहीं, नाश्‍ते में 4 तरह के बनाएं पोहे; स्‍वाद में नहीं रहेगी काई कमी

Different Types Of Poha Recipe: पोहा हमारे घरों में नाश्‍ते में जरूर बनता है। ये जल्दी बन भी जाता है और काफी हेल्‍दी भी होता है। हालांकि, ज्‍यादातर घरों में पोहा हमेशा एक ही तरीके से बनाया जाता है। ऐसे में इसे खा-खाकर कई बार बार‍ियत होने लगती है। तो अगर आप भी पोहा में थोड़ा बदलाव चाहती हैं, तो कुछ और वैरायटी भी ट्राई कर सकती हैं।
Updated:- 2026-06-05, 12:21 IST
different types of poha for breakfast

हमारे यहां भारतीय घरों में सुबह नाश्‍ते में पोहे जरूर बनाए जाते हैं। ये एक हेल्‍दी नाश्‍ता है और ये सब्‍ज‍ियों से भरपूर ये पोहे सेहत के लिहाज से भी फायदेमंद होते हैं। इसे खाने से हमारा पेट भी लंबे समय तक भरा रहता है। आमतौर पर लोगों के घरों में एक ही तरह के पोहे बनाए जाते हैं। ऐसे में इससे बोर‍ियत होना तो स्‍वाभाव‍िक है। अगर आपको भी नाश्ते में पोहे खाना पसंद है और आप टेस्‍ट को थोड़ा चेंज करना चाहती हैं, तो कुछ और वैरायटी भी ट्राई कर सकती हैं।

खास बात तो ये है क‍ि इन्‍हें बनाने में ज्‍यादा समय भी नहीं लगता है और ये स्‍वाद से भी भरपूर होते हैं। हम आपको घर पर 4 तरह के पोहे बनाने के बारे में बताने जा रहे हैं। यकीन मान‍िए, सभी को ये जरूर पसंद आएंगे। आइए जानते हैं-

different types of poha for breakfast (1)

इंदौरी पोहा

जब भी पोहे की बात होती है तो इंदौरी पोहा का नाम जरूर ल‍िया जाता है। इसे बनाना भी बहुत आसान है। इसके ल‍िए सबसे पहले पोहे को धोकर कुछ देर के ल‍िए ऐसे ही छोड़ दें। अब कड़ाही में तेल गर्म करके उसमें मूंगफली, प्‍याज, राई, कढ़ी पत्ते और हल्‍दी डालकर म‍िला लें। अब भीगे हुए पोहे डालकर सब को अच्‍छे से म‍िला लें और नमक डालना न भूलें। इसके बाद आप इंदौरी पोहा मसाला भी डाल दें। सबको अच्‍छे से म‍िक्‍स करके ऊपर से नींबू का रस और धन‍िया पत्ते डाल दें। सर्व करते समय ऊपर से अनार के दाने और सेव डालेंगी तो स्‍वाद जबरदस्‍त हो जाएगा।

यह भी पढ़ें- क्या आपका Poha भी बनाते समय चिपक जाता है? यहां जानें खिला-खिला पोहा बनाने का सीक्रेट तरीका

वेजिटेबल पोहा

अगर आप पोहे को थोड़ा ज्यादा न्‍यूट्र‍िश‍ियस बनाना चाहती हैं तो इसमें सब्जियां मिलाकर भी बना सकती हैं। इसके ल‍िए आप प्‍याज, गाजर, श‍िमला म‍िर्च, बींस, मटर, कॉर्न जैसी सब्‍ज‍ियां यूज कर सकती हैं। इन सबको बारीक काटकर डाल दें। अब तेल में राई, कढ़ी पत्ता का तड़का लगाएं। अब कटी हुईं सब्जियां डालकर थोड़ा सा भून लें। इसके बाद पोहा मिलाकर कुछ मिनट पकाएं। ऊपर से आप भुनी हुई मूंगफली डालकर सर्व कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Low Calorie Breakfast: नाश्‍ते में ट्राई करें लो कैलोरी वाली ये रेस‍िपीज, एनर्जी भी म‍िलेगी और बनी रहेगी फ‍िटनेस

दही पोहा

गर्मियों में दही पोहा भी खूब पसंद क‍िया जाता है। इसे बनाने के ल‍िए धुले हुए पोहे को कुछ देर के ल‍िए ऐसे ही रख दें। ताक‍ि ये नरम हो जाएं। अब इसमें ताजी दही मिलाएं। ऊपर से भुना हुआ जीरा पाउडर, काला नमक, हरा धनिया और थोड़ा सा अनार डाल सकती हैं। ये पोहा भी खाने में बहुत स्‍वादि‍ष्‍ट लगता है।

different types of poha for breakfast (2)

मसाला पोहा

अगर आपको थोड़ा चटपटा स्वाद पसंद है, तो मसाला पोहा ट्राई कर सकती हैं। इसे बनाने के ल‍िए तेल में राई, कढ़ी पत्ते और हरी म‍िर्च का तड़का लगाएं। अब कटे हुए प्याज और टमाटर को भून लें। इसके बाद इसमें नमक, हल्दी, धनिया पाउडर और थोड़ा सा लाल मिर्च पाउडर डालकर अच्‍छे से पकने दें। इसके बाद पोहा मिलाकर अच्छी तरह से चला दें। ऊपर से नींबू और हरा धनिया डालकर सर्व करें।

यह भी पढ़ें- Cooking Tips: स्पंज की तरह तेल सोखती हैं किचन की ये 5 चीजें, कुक‍िंग करते समय जरूर दें ध्‍यान

पोहा बनाते समय रखें इन बातों का ध्यान

  • पोहे को ज्यादा देर पानी में न भिगोएं।
  • धोने के बाद कुछ मिनट के लिए अलग रख दें।
  • पोहा बनाते समय बहुत ज्यादा चलाएं नहीं।
  • नमक हल्‍का ही यूज करें, तभी इसका स्‍वाद पता चलेगा।

यह भी पढ़ें- सब्जियों का बादीपन चुटकियों में कर सकती हैं दूर, बस खाना बनाते समय करें ये छोटा सा काम

तो अगर आप भी हर रोज एक ही तरह का पोहा खा-खाकर बोर हो गईं हैं, तो अब एक नहीं, कई तरीके से पोहे बना सकती हैं। ये स्‍वाद में काफी अच्‍छे होते हैं। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।